Bihar Krishi Input Anudan 2025: अगर आप बिहार के किसान हैं और अक्टूबर 2025 में हुई अतिवृष्टि, बाढ़ या मोन्था तूफान के कारण आपकी फसल को 33% या उससे अधिक नुकसान हुआ है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए Bihar Krishi Input Anudan 2025 योजना जारी कर दी है, इस योजना के अंतर्गत किसानों को ₹8,500 से ₹22,500 प्रति हेक्टेयर तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
यदि आप Bihar Krishi input Anudan 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यता के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की हैं जिससे कि आप बहुत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
Bihar Krishi Input Anudan 2025: Overviews
| लेख का नाम | Bihar Krishi input Anudan 2025 |
| लेख का प्रकार | Sarkari Yojana |
| किसके द्वारा शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
| लाभ | 8 हजार 500 रुपए से लेकर 22 हजार 500 रुपए तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| अंतिम तिथि | 05 दिसंबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | dbtagriculture.bihar.gov.in |
Bihar Krishi Input Anudan 2025 – क्या है यह योजना?
बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक राहत योजना है, जिसमें प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
2025 में कई जिलों में अतिवृष्टि, बाढ़ और मोन्था तूफान की वजह से किसानों की फसलें नष्ट हो गईं। इसी नुकसान की भरपाई के लिए सरकार किसानों को वित्तीय मदद दे रही है, जिससे वे अगले सीजन की खेती की तैयारी कर सकें।
बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना के लाभ
इस योजना के अंतर्गत किसानों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाते हैं:
- वर्षाश्रित (असिंचित) फसल क्षेत्र के लिए ₹8,500 प्रति हेक्टेयर
- सिंचित क्षेत्र के लिए ₹17,000 प्रति हेक्टेयर
- शाश्वत/बहुवर्षीय फसल (गन्ना सहित) के लिए ₹22,500 प्रति हेक्टेयर
- यह अनुदान अधिकतम 2 हेक्टेयर तक ही देय होगा।
- न्यूनतम देय अनुदान:
- असिंचित क्षेत्र – ₹1,000
- सिंचित क्षेत्र – ₹2,000
- शाश्वत/बहुवर्षीय फसल – ₹2,500
Bihar Krishi Input Anudan 2025 – Eligibility (योग्यता)
Bihar Krishi Input Anudan 2025 के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक को निम्न योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है:
- आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक के पास योजना के लिए आवश्यक सभी अनिवार्य दस्तावेज होने चाहिए।
Bihar Krishi input Anudan 2025: Documents
यदि आप Bihar Krishi input Anudan 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- स्व-घोषणा पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ई मेल आईडी
- मोबाइल नंबर आदि।
397 प्रतिवेदित पंचायतों वाले 39 प्रभावित प्रखंडों से संबंधित 12 जिलों की सूची
397 प्रतिवेदित पंचायतों वाले 39 प्रभावित प्रखंडों से संबंधित 12 जिलों की सूची कुछ इस प्रकार से हैं –
- बेगूसराय,
- पूर्वी चम्पारण,
- कैमूर,
- मधुबनी,
- किशनगंज,
- गया जी,
- भोजपुर,
- मधेपुरा,
- दरभंगा,
- मुजफ्फरपुर,
- शिवहर एवं सुपौल
How To Online Apply Bihar Krishi input Anudan 2025?
यदि आप Bihar Krishi input Anudan 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करे जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाए।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको कृषि इनपुट अनुदान के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने के नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें कि आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को डालकर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद अब आपके सामने बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना का आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भर देना होगा।
- जानकारी भरने के बाद आपको इसमें मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड कर देना होगा।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन स्लिप को डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
Bihar Krishi input Anudan 2025: Important Links
| For Online Apply | Apply Online |
| Notification | Download Online |
| Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष (Conclusion)
।Bihar Krishi Input Anudan 2025 उन किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिनकी फसल प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हो गई है। सरकार द्वारा दी जा रही यह आर्थिक मदद किसानों को मुश्किल समय में राहत देने का काम करेगी।
यदि आप पात्र हैं तो जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर लें।
नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।





