Bihar District Court PLV Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सीधी भर्ती, आवेदन शुरू – पूरी जानकारी

Bihar District Court PLV Recruitment 2026 उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो समाज सेवा के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं और बिना परीक्षा सरकारी संस्था के साथ जुड़ना चाहते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के अंतर्गत पारा विधिक स्वयं सेवक (Para Legal Volunteer – PLV) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 125 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Bihar District Court PLV Recruitment 2026: इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी, यदि आप 10वीं पास हैं और समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना चाहते हैं तो यह भर्ती आपके लिए बहुत अच्छा मौका है, इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, चयन प्रक्रिया, कार्य, दस्तावेज और आवेदन करने का पूरा तरीका आसान भाषा में विस्तार से बताने वाले हैं।

Bihar District Court PLV Recruitment 2026: Overviews

Post NameBihar District Court PLV Recruitment 2026
Post Type Job Vacancy
Post Name पारा विधिक स्वयं सेवक 
Total Post 125
Apply Date Already Started
Apply ModeOffline
Official Websitesamastipur.dcourts.gov.in

Bihar District Court PLV Recruitment 2026: Post Details

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार जिला न्यायालय (District Legal Services Authority – DLSA) द्वारा Para Legal Volunteer (PLV) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत अभ्यर्थियों को Para Legal Volunteer के रूप में नियुक्त किया जाएगा,

  • Post Name :-पारा विधिक स्वयं सेवक 
  • Total Number of Post :-125 

पदों का जिला अनुसार विवरण

क्षेत्रपदों की संख्या
समस्तीपुर50
रोसड़ा25
दलसिंहसराय25
पटोरी25
कुल पद125

Bihar District Court PLV Recruitment 2026: Important Dates

बिहार जिला न्यायालय PLV Recruitment 2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत फरवरी 2026 से कर दी गई है और इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक अपना आवेदन संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

घटनातिथि
विज्ञापन जारी होने की तिथि16-02-2026
कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि09-03-2026
आवेदन का माध्यमऑफलाइन

Bihar District Court PLV Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

पारा विधिक स्वयं सेवक पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता होनी चाहिए:

  • उम्मीदवार कम से कम मैट्रिक (10वीं पास) होना चाहिए
  • समाज सेवा में रुचि होना जरूरी है

इस भर्ती में उच्च शिक्षा वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं

Bihar PLV Vacancy 2026: पात्रता

इस भर्ती के लिए महिला, पुरुष और ट्रांसजेंडर सभी आवेदन कर सकते हैं।

निम्न लोग आवेदन कर सकते हैं:

  • शिक्षक (सेवानिवृत्त शिक्षक सहित)
  • सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी
  • छात्र
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
  • जीविका समूह के सदस्य
  • डॉक्टर
  • सामाजिक कार्यकर्ता
  • NGO सदस्य
  • स्वयं सहायता समूह के सदस्य
  • वरिष्ठ नागरिक

अधिवक्ता (Advocate) आवेदन नहीं कर सकते

Bihar District Court PLV Recruitment 2026 : आयु सीमा

ऑफिसियल नोटिस में कोई निश्चित आयु सीमा नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीदवार:

  • भारत का नागरिक होना चाहिए
  • समस्तीपुर जिला का निवासी होना चाहिए
  • शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए

Bihar PLV Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी

चयन प्रक्रिया:

  1. आवेदन फॉर्म की जांच
  2. इंटरव्यू / साक्षात्कार
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

उम्मीदवारों का चयन उनके समाज सेवा में रुचि और योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

Bihar PLV Recruitment 2026: Salary

पारा विधिक स्वयं सेवक को कोई निश्चित सैलरी नहीं मिलती है।

उन्हें:

  • कार्य के अनुसार मानदेय दिया जाता है
  • यह एक समाज सेवा आधारित पद है

Bihar PLV Recruitment 2026: पारा विधिक स्वयं सेवक (PLV) के कार्य

PLV का मुख्य कार्य समाज के गरीब और कमजोर लोगों की मदद करना होता है।

मुख्य कार्य:

  • लोगों को कानूनी जानकारी देना
  • विधिक जागरूकता फैलाना
  • जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता दिलाना
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जनता के बीच संपर्क बनाना
  • विधिक सहायता केंद्र में कार्य करना

Bihar PLV Recruitment 2026: दस्तावेज

आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज लगाना होगा:

  • 10वीं का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शपथ पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र

सभी दस्तावेज स्वअभिप्रमाणित (Self Attested) होने चाहिए।

Bihar PLV Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया 

आवेदक विहित प्रपत्र में आवेदन पूरी तरह भरकर तथा अपनी शिक्षानिक एवं अन्य योग्यताओ का प्रमाण -पत्र (स्वअभिप्रमाणित) लगाकर अद्योहस्ताक्षरी के पास हाथो-हाथ/ निबंधित डाक/ स्पीड पोस्ट/ साधारण डाक के माध्यम से जमा कर सकते है |

इस आशय का शपथ-पत्र भी संलग्न करेंगे की उन किसी प्रकार का कोई मामला न्यायालय में विचाराधीन नहीं है तथा उन्हें पूर्व में किसी मामले में न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध नहीं किया गया है |

आधार कार्ड का स्पष्ट छायाप्रति लगावे |

आवेदन भेजने का पता :-

सेवा में,
जिला विधिक सेवा प्राधिकार
विधिक सेवा प्राधिकार
व्यव्हार न्यायलय प्रांगण
समस्तीपुर-848101

Bihar PLV Recruitment 2026: Important Links

For Form Download & Check Official NotificationDownload Notification
Official WebsiteVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar District Court PLV Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बिना परीक्षा सरकारी संस्था के साथ जुड़ना चाहते हैं और समाज सेवा करना चाहते हैं। 10वीं पास उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है और अंतिम तिथि 09 मार्च 2026 है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें। 

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment