Bihar Divyangjan Udyami Yojana 2026: सरकार दे रही है 10 लाख लोन – योग्यता, लाभ, ऑनलाइन प्रक्रिया – Full Details

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Divyangjan Udyami Yojana 2025: बिहार सरकार लगातार युवाओं और कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई-नई योजनाएँ लाती रहती है। इसी कड़ी में अब बिहार मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना 2025 की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य के दिव्यांग युवाओं और युवतियों को रोजगार और स्वरोजगार के लिए सरकार की ओर से अधिकतम 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Bihar Divyangjan Udyami Yojana 2025: यदि आप बिहार राज्य के निवासी हैं और दिव्यांगता प्रमाण पत्र आपके पास है, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती है। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं – योजना से मिलने वाले लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया।

Bihar Divyangjan Udyami Yojana: Overviews

Name of Article Bihar Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana
Type of Article  Sarkari Yojana
Scheme Name मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना
Benefit 10 लाख रूपये तक लाभ (50% अनुदान एवं अधिकतम 5 लाख तक ऋण)
Mode of Application Online
Official Websiteudyami.bihar.gov.in

बिहार मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना क्या है?

Bihar Divyangjan Udyami Yojana बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के दिव्यांगजन को स्वरोजगार और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

यह योजना मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना की तर्ज पर बनाई गई है। सरकार चाहती है कि दिव्यांगजन सिर्फ दूसरों पर निर्भर न रहें, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होकर खुद का व्यवसाय शुरू करें और रोजगार सृजन में योगदान दें।

Bihar Divyangjan Udyami Yojana 2026: महत्वपूर्ण तिथिया

EventsDates
Official Notification Release Date25 February 2026
Application Start Date25 February 2026
Last Date to ApplyLast Date Extended 23 March 2026 (5.00PM)
Application ModeOnline

Bihar Divyangjan Udyami Yojana Benefits: मिलने वाले लाभ

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्नलिखित सुविधा दी जाएगी –

  • आवेदकों को अधिकतम 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।
  • इसमें से 50% (अधिकतम 5 लाख रुपये) अनुदान (Grant) के रूप में दिया जाएगा।
  • शेष 50% (अधिकतम 5 लाख रुपये) ब्याज मुक्त ऋण के रूप में मिलेगा।
  • परियोजना का चयन एवं स्वीकृति विभाग द्वारा तैयार मॉडल डीपीआर (DPR) के आधार पर किया जाएगा।

इस तरह यह योजना दिव्यांगजनों के लिए अपना व्यापार शुरू करने का बड़ा अवसर लेकर आई है।

Bihar Divyangjan Udyami Yojana Eligibility: पात्रता

यदि आप Bihar Divyangjan Udyami Yojana का लाभ लेना चाहते हैं तो निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी –

  1. आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदक दिव्यांग (PWD Certificate धारक) होना चाहिए।
  3. शैक्षणिक योग्यता – कम से कम इंटरमीडिएट (12वीं), आईटीआई, पॉलिटेक्निक या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
  4. आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  5. प्रोपराइटरशिप के मामले में व्यक्तिगत चालू खाता या फर्म के नाम पर चालू खाता होना चाहिए।

Important Documents For Bihar Divyangjan Udyami Yojana?

योजना के लिए आवेदन करने हेतु आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • मैट्रिक प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के सत्यापन हेतु)
  • इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • संगठन प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड फोटो (तुरंत का खींचा हुआ पासपोर्ट साइज़ 120 KB)
  • हस्ताक्षर का नमूना (अधिकतम 120 KB)
  • बैंक स्टेटमेंट (जिसमे अकाउंट खुलने की तिथि का साक्ष हो)
  • रेड किया गया चेक

How to Apply Online For Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है –
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर “लॉगिन/पंजीकरण” (Login/Registration) के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद MMUY (Mukhyamantri Udyami Yojana) सेक्शन पर जाएँ।
  • अब “मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना” लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना पंजीकरण (Registration) करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको Login ID & Password प्राप्त होगा।
  • अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana: Quick Links

Bihar 10 Lakh Loan Yojana Online 2026: Links

Home PageVisit Home Page
For Online ApplyApply Online (Last Date 23 March 2026)
Official NotificationClick Here
Project Cost ListClick Here
कार्य की सूची देखेंProject List
WebsiteUdyami Official Website

 निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana 2025 दिव्यांग युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े होकर रोजगार का नया रास्ता बना सकते हैं। सरकार की यह पहल उन्हें समाज में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

अगर आप या आपके परिवार में कोई दिव्यांग व्यक्ति है, तो इस योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Bihar Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana 2025: FAQ’s

Q1. बिहार मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना 2025 क्या है?
यह योजना बिहार सरकार द्वारा दिव्यांग युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद देने हेतु शुरू की गई है।

Q2. इस योजना के तहत कितनी राशि मिलेगी?
कुल 10 लाख रुपये – जिसमें 5 लाख अनुदान और 5 लाख ब्याज मुक्त ऋण होगा।

Q3. आवेदन कौन कर सकता है?
केवल बिहार राज्य के स्थायी निवासी दिव्यांग युवा-युवतियाँ जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष है।

Q4. आवेदन कैसे होगा?
आवेदन ऑनलाइन माध्यम से udyami.bihar.gov.in वेबसाइट पर किया जाएगा।

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment