New Ration Rule 2026: जनवरी से बदल जाएंगे राशन वितरण के सभी नियम, सरकार ने जारी की महत्वपूर्ण नई गाइडलाइन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत बड़ी खबर आई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन वितरण में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। विभाग के द्वारा राशन वितरण के अनुपात में बदलाव किए जा रहे हैं। सभी राशन कार्ड धारकों को अब इसी नए अनुपात के अनुसार खाद्यान्न वितरित किए जाएंगे। आपको बता दें कि खाद्यान्न वितरण में गेहूं बढ़ा और चावल घटाया गया है।

यदि आप राशन कार्ड धारक हैं, तो आपको इस नए बदलाव की जानकारी होना बहुत जरूरी है। राशन वितरण के अनुपात में किए गए बदलाव के बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से दी गई है। इसके बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

New Ration Rule 2026: Overviews

Post Name New Ration Rule 2026
Post Type Sarkari Yojana, New Update
Update Name खाद्यान्न वितरण के अनुपात में बदलाव
Scheme Name Bihar Ration Card 
Official Websiterconline.bihar.gov.in

New Ration Rule 2026: नया राशन नियम क्या है?

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभुकों को जनवरी 2026 से जन-वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों के माध्यम से प्रत्येक लाभुक परिवार को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल दिया जाएगा। आपको बता दें कि वर्तमान में प्रत्येक परिवार को 7 किलो गेहूं और 28 किलो चावल मिल रहा है। इस संबंध में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

New Ration Rule 2026: अब से राशन कार्ड धारकों में राशन का वितरण किस प्रकार किया जाएगा और यह नया नियम कब से लागू होगा, इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

New Ration Rule 2026: नए बदलाव के बाद राशन वितरण का तरीका

राशन वितरण में बदलाव दो मुख्य योजनाओं के अनुसार किया गया है:

1. पूर्विकताप्राप्त गृहस्थी (PHH) योजना

इस योजना के तहत लाभ लेने वाले लाभुकों को प्रति व्यक्ति 5 किलो खाद्यान्न दिया जाता है।

  • पहले: 1 किलो गेहूं + 4 किलो चावल
  • अब नए नियम के बाद: 2 किलो गेहूं + 3 किलो चावल

यह बदलाव छोटे परिवारों और व्यक्तिगत लाभुकों के लिए खाद्यान्न वितरण को संतुलित करने के लिए किया गया है।

2. अन्त्योदय अन्न योजना (AAY)

इस योजना के तहत लाभुकों को प्रति परिवार 35 किलो खाद्यान्न दिया जाता है।

  • पहले: 7 किलो गेहूं + 28 किलो चावल
  • अब नए नियम के बाद: 14 किलो गेहूं + 21 किलो चावल

इस बदलाव से गेहूं की मात्रा दोगुनी और चावल की मात्रा कम होगी, जिससे खाद्यान्न वितरण और अधिक न्यायसंगत होगा।

New Ration Rule 2026: कब से लागू होगा ये नया नियम

सभी राशन कार्ड धारक यह जानना चाहते हैं कि यह नया नियम कब से लागू होगा। आपको बता दें कि यह नियम जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसका मतलब है कि जल्द ही यह नया नियम प्रभाव में आ जाएगा और अगले वर्ष से राशन कार्ड धारकों को राशन नए बदलाव के अनुसार निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल दिया जाएगा।

New Ration Rule 2026: राशन कार्ड धारको को इस प्रकार से मिलता है खाद्यान्न

अभी इस प्रकार से मिलता है खाद्यान्न  :

अन्त्योदय अन्न योजना (AAY):- प्रति परिवार 35 किलोग्राम खाद्यान्न (07 किलोग्राम गेंहू एवं 28 किलोग्राम चावल)
पुर्विकताप्राप्त गृहस्थी (PHH) :- प्रति व्यक्ति प्रति लाभुक 05 किलोग्राम खाद्यान्न (01 किलोग्राम गेंहू एवं 04 किलोग्राम चावल)

नए बदलाव के बाद इस प्रकार से मिलेगा खाद्यान्न :

अन्त्योदय अन्न योजना (AAY):- प्रति परिवार 35 किलोग्राम खाद्यान्न (14 किलो गेंहू और 21 किलो चावल)
पुर्विकताप्राप्त गृहस्थी (PHH) :- प्रति व्यक्ति प्रति लाभुक 05 किलोग्राम खाद्यान्न (2 किलो गेंहू 3 किलो चावल)

New Ration Rule 2026: Important Links

Check Paper Notice Paper Notice 
Official WebsiteVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion)

New Ration Rule 2026 बिहार सरकार द्वारा राशन वितरण को अधिक न्यायसंगत और पोषण युक्त बनाने के लिए लागू किया गया है। जनवरी 2026 से सभी राशन कार्ड धारकों को AAY और PHH योजनाओं के तहत नए अनुपात में गेहूं और चावल प्राप्त होंगे। यदि आप भी राशन कार्ड धारक हैं, तो अपने स्थानीय PDS केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने राशन का विवरण जरूर देखें।

इस बदलाव से खाद्यान्न वितरण में संतुलन और लाभार्थियों के लिए पोषण में सुधार होगा। इसलिए, सभी राशन कार्ड धारकों को इस नई नियमावली के बारे में पूरी जानकारी होना आवश्यक है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment