Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui: बिहार जमुई पंचायत वार राशन डीलर नई भर्ती, जाने पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui: अगर आप बिहार के जमुई जिले से हैं और सरकारी स्तर पर रोजगार का अवसर तलाश रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। जमुई जिले में पंचायत वार राशन डीलर (जन वितरण प्रणाली विक्रेता) की नई भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui: इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी देंगे – जैसे कि आवेदन तिथि, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और किन लोगों को प्राथमिकता मिलेगी और किन्हें मौका नहीं मिलेगा।

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui: Overviews

Article NameBihar Ration Dealer Vacancy 2025
Post TypeJob Vacancy
Post Nameबिहार राशन डीलर (विज्ञापन संख्या :- 01/आ. /2025)
Apply ModeOffline
Official Websitejamui.nic.in

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui: Post Details

बिहार जमुई जिले में राशन डीलर की नई भर्ती निकाली गई है, जिसमें पंचायत वार और वार्ड वार रिक्तियों की सूची जारी की गई है। इस भर्ती के अंतर्गत राशन डीलर के पदों पर चयन किया जाएगा, जहां पात्र उम्मीदवारों को अपने पंचायत/वार्ड के लिए आवेदन करना होगा।

Post Name Total Post
बिहार राशन डीलर 85

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui: Important Dates

बिहार जमुई राशन डीलर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत तय तिथि से होगी और अंतिम तिथि तक ही फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है

EventsDates/Details
Application Start Date29-08-2025
Application Last Date20-09-2025
Mode of ApplicationOffline

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui: पात्रता

राशन डीलर बनने के लिए कुछ जरूरी पात्रताएँ तय की गई हैं –

  1. शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवार का कम से कम मैट्रिक (10वीं पास) होना जरूरी है।
  2. आयु सीमा – उम्मीदवार व्यस्क (18 वर्ष से अधिक) होना चाहिए।
  3. कंप्यूटर ज्ञान – कंप्यूटर जानने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  4. समान योग्यता होने पर –
    • पहले कंप्यूटर नॉलेज वाले
    • फिर अधिक शिक्षित
    • और अंत में अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता मिलेगी।

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui: इन्हें मिलेगा प्राथमिकता

भर्ती प्रक्रिया में कुछ वर्गों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी –

  • स्वयं सहायता समूह
  • महिलाओं की सहयोग समितियाँ
  • पूर्व सैनिकों की सहयोग समितियाँ
  • शिक्षित बेरोजगार
  • संबंधित पंचायत अथवा वार्ड (नगर क्षेत्र) के निवासी

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui: जरूरी दस्तावेज

आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवार को कुछ जरूरी दस्तावेज लगाना अनिवार्य है –

  • तीन रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो (एक आवेदन पत्र पर, दो संलग्न)
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मैट्रिक, कंप्यूटर योग्यता आदि)
  • जन्म/आयु प्रमाण पत्र (मैट्रिक सर्टिफिकेट)
  • आवासीय प्रमाण पत्र (अंचल कार्यालय से जारी)
  • आधार कार्ड की कॉपी
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र (EWS वर्ग के लिए)
  • दुकान/गोदाम का कागज़ात (स्वामित्व या किराया अनुबंध)
  • शपथ पत्र – जिसमें यह घोषणा करनी होगी कि उम्मीदवार पहले से राशन डीलर नहीं है, किसी अपराध में दोषी नहीं है और न ही किसी सरकारी लाभकारी पद पर कार्यरत है।

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui: इन्हें नहीं मिलेगा मौका

कुछ उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा –

  • एक संयुक्त परिवार के एक से अधिक सदस्य (पिता, माता, भाई, पत्नी, पुत्र आदि)
  • मुखिया, सरपंच, पंचायत सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक, सांसद आदि
  • आटा-चक्की के मालिक और उनके नज़दीकी रिश्तेदार
  • अवयस्क, मानसिक रूप से अस्वस्थ या दिवालिया व्यक्ति
  • अपराध में दोषी ठहराए गए व्यक्ति
  • पहले से किसी सरकारी पद या लाभ पर कार्यरत उम्मीदवार

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui: आवेदन प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार को आवेदन पत्र ऑफलाइन मोड में भरना होगा।
  2. आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
  3. पूरा आवेदन पत्र बंद लिफाफे में डालकर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
  4. आवेदन का पता –
    अनुज्ञापन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई, अनुमंडल कार्यालय, जमुई, बिहार – 811307
  5. लिफाफे पर यह अवश्य लिखें –
    • “उचित मूल्य की दुकान (जन वितरण प्रणाली विक्रेता) की नई अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन”
    • विज्ञापन संख्या
    • पंचायत एवं प्रखंड का नाम

ध्यान दें – अंतिम तिथि 20 सितम्बर 2025 शाम 5 बजे के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui: Important Links

Check Official NotificationDownload Online
Official WebsiteVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप जमुई जिले के निवासी हैं और रोजगार की तलाश में हैं, तो यह एक शानदार अवसर है। 10वीं पास और स्थानीय उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन का मौका दिया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है और अंतिम तिथि 20 सितम्बर 2025 रखी गई है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui : FAQs

Q1. बिहार राशन डीलर वैकेंसी 2025 जमुई में कौन आवेदन कर सकता है?
10वीं पास, व्यस्क, और संबंधित पंचायत/वार्ड का निवासी आवेदन कर सकता है।

Q2. जमुई जिले में कितने पदों पर भर्ती होगी?
कुल 85 पंचायत वार पदों पर भर्ती होगी।

Q3. आवेदन कैसे करना है?
आवेदन केवल ऑफलाइन मोड (डाक/स्पीड पोस्ट) से करना है।

Q4. अंतिम तिथि क्या है?
20 सितम्बर 2025 शाम 5 बजे तक।

Q5. किन्हें प्राथमिकता मिलेगी?
महिलाओं की समितियाँ, स्वयं सहायता समूह, पूर्व सैनिक और शिक्षित बेरोजगार।

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment