Bihar Assistant Professor Bharti 2026: 3,687 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, योग्यता, चयन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Assistant Professor Bharti 2026: बिहार में विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में Assistant Professor के 3,687 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती संविदा (Contract) के आधार पर की जाएगी और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से 03 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Bihar Assistant Professor Bharti 2026: यदि आप भी बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, विषयवार रिक्तियां और आवेदन प्रक्रिया आसान हिंदी भाषा में विस्तार से दी गई है।

Bihar Assistant Professor Bharti 2026: Overviews

Article NameBihar Assistant Professor Bharti 2026
Post Type Job Vacancy 
Post Nameअसिसटेन्ट प्रोफेशर
Total Post 3687
Apply ModeOnline
Official Websitebsusc.bihar.gov.in/

Important Dates

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी03 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू03 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
स्क्रीनिंग/इंटरव्यू सूचना17 जुलाई – 18 जुलाई 2026
संभावित इंटरव्यू20 जुलाई – 27 जुलाई 2026
संभावित मेरिट सूची29 जुलाई 2026
कॉलेज वरीयता (Preference)30 जुलाई 2026
संभावित अंतिम अलॉटमेंट01 अगस्त 2026
ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि07 अगस्त 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर दें।

Subject Wise Vacancy Details

विषयपदों की संख्या
हिंदी625
अंग्रेजी674
अर्थशास्त्र597
इतिहास662
समाजशास्त्र533
राजनीति विज्ञान596
नियमित रिक्तियां3,674
बैकलॉग रिक्तियां13
कुल पद3,687

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए—

  • संबंधित विषय में Master Degree में कम से कम 55% अंक
  • SC/ST/BC/EBC एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार 5% अंकों की छूट
  • UGC NET उत्तीर्ण होना चाहिए।

या

  • UGC Regulation 2009/2016 के अनुसार Ph.D. Degree धारक उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

उम्मीदवार को आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी आवश्यक योग्यताएं पूरी करनी होंगी।

आयु सीमा

विवरणआयु
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु43 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूर्णतः निशुल्क रखा गया है।

वर्गआवेदन शुल्क
सभी वर्ग₹0/-

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा—

  1. ऑनलाइन आवेदन
  2. आवेदन पत्रों की जांच
  3. इंटरव्यू
  4. मेरिट सूची
  5. कॉलेज अलॉटमेंट
  6. दस्तावेज सत्यापन
  7. ज्वाइनिंग

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता एवं इंटरव्यू प्रदर्शन को महत्व दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें—

  • आधार कार्ड
  • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट
  • मास्टर डिग्री की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • NET प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • Ph.D. प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Bihar Assistant Professor Bharti 2026: आवेदन कैसे करें?

यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें—

  • सबसे पहले BSUSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Assistant Professor Recruitment 2026 के Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो New Registration करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त Login ID एवं Password से लॉगिन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • चूंकि आवेदन शुल्क ₹0 है, इसलिए भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी (यदि पोर्टल पर कोई परिवर्तन न हो)।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट या PDF सुरक्षित रखें।

Bihar Assistant Professor Bharti 2026: Important Links

Online Apply Online Apply 
Short NoticeShort Notice
Download Affidavit (Sapath Patra) Download Affidavit
Check Official NotificationOfficial Notification
Official WebsiteVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Assistant Professor Bharti 2026: बिहार के योग्य एवं प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर अध्यापन का शानदार अवसर लेकर आई है। 3,687 पदों पर निकली यह भर्ती बिना किसी आवेदन शुल्क के आयोजित की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Assistant Professor Bharti 2026- यदि आपके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं NET या Ph.D. की पात्रता है, तो अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी दस्तावेज तैयार रखकर समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment