Bihar All District Vikas Mitra Bharti 2025: बिहार में कुछ महीने पहले बिहार महादलित विकास मिशन योजना के तहत बिहार के विभिन्न जिलों में विकास मित्र के पदों पर भर्ती निकाली जा रही थी। जिसके तहत कई उमीदवारो को नौकरी प्राप्त हुई अब अच्छी खबर ये है की बिहार में फिर से विभिन्न जिलों में विकास मित्र के पदों पर भर्ती आनी शुरू हो गई है I
तो अगर आप भी विकास मित्र के पद पर भर्ती होना चाहते है और आप अपने जिले में विकास मित्र के भर्ती के बारें में जानकारी लेना चाहते है और इसके लिए आवेदन करना चाहते है तो आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरुर पढ़े क्युकी इस आर्टिकल में हम आपको Bihar All District Vikas Mitra Bharti से जुडी सभी जानकारी विस्तृत रूप में बताने वाले है I
Bihar All District Vikas Mitra Bharti 2025: संक्षिप्त विवरण
श्रेणी | विवरण |
पोस्ट का प्रकार | नौकरी / भर्ती |
भर्ती का विभाग | अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग |
मिशन का नाम | बिहार महादलित विकास मिशन |
आवेदन मोड | ऑफ़लाइन / ऑनलाइन |
नोटिफिकेशन डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
नौकरी स्थान | बिहार के सभी जिले |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | bmvm.bihar.gov.in |
Bihar All District Vikas Mitra Bharti 2025: बिहार विकास मित्र भर्ती 2025- सभी जिलो में शुरू
बिहार सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में कई भर्तियां जारी की गई हैं, और लगातार नई भर्तियां निकल रही हैं। उनमें से एक भर्ती “विकास मित्र” के पद पर हो रही है। यह पद पंचायत स्तर पर कार्य करता है और एक बहुत ही महत्वपूर्ण पद है। इसके लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए पांचवीं पास से लेकर मैट्रिक पास तक के योग्य पुरुषों और महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अक्सर ऐसा होता है कि विकास मित्र भर्ती की अधिसूचना जारी हो जाती है, लेकिन अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में, इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप अपने जिले में विकास मित्र भर्ती की जानकारी ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं।
Bihar Vikas Mitra पद का काम क्या होता है?
बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा “बिहार महादलित विकास मिशन” योजना के तहत विकास मित्रों की भर्ती की जाती है। यह भर्ती पंचायत स्तर पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए की जाती है।
इन पदों पर नियुक्त विकास मित्रों का मुख्य कार्य अपने समुदाय के लोगों को उनके ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को पूरा करने में मदद करना होता है। वे ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों को स्थानीय सरकार की विकास योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और विभिन्न सरकारी पहल के बारे में जागरूक करते हैं।
उनका उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन और अन्य विकास क्षेत्रों में मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करना है। यदि आप अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) से आते हैं और आपके जिले में यह भर्ती निकली है, तो Bihar Vikas Mitra पदों पर आवेदन करके अपने समाज के उत्थान में योगदान दे सकते हैं।
Bihar All District Vikas Mitra Bharti 2025: बिहार विकास मित्र भर्ती 2025- भर्ती के लिए योग्यता
बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा बिहार महादलित विकास मिशन योजना के तहत विकास मित्र भर्ती 2025 की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह भर्ती सभी जिलों के पंचायत स्तर पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए आयोजित की जाती है।
भर्ती के लिए योग्यता (Eligibility Criteria)
- शैक्षणिक योग्यता:
- न्यूनतम 5वीं कक्षा पास से लेकर मैट्रिक (10वीं) पास तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- जिले और पंचायत के अनुसार योग्यता में थोड़ा बदलाव हो सकता है, इसलिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।
- आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सरकारी नियमों के अनुसार होगी।
- आरक्षण एवं पात्रता:
- यह भर्ती केवल SC/ST समुदाय के उम्मीदवारों के लिए होती है।
- आवेदक उसी पंचायत/ग्राम का निवासी होना चाहिए, जहां पद रिक्त है।
- अनुभव (यदि आवश्यक हो):
- सामाजिक कार्यों में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है
Bihar All District Vikas Mitra Bharti 2025: अपने जिले में आई विकास मित्र की भर्ती को कैसे खोजें
- सबसे पहले आईपीआरडी के ऑफिशल पोर्टल पर जाएंगे जिसका लिंक आपको नीचे उपलब्ध करा दिया गया है-
- ऑफिशल पोर्टल पर जाने के बाद आपको काफी सारे नोटिस और भारती के बारे में जानकारी समय-समय पर दी जाती रहती है-
- आपके ऊपर दिए गए Search On the basis of में Type सेलेक्ट करना है उसके बाद भारती की जानकारी जब से लेकर जब तक का निकलना चाहते हैं उसे डेट को सेलेक्ट कर लेंगे. फिर Select Typ में Recruitment का चयन करेंगे उसके बाद सच के बटन पर क्लिक करेंगे-
