Aadhar Card Me Address Kaise Change Kare 2025: आधार कार्ड भारत में एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है, जिसका उपयोग सरकारी और निजी कार्यों के लिए किया जाता है। यदि आप हाल ही में किसी नए स्थान पर शिफ्ट हुए हैं या आपके पते में कोई गलती है, तो आपको अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाना चाहिए। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) समय-समय पर आधार अपडेट से जुड़ी सेवाओं को आसान बनाता रहता है। 2025 में आधार कार्ड में पता बदलने की प्रक्रिया को सरल और डिजिटल रूप से सुलभ बना दिया गया है।
इस लेख में हम आपको Aadhar Card Me Address Kaise Change Kare की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों के बारे में विस्तार से बताएंगे। तो इसलिए आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरुर पढ़े ताकि आपको सभी जानकारी सही से मिल सके I
Aadhar Card Me Address Kaise Change Kare: Details
पोस्ट का नाम | Aadhar Card Address Change Online 2025 |
कार्ड का नाम | आधार कार्ड (Aadhar Card) |
पोस्ट टाइप | नवीनतम अपडेट (Latest Update) |
सेवा का नाम | पता अपडेट (Address Update) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन (Online) |
आवेदन शुल्क | ₹50/- |
समय सीमा | अपडेट प्रक्रिया में 7-10 दिन लग सकते हैं। |
ऑफलाइन विकल्प | नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी पता अपडेट किया जा सकता है। |
आधिकारिक वेबसाइट | myaadhaar.uidai.gov.in |
Aadhar Card Me Address Kaise Change Kare: आधार कार्ड में पता बदलने के तरीके
- आधार कार्ड में पता बदलने के दो मुख्य तरीके हैं – ऑनलाइन प्रक्रिया और ऑफलाइन प्रक्रिया। UIDAI ने यह सुनिश्चित किया है कि लोग अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी तरीके से अपना एड्रेस अपडेट कर सकें।
Aadhar Card Me Address Kaise Change Kare: अपडेट के लिए आवश्यक दस्तावेज
पता बदलने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक आवश्यक होगा:
- सरकारी विभाग द्वारा जारी एड्रेस प्रूफ
- पासपोर्ट
- बैंक स्टेटमेंट या पासबुक
- बिजली/पानी/गैस बिल
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- रेंट एग्रीमेंट
Aadhar Card Me Address Kaise Change Kare: ऑनलाइन प्रक्रिया से आधार में पता अपडेट करें?
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं–
- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
- “Update Aadhaar” सेक्शन में जाएं और “Address Update” विकल्प पर क्लिक करें।
आधार नंबर दर्ज करें–
- अपना 12-अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- दिए गए मोबाइल नंबर पर OTP (One Time Password) प्राप्त करें और लॉगिन करें।
नया पता दर्ज करें–
- नया पता सही तरीके से भरें (PIN Code, State, District सही भरें)।
- भाषा का ध्यान रखें, आधार कार्ड में पता अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में दिखेगा।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें–
- आधार में एड्रेस बदलने के लिए एक वैध एड्रेस प्रूफ दस्तावेज अपलोड करें।
- एक्सेप्टेड दस्तावेजों की सूची में शामिल हैं:
- पासपोर्ट
- बैंक पासबुक/स्टेटमेंट
- बिजली/पानी/गैस बिल (अंतिम 3 महीने का)
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
रिक्वेस्ट सबमिट करें और URN प्राप्त करें–
- सभी जानकारी और दस्तावेज सही भरने के बाद अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट करें।
- आपको URN (Update Request Number) मिलेगा, जिससे आप अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
अपडेट स्टेटस चेक करें–
- UIDAI Track Update Status पोर्टल पर जाकर अपना URN नंबर दर्ज करें।
- अपडेट प्रोसेस में 7-10 दिन लग सकते हैं।
नया आधार कार्ड डाउनलोड करें–
- एड्रेस अपडेट होने के बाद, आप अपना E-Aadhaar Card डाउनलोड कर सकते हैं।
- Download Aadhaar लिंक पर जाकर आधार डाउनलोड करें।
महत्वपूर्ण बातें:
- आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए क्योंकि OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य है।
- यदि आपके पास कोई एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो आप Address Validation Letter का उपयोग कर सकते हैं।
- गलत जानकारी भरने से रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो सकती है, इसलिए सभी विवरण ध्यान से भरें।
Aadhar Card Me Address Kaise Change Kare: Links
उम्मीद करते हैं, दोस्तों, कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो कृपया इसे शेयर करके हमारा समर्थन करें।
इसके अलावा, यदि Aadhar Card Me Address Kaise Change Kare से जुड़ा कोई सवाल आपके मन में है, तो आप नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं। हम आपकी सहायता करने के लिए हमेशा तैयार हैं! 😊