Bihar Bhumi Jan Shikayat Portal 2025: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के नागरिकों के लिए एक नया डिजिटल समाधान शुरू किया है – “जन शिकायत पोर्टल”। यह पोर्टल खास तौर पर भूमि से संबंधित समस्याओं के ऑनलाइन निपटारे के लिए बनाया गया है।
अब बिहार के किसी भी हिस्से में रहने वाला नागरिक अपनी जमीन से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकता है। इससे लोगों को तहसील, अंचल या अन्य सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
biharbhumiplus.bihar.gov.in/pg/ पोर्टल के जरिए आप सीधे अपनी शिकायत विभाग तक पहुँचा सकते हैं और शिकायत की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है कि यह पोर्टल आम जनता को कैसे लाभ पहुंचाएगा और शिकायत कैसे दर्ज करनी है। यदि आप भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bihar Bhumi Complaint Portal 2025: मुख्य बातें
विषय | विवरण |
---|---|
लॉन्च तिथि | 08 मई 2025 |
समय | सुबह 10:30 – 11:00 बजे |
स्थान | अधिवेशन भवन, पुराना सचिवालय |
उद्देश्य | भूमि विवादों का ऑनलाइन समाधान |
लॉगिन माध्यम | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर द्वारा |
शिकायत का तरीका | ऑनलाइन आवेदन |
क्या है Bihar Bhumi Jan Shikayat Portal 2025?
Bihar Bhumi Jan Shikayat Portal 2025 की शुरुआत बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा की गई है। यह पोर्टल राज्य के नागरिकों को भूमि संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। इस प्रणाली का शुभारंभ माननीय मंत्री श्री संजय सरावगी के द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी, सरल और प्रभावी तरीके से अपनी समस्याएं दर्ज करने की सुविधा देना है। अब राज्यवासी बिना किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाए, अपनी जमीन से जुड़ी शिकायतें ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकते हैं।
इस पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ 08 मई 2025 को सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक, अधिवेशन भवन, पुराना सचिवालय में किया गया। पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को शिकायत दर्ज करने, उसकी स्थिति जानने और समाधान प्राप्त करने की सुविधा मिलती है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनती है।
इस पोर्टल के प्रमुख उपयोग- Bihar Bhumi Jan Shikayat Portal 2025?
- ज़मीन से जुड़े विवादों की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना
- भूमि माप, दाखिल-खारिज, नक़्शा, रसीद आदि से संबंधित समस्याओं का समाधान
- विभागीय अधिकारियों तक सीधे अपनी शिकायत पहुँचाना
लाभ जो मिलेंगे आम नागरिकों को- Bihar Bhumi Jan Shikayat Portal 2025?
- ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा – अब आपको तहसील या अंचल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
- शिकायत पर ट्रैकिंग सिस्टम – SMS और पोर्टल पर रियल टाइम अपडेट मिलेगा।
- पुरानी शिकायतों का रिकॉर्ड देख सकेंगे – पहले दर्ज की गई शिकायतें भी आप देख सकते हैं।
- ऑफलाइन आवेदन को भी ऑनलाइन किया जाएगा – अगर किसी नागरिक ने ऑफलाइन शिकायत दी है तो उसे पोर्टल पर जोड़ा जाएगा।
- पारदर्शी प्रक्रिया – आप देख सकते हैं कि आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई।
Bihar Bhumi Jan Shikayat Portal पर ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?
- पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: biharbhumi.bihar.gov.in
- “जन शिकायत पोर्टल” विकल्प पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
- अगर अपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया हुआ है तो बिहार भूमि के ऑफिशल पोर्टल पर दिए गए Public Login के बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन के बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन सबसे पहले कंप्लीट कर ले
- लॉगिन के बाद नया पेज खुलेगा, जहाँ आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद सबमिट करें और शिकायत संख्या सुरक्षित रखें।
- नोट: केवल वही व्यक्ति लॉगिन कर सकता है जिसका मोबाइल नंबर बिहार भूमि पोर्टल पर रजिस्टर्ड है।
Important Links-Bihar Bhumi Jan Shikayat Portal 2025?
📣 निष्कर्ष:
Bihar Bhumi Jan Shikayat Portal 2025 एक बड़ा और कारगर कदम है, जो राज्य के आम नागरिकों को उनकी जमीन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए उठाया गया है। अब शिकायतें दर्ज करना आसान, पारदर्शी और तेज़ हो गया है। यदि आपकी भी कोई भूमि से जुड़ी शिकायत है, तो आज ही पोर्टल का उपयोग करें।