- अब अपने जी भी तिथि को सेलेक्ट किया हुआ है उसे तिथि को जितने भी भर्ती आई हुई है चाहे वह विकास मित्र की भर्ती हो या फिर किसी प्रकार की भर्ती हो सभी भारती की जानकारी आपको देखने को मिल जाएगा-
- उसमें से जो भी विकास मित्र की भर्ती आई हुई है जिससे आप देख लेंगे कौन से जिले से आई हुई है अगर आपसे जिला के संबंधित है तो आप अपने हिसाब से जो पंचायत और जाति दिया गया है उसे पंचायत से अंतर्गत आप आते हैं तो आवेदन कर सकते हैं-
Bihar Vikas Mitra:- आवेदन करने का पूरी प्रक्रिया नीचे विस्तार से बताई गई है सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एक बार आवेदन प्रक्रिया को जरूर देख ले
Bihar All District Vikas Mitra Bharti 2025: बिहार विकास मित्र भर्ती आवेदन प्रक्रिया
- यदि आपके जिले में भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हुआ है, तो उसमें यह जानकारी दी गई होगी कि किस पंचायत और ब्लॉक के तहत भर्ती निकली है।
- यदि आप उसी ब्लॉक और पंचायत से आवेदन करना चाहते हैं, तो इसकी जानकारी नोटिफिकेशन में आसानी से देखी जा सकती है।
- नोटिफिकेशन के अनुसार, आप पात्रता की पुष्टि करें और आवेदन की प्रक्रिया को समझें।
- अधिकांश भर्तियों के लिए आवेदन प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय के माध्यम से प्राप्त किया जाता है।
- आवेदन पत्र BDO कार्यालय से लिया जा सकता है या कुछ मामलों में ऑनलाइन भी उपलब्ध हो सकता है।
- आवेदन पत्र को सही ढंग से भरें और आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें, जैसे कि जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि।भरा हुआ आवेदन पत्र निर्धारित तिथि से पहले खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय में जमा करें।
- आवेदन जमा करने के बाद, आपको एक रसीद (Acknowledgment Receipt) दी जाएगी, जिसे संभालकर रखें।
- चयन प्रक्रिया के तहत, योग्य उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट या अन्य प्रक्रिया के माध्यम से जांच की जाएगी।
- चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया जैसे दस्तावेज़ सत्यापन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।
- आवेदन और चयन से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए अपने जिले के BDO कार्यालय या पंचायत समिति कार्यालय से संपर्क करें।
Bihar All District Vikas Mitra Bharti 2025: बिहार विकास मित्र भर्ती चयन प्रक्रिया
- विकास मित्र की भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाता।
- चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मैट्रिक में प्राप्त अंकों के आधार पर होती है।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट (Merit List) मैट्रिक में उनके अंकों के अनुसार तैयार की जाती है।
- उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिक सूची (Provisional List) में शामिल किया जाता है।
- मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद, दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) किया जाता है।
- सत्यापन पूरा होने के बाद, फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List) जारी की जाती है।
- चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) प्रदान किया जाता है।
- चयनित उम्मीदवारों को पंचायत स्तर पर विकास मित्र के रूप में कार्यभार सौंपा जाता है।
Bihar All District Vikas Mitra Bharti 2025: बिहार विकास मित्र पद पर कितना सैलरी मिलता है?
बिहार में विकास मित्रों को ₹25000 वेतन दिया जाता है। यह जानकारी अभी कैबिनेट के माध्यम से जारी की गई है। यह वेतन नई भर्तियों और उन लोगों को भी दिया जाएगा जो पहले से ही पुराने से कम कमा रहे हैं। इस तरह यदि आप भी विकास मित्र के पद पर भर्ती होते हैं तो आपको ₹25000 वेतन के साथ-साथ कई अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
Bihar All District Vikas Mitra Bharti 2025: Quick Links
Vikas Mitra Bharti Apply Form | Download Form |
Download Notification (Madhubani) | Download |
Official Website | bmvm.bihar.gov.in |
Bihar All District Vikas Mitra Bharti 2025: निष्कर्ष
बिहार विकास मित्र भर्ती 2025 के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए पंचायत स्तर पर भर्तियां निकाली गई हैं। चयन प्रक्रिया बिना परीक्षा और साक्षात्कार के, मैट्रिक में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से की जाएगी। योग्य उम्मीदवार अपने जिले की भर्ती की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या BDO कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफ़लाइन/ऑनलाइन मोड में होगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹25,000 वेतन दिया जाएगा। आवेदन से जुड़ी सभी जानकारियां अधिसूचना (Notification) में दी गई हैं, जिसे ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।