Bihar Free Coaching Yojana 2027: बिहार के उन छात्रों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है, जो डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना तो देखते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी या कोचिंग की भारी फीस के कारण ठीक से तैयारी नहीं कर पाते। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने छात्रों को JEE और NEET की तैयारी में मदद करने के लिए एक ‘फ्री कोचिंग प्रोग्राम’ शुरू किया है। खास बात यह है कि इस पहल के तहत पटना में ‘रेजिडेंशियल’ (रहने की सुविधा वाली) फ्री कोचिंग दी जाएगी.
जबकि बिहार के नौ डिवीजनों में ‘नॉन-रेजिडेंशियल’ (बिना रहने की सुविधा वाली) कोचिंग की व्यवस्था होगी। अगर आप 2027 में मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा देने जा रहे हैं और डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। इस लेख में हम जानेंगे कि ‘बिहार बोर्ड फ्री कोचिंग 2027’ प्रोग्राम के लिए कौन आवेदन कर सकता है, इसमें क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें। पूरी जानकारी के लिए कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Bihar Free Coaching Yojana 2027: Overviews
| आर्टिकल का नाम | Bihar Free Coaching Yojana 2027 |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
| कोचिंग का प्रकार | आवासीय एवं गैर-आवासी |
| आवासीय कोचिंग केंद्र | पटना |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | coaching.biharboardonline.com/ |
Bihar Free Coaching Yojana 2027 क्या है?
आइए सबसे पहले यह समझते हैं कि ‘बिहार बोर्ड फ्री कोचिंग 2027’ पहल क्या है। यह बिहार बोर्ड द्वारा शुरू किया गया एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम है, जिसे ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों के लिए बनाया गया है जो आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं, ताकि उन्हें बिना किसी खर्च के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिल सके।
10वीं कक्षा पूरी करने के बाद, कई छात्र अक्सर यह तय नहीं कर पाते कि JEE या NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी कहाँ से शुरू करें। इसी समस्या को दूर करने के लिए, बिहार बोर्ड ने एक मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया है, जो छात्रों को 11वीं और 12वीं कक्षा के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद करेगा। दूसरे शब्दों में, यदि आप 2027 में अपनी मैट्रिक (10वीं कक्षा) की परीक्षा देने जा रहे हैं, तो आप इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Free Coaching Yojana 2027: Important Dates
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 6 नवंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 नवंबर 2026 |
| चयनित परीक्षा | 6 दिसंबर 2026 (संभावित) |
| कोचिंग सत्र | 2027-2029 |
Bihar Board Free Coaching 2027 में मिलने वाली सुविधा
1. आवासीय कोचिंग
जो विद्यार्थी पटना में रहकर पढ़ाई करना चाहता है उनकी अच्छा के मौका है कि आवासीय कोचिंग की व्यवस्था होगी इसी के अंतर्गत चयनित विद्यार्थी निम्न प्रकार के लाभ मिलेंगे।
- JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग
- रहने के लिए मुफ्त हॉस्टल
- भोजन की सुविधा
- अनुभवी शिक्षक द्वारा नियमित कक्षाएं
- पढ़ाई के लिए स्टडी मैटेरियल
- नियमित मॉक टेस्ट और डाउट क्लास
जो विद्यार्थी अपने घर या जिले में रहकर तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए गैर आवास की कोचिंग की व्यवस्था की गई है इसके तहत बिहार के 9 प्रमंडल में निर्धारित केंद्र पर पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा विद्यार्थी को हॉस्टल की सुविधा मिलेगी. लेकिन कोचिंग के लिए शैक्षणिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
2.गैर आवासीय कोचिंग
कोचिंग सेंटर के लिए निर्धारित शहर
- पटना
- मुजफ्फरपुर
- छपरा
- दरभंगा
- सहरसा
- पूर्णिया
- भागलपुर
- गया
- मुंगेर
Bihar Free Coaching Yojana 2027: eligibility criteria
- विद्यार्थी को 2027 में दसवीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल होना चाहिए
- बिहार बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विद्यार्थी आवेदन कर सकता है
- विद्यार्थी आगे की कक्षा 11वीं में बोर्ड से संबंधित विद्यालय में दाखिला लेने के लिए तैयार होना चाहिए
- उम्मीदवार को JEE और NEET में अपनी रुचि के अनुसार कोचिंग का विकल्प चुनना होगा.
Bihar Free Coaching Yojana 2027: Selection Process
इस कोचिंग कार्यक्रम में विद्यार्थी का चरण सीधे नहीं होगा आपको बोर्ड की तरफ से परीक्षा आयोजित किया जाएगा परीक्षा में आपको सफल होने होगा। इसके बाद आपका चयन होगा ठीक है. बोर्ड के अनुसार जो आपका परीक्षा की संभावित तिथि है 6 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है विद्यार्थी को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा इसके बाद बोर्ड से परीक्षा लिया जाएगा चयनित संबंधित आवश्यक जानकारी आपको दी जाएगी।
How to apply Bihar Free Coaching Yojana 2027?
- सबसे पहले बिहार बोर्ड के आधिकारिक कोचिंग पोर्टल पर जाना होगा। जो कि इस प्रकार से शो होगा।
- अब अपनी जरूरत के अनुसार JEE और NEET कोचिंग का विकल्प चुनें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें और मांगी गई सभी जानकारी भरें।.
- आवेदन फार्म में अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, शैक्षिक जानकारी एवं अन्य जानकारी का विवरण दर्ज करें।
- अंत में कंफर्मेशन कॉपी डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
तो दोस्तों, इस प्रकार आसानी से आप आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Free Coaching Yojana 2027: Important Links
| For Online Apply | Online Apply |
| Check Official Notification | Official Notification |
| Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष (Conclusion)
Bihar Free Coaching Yojana 2027 उन विद्यार्थियों के लिए अच्छा अवसर है, जो आर्थिक परेशानी के कारण JEE और NEET की महंगी कोचिंग नहीं कर पाते हैं। इस योजना के तहत पात्र छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मुफ्त में कराई जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी समय पर ऑनलाइन आवेदन करें और आवेदन से पहले पात्रता, जरूरी दस्तावेज तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक नोटिस में जरूर जांच लें।
नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।





