Bihar Vikas Mitra Bharti 2025: बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा एक बहुत ही अच्छी भर्ती निकाली गई है, जिसके तहत सुपौल जिले में संविदा के आधार पर विकास मित्र के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा को पूरा करना होगा, जिसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।
यह भर्ती जिला स्तर पर आयोजित की जाती है। अगर आप अपने जिले की विकास मित्र भर्ती देखना चाहते हैं, तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके अपने जिले की भर्ती की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Vikas Mitra Bharti 2025: संक्षिप्त विवरण
पोस्ट का प्रकार | नौकरी भर्ती (Job Vacancy) |
आर्टिकल का नाम | बिहार विकास मित्र भर्ती 2025 |
विभाग का नाम | बिहार महादलित विकास मिशन |
पद का नाम | विकास मित्र |
कुल रिक्तियां | 01 पद |
आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | supaul.nic.in |
Bihar Vikas Mitra Bharti 2025: आवेदन की तिथि
प्रक्रिया | तिथि |
---|---|
आवेदन प्राप्त करना | 07-04-2025 से 22-04-2025 |
औपबंधिक मेधा सूची तैयार करना एवं प्रकाशन | 30-04-2025 |
मेधा सूची पर आपत्ति प्राप्त करना एवं निराकरण | 30-04-2025 से 07-05-2025 |
चयन सूची का प्रकाशन | 15-05-2025 |
नियोजन पत्र वितरण/ शपथ ग्रहण उन्मुखीकरण | 22-05-2025 |
Bihar Vikas Mitra Bharti 2025 : पोस्ट विवरण
नगर परिषद का नाम | वार्ड संख्या | जाति बहुलता | कोटि | रिक्त पदों की संख्या |
सुपौल | 16 | मुसहर | अन्य (महिला एवं पुरुष दोनों) | 01 |
Bihar Vikas Mitra Bharti 2025 : चयन हेतु अर्हता
चयन मापदंड | विवरण |
---|---|
पात्रता | महादलित परिवार जाति बहुलता वाले आवेदक |
निवास स्थान | संबंधित पंचायत/वार्ड समूह (कलस्टर) (शहरी) के निवासी |
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता | मैट्रिक या समकक्ष |
वैकल्पिक योग्यता (मैट्रिक न मिलने की स्थिति में) | 1. नन-मैट्रिक, 2. नौवीं पास, 3. आठवीं पास, 4. सातवीं पास, 5. छठवीं पास, 6. पांचवीं पास (क्रमानुसार चयन) |
उच्चतर योग्यता | मैट्रिक से अधिक योग्यता का कोई अतिरिक्त लाभ नहीं |
चयन प्रक्रिया | मैट्रिक या समकक्ष में सर्वाधिक प्रतिशत प्राप्त करने वाले का चयन |
प्रतिशत समान होने की स्थिति | अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता |
Bihar Vikas Mitra Bharti 2025: आयु सीमा
आवेदक की उम्र दिनांक 01.01.2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए
Bihar Vikas Mitra Bharti 2025 : जाति बहुलता
पंचायत/वार्ड समूह (शहरी) क्षेत्र में महादलित वर्ग की जातियों में से किसी एक जाति को जनसंख्या बहुलता के आधार पर निर्धारित किया गया है। यह निर्धारण संबंधित पंचायत/वार्ड समूह (शहरी) में सबसे अधिक जनसंख्या वाली महादलित जाति के आधार पर किया गया है। किसी भी परिस्थिति में विकास मित्र का चयन केवल उसी पंचायत/वार्ड से किया जाएगा, जहां रिक्ति उपलब्ध होगी।
Bihar Vikas Mitra Bharti 2025 : मानदेय
मानदेय का भुगतान बिहार महादलित विकास मिशन, बिहार, पटना द्वारा निर्धारित दर के अनुरूप विकास मित्र को किया जायेगा |
Bihar Vikas Mitra Bharti 2025 : नियोजन की अवधि
विकास मित्र का नियोजन 60 वर्ष कार्य किये जाने हेतु अनुबंध के आधार पर किया जायेगा | आवश्यकतानुसार पुन: नियोजन किया जा सकता है|
Bihar Vikas Mitra Bharti 2025 : आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन ऑफ़लाइन माध्यम से लिए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा और उसे सही प्रकार से भरना होगा। इसके बाद, फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करके अंतिम तिथि से पहले इसे नगर परिषद कार्यालय, सुपौल में प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक जमा करना होगा।
- आवेदन जमा करने का स्थान : नगर परिषद कार्यालय , सुपौल
- आवेदन जमा करने का समय : 07-04-2025 से 22-04-2025 (कार्यदिवस) में 10:00 बजे पूर्वा से 05:00 बजे तक
Note-यदि आप विकास मित्र के पद पर भर्ती होना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है! बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा सुपौल जिले में संविदा के आधार पर विकास मित्र के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
अपने जिले की भर्ती कैसे चेक करें?
अगर आप अपने जिले की विकास मित्र भर्ती की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको अपने जिले के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर नोटिस सेक्शन में चेक करना होगा।
भर्ती की जानकारी इस प्रकार चेक करें:
- सबसे पहले अपने जिले के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
- “नोटिस” या “भर्ती (Recruitment)” सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां पर विकास मित्र भर्ती 2025 से संबंधित नोटिफिकेशन देखें।
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पूरी जानकारी पढ़ें और आवेदन करें।
Bihar Vikas Mitra Bharti 2025: महत्वपूर्ण लिंक
Conclusion (निष्कर्ष)
Bihar Vikas Mitra Bharti 2025 के तहत सुपौल जिले में संविदा आधारित भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती में केवल उन्हीं पंचायतों/वार्डों में विकास मित्र का चयन किया जाएगा, जहां रिक्तियां उपलब्ध हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफ़लाइन होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ नगर परिषद कार्यालय, सुपौल में अंतिम तिथि से पहले जमा करना होगा।
यदि आप अपने जिले की विकास मित्र भर्ती की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो अपने जिले के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर नोटिस सेक्शन में चेक कर सकते हैं। यह भर्ती महादलित समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे पंचायत/वार्ड स्तर पर विकास कार्यों में भागीदारी कर सकते हैं।