Bihar Ration Dealer New Bharti 2025: अगर आप बिहार में राशन डीलर बनकर उचित मूल्य की दुकान चलाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार ने बाढ़ अनुमंडल (पटना जिला) के विभिन्न प्रखंडों में राशन डीलर की नई भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है।
इस भर्ती में कुल 27 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और इसके लिए मैट्रिक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन है और अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
इस लेख में आपको इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सरल भाषा में दी गई है—जैसे कि पात्रता, प्राथमिकता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, और महत्वपूर्ण तिथियाँ।
Bihar Ration Dealer New Bharti 2025: Overviews
| Post Name | Bihar Ration Dealer New Bharti 2025 |
| Total Vacancy | 27 |
| Post Type | Job Vacancy |
| Department | खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार |
| Apply Mode | Offline |
| Official Website | patna.nic.in |
Bihar Ration Dealer New Bharti 2025 क्या है?
यह भर्ती पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों और वार्डों में उचित मूल्य की दुकान (Ration Dealer) चलाने के लिए की जा रही है। यह नियुक्ति सरकारी मानदंडों के आधार पर की जाती है, जिसमें मैट्रिक पास, न्यूनतम उम्र, कंप्यूटर ज्ञान और पंचायत/वार्ड का स्थानीय निवासी होना शामिल है।
Bihar Ration Dealer New Bharti 2025: Post Details
Bihar Ration Dealer New Bharti 2025 के तहत राज्य के विभिन्न जिलों और प्रखंडों में नए राशन डीलर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में प्रत्येक प्रखंड में अलग–अलग संख्या में पद निर्धारित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य उचित मूल्य दुकान (PDS) व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
| Post Name | Total Post |
| Ration Dealer | 27 |
Bihar Ration Dealer New Bharti 2025: Application Dates
Bihar Ration Dealer New Bharti 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तर पर जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार शुरू की जाती है। प्रत्येक प्रखंड अपनी अलग आवेदन तिथियाँ घोषित करता है,
| इवेंट | तिथि / विवरण |
|---|---|
| आधिकारिक सूचना जारी होने की तिथि | 11-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22-12-2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन |
Bihar Ration Dealer New Bharti 2025: पात्रता
राशन डीलर बनने के लिए निम्नलिखित पात्रता आवश्यक है—
मैट्रिक पास
आवेदक का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।
वयस्क (Adult)
उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
कंप्यूटर ज्ञान वालों को प्राथमिकता
यदि दो उम्मीदवारों की योग्यता समान हो, तो कंप्यूटर ज्ञान वाले को प्राथमिकता मिलेगी।
अधिक योग्यता वालों को वरीयता
यदि कंप्यूटर का ज्ञान भी समान हो जाए, तब अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
Bihar Ration Dealer New Bharti 2025: इन्हें मिलेगा प्राथमिकता
उचित मूल्य की दुकान आवंटन में निम्नलिखित को प्राथमिकता दी जाएगी—
- स्वयं सहायता समूह
- महिलाओं की सहयोग समितियाँ
- पूर्व सैनिक सहयोग समितियाँ
- शिक्षित बेरोजगार
- संबंधित पंचायत/वार्ड के स्थानीय निवासी
इससे स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।
Bihar Ration Dealer New Bharti 2025: चयन प्रक्रिया
Bihar Ration Dealer New Bharti 2025 : सभी प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों की जाँच संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/ आपूर्ति निरीक्षक द्वारा कराया जायेगा | जांचोपरांत अनुमंडल पदाधिकारी अपनी अनुशंसा के साथ जिला स्तरीय चयन समिति को आवेदन पत्र प्रेषित करेंगे | जिला स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा के उपरांत अनुशंसित आवेदकों को मो. 1000/- रूपये का ट्रेजरी चालान के माध्यम से अनुज्ञप्ति शुल्क जमा करने के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुज्ञापन पदाधिकारी द्वारा अनुज्ञप्ति निर्गत की जाएगी |
Bihar Ration Dealer New Bharti 2025: आवेदन प्रक्रिया
Bihar Ration Dealer New Bharti 2025 : व्यक्ति विशेष से विहित अनुसूची -01 तथा विहित अनुसूची-02 में स्वयं सहायता समूह, महिलाओ/ पूर्व सैनिको की सहयोगी समितियों के लिए आवेदन पत्र अनुमंडल पदाधिकारी,बाढ़ के कार्यालय में दिनांक 22-12-2025 से संध्या 5 :00 बजे तक कार्यालय अवधि में बंद लिफाफा में स्पीड पोस्ट/निबंधित डाक के माध्यम से प्राप्त किया जायेगा | जिस रिक्ति के विरुद्ध आवेदन दिया जा रहा है , उसका स्पष्ट उल्लेख लिफाफे पर रहना चाहिए | आवेदन प्रपत्र अनुमंडल कार्यालय , बाढ़ के नोटिस बोर्ड एवं पटना जिला के वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकेगा |
विहित प्रपत्र में पूर्णरूपेण भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक सभी कागजातों के साथ दिनांक 22-12-2025 की संध्या : 05 बजे तक अनुमंडल कार्यालय , बाढ़ (पटना) में बंद लिफाफे में निबंधित डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त किया जायेगा | निर्धारित तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जायेगा |
Bihar Ration Dealer Bharti 2025: उचित मूल्य की दुकान की अनुज्ञप्ति प्राप्ति की निर्ह्तायें
♦ एक संयुक्त परिवार में एक से अधिक सदस्य को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी | पिता, माता, भाई, भाई की पत्नी (भाभी) , पति, पत्नी, पुत्र , पुत्रबधू और सौतेला भाई का परिवार की परिभाषा में आयेंगे |
♦ मुखिया, सरपंच ,पंच , वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, जिला परिषद के सदस्य , विद्यायक, विधान पार्षद, सांसद तथा नगर निकायों के निर्वाचित सदस्य इस रूप में अपने कार्य काल तक उचित मूल्य की दूकान की अनुज्ञप्ति प्राप्त करने हेतु निरर्हित रहेंगे |
♦ आटा-चक्की के मालिक एवं उसके निकट संब्नाधियो को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी |
♦ अवयस्क , पागल अथवा दिवालिया को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी |
♦ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 (1955 का केन्द्रीय अधिनियम 10) के अधीन अथवा अन्य किसी आपराधिक मामले में अंतिम रूप से न्यायालय द्वारा सिद्धदोष व्यक्ति को उचित मूल्य की दूकान की अनुज्ञप्ति आवंटित नहीं की जाएगी |
♦ सरकारी लाभ के पद धारण करने वाले को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी |
Bihar Ration Dealer Bharti 2025: Important Links
| For Form Download | Form Download |
| Check Official Notification | Notification |
| Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप बिहार में राशन डीलर बनकर अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है। विशेषकर स्थानीय बेरोजगार, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के लिए यह एक बड़ा मौका है। लेकिन ध्यान रहे—आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन है और अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2025 तय की गई है। इसलिए समय पर सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन जरूर भेजें।
नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।





