Bihar Jeevika Nidhi Loan Scheme 2026: बिहार जीविका निधि लोन योजना – 48 घंटे में लोन, जल्द देखे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Jeevika Nidhi Loan Scheme 2026 बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई एक शानदार योजना है। इस योजना के तहत राज्य की जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को 15,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का लोन बेहद आसान प्रक्रिया के माध्यम से दिया जाता है। सबसे खास बात यह है कि अब महिलाएं घर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन करके 48 घंटे के अंदर लोन प्राप्त कर सकती हैं।

Bihar Jeevika Nidhi Loan Scheme 2026: अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको योग्यता, ब्याज दर, लोन राशि, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज और App डाउनलोड करने का तरीका पूरी तरह से आसान भाषा में बताएंगे।

Bihar Jeevika Nidhi Loan Scheme 2026: Overviews

योजना का नामBihar Jeevika Nidhi Loan Scheme 2026
पोस्ट प्रकारSarkari Yojana
लाभार्थीबिहार की महिलाएं
लोन राशि₹15,000 से ₹2,00,000
ब्याज दरलगभग 12%
आवेदन मोडOnline (App के माध्यम से)
App का नामJeevika Nidhi App
आधिकारिक वेबसाइटbrlps.in

Bihar Jeevika Nidhi Loan Scheme 2026

Bihar Jeevika Nidhi Loan Scheme 2026: बिहार जीविका की ओर से महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। आपको बता दें कि यह एक लोन योजना है, जो विशेष रूप से राज्य की महिलाओं के लिए चलाई जा रही है.

इस योजना के तहत राज्य की वे महिलाएं, जो जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं और अपने रोजगार या स्वरोजगार के लिए लोन लेना चाहती हैं, उन्हें बिना किसी परेशानी के आसानी से लोन उपलब्ध कराया जाएगा.

योजना के तहत मिलने वाले लाभ

इस योजना के तहत महिलाओं को कई महत्वपूर्ण फायदे मिलते हैं:

  • 15 हजार से 2 लाख रुपये तक का लोन
  • 48 घंटे में लोन स्वीकृति (छोटे लोन पर)
  • पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी
  • घर बैठे आवेदन करने की सुविधा
  • छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए मदद
  • कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध

लोन की कैटेगरी (Loan Categories)

योजना के तहत लोन को 3 भागों में बांटा गया है:

1. अल्पकालीन ऋण (Short Term Loan)

  • राशि: ₹15,000 तक
  • अवधि: 12 महीने

2. सूक्ष्म ऋण (Micro Loan)

  • राशि: ₹15,000 से ₹75,000
  • अवधि: 24 महीने

3. लघु ऋण (Small Loan)

  • राशि: ₹75,000 से ₹2,00,000
  • अवधि: 36 महीने

लोन मिलने में कितना समय लगता है?

₹15,000 – ₹75,000 तक का लोन: 48 घंटे के अंदर
₹2 लाख तक का लोन: लगभग 5–7 दिन

योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?

इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्न योग्यता होनी चाहिए:

  • आवेदिका महिला होनी चाहिए
  • बिहार राज्य की निवासी हो
  • उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच हो
  • जीविका समूह (SHG) से जुड़ी हो

जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय आपको ये दस्तावेज देने होंगे:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • व्यवसाय की जानकारी

लोन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

इस योजना के तहत लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी | आप खुद से ऑनलाइन के माध्यम से इसके तहत लोन के लिए आवेदन कर सकते है | जिसके लिए आपको सबसे पहले “Jeevika Nidhi” App को डाउनलोड करना होगा | App डाउनलोड करके आप आसानी से घर बैठे अपने स्मार्ट फ़ोन के माध्यम से ऑनलाइन के माध्यम से लोन के लिए आवेदन कर सकते है |

Note :- Jeevika Nidhi App को अप्रैल महीने से शुरू कर दिया जायेगा | 

Bihar Jeevika Nidhi Loan Scheme 2026: ऐसे करे App डाउनलोड

 इस App को डाउनलोड करने के लिए आपको SmartPhone के Play Store में जाना होगा.

वहां जाने के बाद आपको “Search Box” में Jeevika Nidhi लिखकर Search करना होगा.

इसके बाद आपके सामने App आएगा.

जहाँ Install के विकल्प पर क्लिक करके आपको इस App को Install कर लेना है.

Bihar Jeevika Nidhi Loan Scheme 2026: Important Links

For Online Apply (App Download)Online Apply (Link Active Soon)
Check Official Notice Official Notice 
Official WebsiteVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Jeevika Nidhi Loan Scheme 2026 महिलाओं के लिए एक बहुत ही लाभकारी योजना है। यह न सिर्फ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार (Self Employment) के लिए भी प्रोत्साहित करती है।

अगर आप बिहार की महिला हैं और जीविका समूह से जुड़ी हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं और अपने सपनों का व्यवसाय शुरू करें।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment