Bihar Electric Vehicle Policy 2026: बिहार सरकार की बड़ी घोषणा – महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार पर ₹1 लाख और स्कूटी पर ₹12,000 सब्सिडी, जानें पूरी योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Electric Vehicle Policy 2026: बिहार सरकार के तरफ से राज्य के नागरिकों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026 के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है। इस योजना के माध्यम से अब इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक स्कूटी, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की खरीद पर सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

Bihar Electric Vehicle Policy 2026: अगर आप भी बिहार राज्य के निवासी हैं और आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Electric Vehicle Policy 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसान और सरल भाषा में विस्तार से बताने वाले हैं।

Bihar Electric Vehicle Policy 2026: Overview

Article NameBihar Electric Vehicle Policy 2026
Post TypeSarkari Yojana 
Scheme NameBihar Electric Vehicle Policy 2026
Benefitबिहार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर प्रोत्साहन राशी दिया जायेगा | 
Official Websitestate.bihar.gov.in

Bihar Electric Vehicle Policy 2026

बिहार सरकार के द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति लागू की गई है। इसके तहत राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सरकार का मानना है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य होंगे। इससे न केवल पेट्रोल और डीजल की खपत कम होगी बल्कि पर्यावरण को भी काफी फायदा मिलेगा।

इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों की खरीद पर अलग-अलग प्रकार से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। महिलाओं को विशेष रूप से ज्यादा लाभ दिया जाएगा ताकि वे भी इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित हो सकें।

कब दी गई योजना को मंजूरी

बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीपरिषद की बैठक में मंजूरी दी गई।

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार सरकार ने इस नई नीति को स्वीकृति दे दी है।

सरकार का कहना है कि यह योजना वैश्विक अभियान “EV 30@30” के लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद करेगी। इस योजना के माध्यम से बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

यह योजना वर्ष 2026-27 के लिए लागू की जाएगी और इसके तहत पात्र लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

इसके तहत मिलने वाले लाभ

इस योजना के तहत अलग-अलग प्रकार के वाहनों पर अलग-अलग लाभ दिए जाएंगे। खासकर महिलाओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

महिलाओं के लिए विशेष लाभ

वाहन का प्रकारसहायता राशि
इलेक्ट्रिक कार₹1 लाख तक
इलेक्ट्रिक स्कूटी/दोपहिया₹12,000 तक

सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह विशेष सहायता प्रदान कर रही है।

अन्य वर्गों के लिए लाभ

लाभार्थी वर्गसहायता राशि
सामान्य वर्ग (दोपहिया EV)₹10,000 तक
SC/ST वर्ग (दोपहिया EV)₹12,000 तक
सामान्य वर्ग (तिपहिया मालवाहक EV)₹50,000 तक
SC/ST वर्ग (तिपहिया मालवाहक EV)₹60,000 तक

वाहनों के अनुसार इस प्रकार से मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना के तहत अलग-अलग वाहनों पर अलग-अलग प्रकार की प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है। नीचे इसकी पूरी जानकारी दी गई है।

1. चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन

महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर सरकार ₹1 लाख तक की सहायता राशि देगी।

यह लाभ केवल महिलाओं को दिया जाएगा। पुरुषों को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

2. इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन

दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सामान्य वर्ग के लोगों को ₹10,000 तक की सहायता राशि दी जाएगी।

वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को ₹12,000 तक की सहायता मिलेगी।

महिलाओं को भी इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने पर ₹12,000 तक का लाभ मिलेगा।

3. इलेक्ट्रिक मालवाहक तिपहिया वाहन

इलेक्ट्रिक मालवाहक तिपहिया वाहन खरीदने पर सामान्य वर्ग को ₹50,000 तक की सहायता राशि दी जाएगी।

जबकि SC/ST वर्ग के लोगों को ₹60,000 तक की सहायता मिलेगी।

इससे छोटे व्यापारियों और रोजगार करने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

नई नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर टैक्स में 50% की छुट

बिहार सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को और अधिक सस्ता बनाने के लिए टैक्स में भी बड़ी राहत देने का फैसला लिया है।

नई नीति के तहत बिहार में खरीदे और रजिस्टर्ड सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर वाहन कर (TAX) में 50% तक की छूट दी जाएगी।

इससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों को काफी आर्थिक फायदा होगा।

इसके अलावा पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग करने पर भी केंद्र सरकार की नीति के अनुसार अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग पेट्रोल और डीजल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करें।

Bihar Electric Vehicle Policy 2026: Important Links

For Document Update Online Update Online 
Check Paper Notice Paper Notice 
Official WebsiteVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion)

Aadhar Update Online Last Date Extended 2026 के तहत UIDAI ने आधार कार्ड में मुफ्त ऑनलाइन अपडेट की सुविधा को 14 जून 2027 तक बढ़ा दिया है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है, वे जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लें।

ऑनलाइन माध्यम से डॉक्यूमेंट अपडेट करना बिल्कुल आसान और मुफ्त है। आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में अपना आधार अपडेट आवेदन कर सकते हैं।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment