Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार और स्कूटी खरीदने पर ₹1 लाख तक सब्सिडी, इस दिन से ऑनलाइन आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: बिहार सरकार की तरफ से राज्य के नागरिकों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब बिहार में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी। खास बात यह है कि महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ₹1 लाख तक और इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने पर ₹12,000 तक की सहायता राशि दी जाएगी।

इस नई योजना के तहत केवल दोपहिया वाहन ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक कार और मालवाहक तिपहिया वाहनों पर भी अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ ही बिहार में खरीदे और रजिस्टर्ड सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर वाहन टैक्स में 50% तक की छूट भी मिलेगी।

अगर आप भी आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह योजना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026 से जुड़ी सभी जानकारी आसान और सरल भाषा में विस्तार से बताने वाले हैं।

Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: Overview

Article NameBihar Electric Vehicle Subsidy 2026
Post Type Sarkari Yojana 
Scheme Name इलेक्टिक वाहन (संशोधन) नीति, 2026
Apply Start Date 1 June 2026
Apply Mode Online 
Official Websitestate.bihar.gov.in

Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026

बिहार सरकार के द्वारा राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए यह नई योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सरकार का मानना है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य होंगे। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए अब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में बिहार सरकार ने भी नागरिकों को राहत देने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है।

इस योजना के तहत महिलाओं को विशेष लाभ दिया जाएगा। महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने पर ₹12,000 तक की सहायता मिलेगी।

इसके अलावा सामान्य वर्ग और एससी/एसटी वर्ग के लोगों के लिए भी अलग-अलग प्रकार की सहायता राशि निर्धारित की गई है।

इसके तहत मिलने वाले लाभ

इस योजना के तहत अलग-अलग प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों पर अलग-अलग सब्सिडी दी जाएगी। नीचे सभी लाभों की जानकारी विस्तार से दी गई है।

वाहन का प्रकारसहायता राशि
इलेक्ट्रिक कार₹1 लाख तक
इलेक्ट्रिक स्कूटी₹12,000 तक

महिलाओं को इस योजना के तहत सबसे अधिक लाभ दिया जाएगा ताकि वे भी इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित हो सकें।

सामान्य वर्ग के लिए लाभ

वाहन का प्रकारसहायता राशि
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन₹10,000
इलेक्ट्रिक मालवाहक तिपहिया वाहन₹50,000

एससी एवं एसटी वर्ग के लिए लाभ

वाहन का प्रकारसहायता राशि
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन₹12,000
इलेक्ट्रिक मालवाहक तिपहिया वाहन₹60,000

महत्वपूर्ण तिथियाँ

बिहार सरकार के अनुसार यह योजना 1 जून 2026 से लागू कर दी जाएगी।

जो भी नागरिक इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं, वे 1 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि1 जून 2026

आवेदन शुरू होने के बाद इच्छुक लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है।

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • बैंक पासबुक
  • वाहन खरीद रसीद
  • वाहन रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी जाएगी। बिहार सरकार जल्द ही इसके लिए आधिकारिक पोर्टल और आवेदन लिंक जारी करेगी।

अगर आप इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Step 1 – आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले आपको बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Step 2 – योजना लिंक पर क्लिक करें

वेबसाइट पर आपको “Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

Step 3 – Registration करें

अब अपना मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

Step 4 – आवेदन फॉर्म भरें

रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।

Step 5 – दस्तावेज अपलोड करें

अब आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।

Step 6 – आवेदन Submit करें

सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म Submit कर दें।

इसके बाद आपका आवेदन संबंधित विभाग द्वारा जांचा जाएगा और पात्र पाए जाने पर सब्सिडी राशि आपके खाते में भेज दी जाएगी।

नई नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर टैक्स में 50% की छुट

बिहार सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत राज्य में खरीदे और रजिस्टर्ड सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर वाहन टैक्स में 50% तक की छूट दी जाएगी।

इससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना लोगों के लिए और भी सस्ता हो जाएगा। सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक लोग पेट्रोल और डीजल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें।

इसके अलावा पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग पर भी केंद्र सरकार की नीति के अनुसार अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।

इस योजना से न केवल लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026: Important Links

Check Paper Notice Paper Notice 
Official WebsiteVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Electric Vehicle Subsidy 2026 बिहार सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण और लाभकारी योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ₹1 लाख तक और स्कूटी खरीदने पर ₹12,000 तक की सहायता राशि दी जाएगी।

इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स में 50% तक की छूट भी मिलेगी। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2026 से शुरू होंगे।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment