Gas KYC Kaise Kare 2026: गैस सिलेंडर eKYC ऐसे करें घर बैठे, जानें पूरी प्रक्रिया 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gas KYC Kaise Kare 2026: आज के समय में सरकार ने कई सेवाओं को डिजिटल बना दिया है, जिससे लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तर या एजेंसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अगर आपके घर में LPG गैस कनेक्शन है तो आपको भी समय-समय पर उसका KYC (Know Your Customer) अपडेट करना जरूरी होता है।

कई गैस उपभोक्ता यह नहीं जानते कि गैस कनेक्शन का eKYC ऑनलाइन कैसे करें। इसी वजह से उन्हें एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन अब आप घर बैठे मोबाइल से LPG Gas eKYC ऑनलाइन कर सकते हैं और इसके लिए किसी प्रकार की फीस भी नहीं देनी पड़ती।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि LPG Gas KYC क्या है, इसे ऑनलाइन कैसे करें, कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं और ऑफलाइन प्रक्रिया क्या है। इसलिए अगर आप भी अपने गैस कनेक्शन का KYC करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Gas KYC Kaise Kare 2026: Overviews

पोस्ट का नामGas KYC Kaise Kare 2026
सेवा प्रकारOnline Services
KYC मोडOnline / Offline
गैस कंपनीIndian, Bharat, HP 
आधिकारिक वेबसाइटmylpg.in

Gas KYC Kaise Kare 2026 क्या है?

LPG Gas KYC (Know Your Customer) एक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से गैस कंपनी यह सत्यापित करती है कि गैस कनेक्शन सही व्यक्ति के नाम पर है या नहीं।

सरकार ने यह प्रक्रिया इसलिए शुरू की है ताकि:

  • फर्जी गैस कनेक्शन को रोका जा सके
  • सब्सिडी सही उपभोक्ता तक पहुंचे
  • गैस कनेक्शन की जानकारी अपडेट रहे

अगर आप समय पर KYC अपडेट नहीं करते हैं, तो भविष्य में आपकी गैस सब्सिडी या गैस सेवा प्रभावित हो सकती है।

Gas KYC Kaise Kare 2026

अगर आप अपने गैस कनेक्शन का KYC ऑनलाइन करना चाहते हैं, तो अब यह काम बहुत आसान हो गया है। आप अपने मोबाइल से ही गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।

भारत में मुख्य रूप से तीन गैस कंपनियां काम करती हैं:

  • Indane Gas
  • Bharat Gas
  • HP Gas

इन तीनों कंपनियों ने अपने-अपने मोबाइल ऐप उपलब्ध कराए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से KYC, गैस बुकिंग और अन्य सेवाएं ले सकते हैं।

Gas KYC Kaise Kare 2026: App Name

अगर आप मोबाइल से eKYC करना चाहते हैं तो आपको अपनी गैस कंपनी का ऐप डाउनलोड करना होगा।

Gas CompanyApp Name
Indian GasIndianOil ONE
Bharat GasHello BPCL
HP GasHP Pay

इन ऐप को आप Google Play Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Gas KYC Kaise Kare 2026: दस्तावेज

अगर आप LPG गैस का KYC करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

  • आधार कार्ड
  • पहचान प्रमाण (ID Proof)
  • पता प्रमाण (Address Proof)
  • गैस कनेक्शन से संबंधित दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

इन दस्तावेजों की मदद से आप आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन KYC कर सकते हैं।

क्या LPG Gas KYC ऑनलाइन फ्री में होती है?

हाँ, LPG Gas KYC पूरी तरह फ्री होती है।

अगर कोई व्यक्ति या एजेंसी आपसे KYC के नाम पर पैसे मांगती है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है।

आप खुद ही मोबाइल ऐप या गैस एजेंसी के माध्यम से बिल्कुल मुफ्त में KYC कर सकते हैं।

LPG Gas KYC के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं?

अगर आप LPG गैस का KYC करना चाहते हैं तो आपके पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • गैस कनेक्शन बुक / ग्राहक नंबर
  • पहचान प्रमाण
  • पता प्रमाण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

इन दस्तावेजों की मदद से आप ऑनलाइन या ऑफलाइन KYC कर सकते हैं।

क्या LPG Gas KYC करना जरूरी है?

हाँ, गैस कनेक्शन धारकों के लिए KYC करना जरूरी होता है।

इसके कई फायदे होते हैं:

  • गैस सब्सिडी सही खाते में मिलती है
  • फर्जी कनेक्शन पर रोक लगती है
  • गैस सेवा सुरक्षित रहती है
  • ग्राहक की जानकारी अपडेट रहती है

अगर आप समय पर KYC अपडेट नहीं करते हैं तो आपकी गैस सेवा प्रभावित हो सकती है।

Gas KYC Kaise Kare 2026: ऐसे करें अपना eKYC ऑनलाइन

अगर आप अपने गैस कनेक्शन का eKYC मोबाइल से करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

Step 1 : App डाउनलोड करें

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें।
  2. सर्च बॉक्स में अपनी गैस कंपनी का नाम लिखें।
  3. आपके सामने कंपनी का आधिकारिक ऐप दिखाई देगा।
  4. अब उस ऐप को Install कर लें।

Step 2 : Login करके eKYC करने की प्रक्रिया

  1. ऐप इंस्टॉल करने के बाद उसे Open करें।
  2. अब अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से Login करें।
  3. Login के बाद आपके सामने ऐप का Dashboard खुल जाएगा।
  4. यहाँ आपको Three Lines (Menu) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  5. इसके बाद LPG के विकल्प को चुनें।
  6. अब Domestic Connection के नीचे Apply & View Connection पर क्लिक करें।
  7. यहाँ आपको Aadhaar KYC का विकल्प दिखाई देगा।
  8. अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और Terms & Conditions को Accept करें।
  9. इसके बाद Face Scan का विकल्प आएगा।
  10. कैमरा खुलने के बाद आपको कैमरे की ओर देखकर Face Verification करना होगा।
  11. फोटो कैप्चर होने के बाद Submit पर क्लिक करें।

इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से घर बैठे LPG Gas eKYC ऑनलाइन कर सकते हैं।

Gas KYC Kaise Kare 2026: गैस eKYC करवाने का ऑफलाइन तरीका

अगर किसी कारण से आप ऑनलाइन KYC नहीं कर पा रहे हैं तो आप ऑफलाइन भी KYC करवा सकते हैं

ऑफलाइन KYC करने के लिए:

  1. सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी पर जाएं।
  2. अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज ले जाएं।
  3. गैस एजेंसी के कर्मचारी को KYC करने के लिए आवेदन करें।
  4. कर्मचारी आपके दस्तावेजों की जांच करेगा।
  5. इसके बाद आपके गैस कनेक्शन का KYC अपडेट कर दिया जाएगा।

इस प्रक्रिया में आपको ज्यादा समय नहीं लगता और आपका काम आसानी से हो जाता है।

Gas KYC Kaise Kare 2026: Important Links

Home PageClick Here
For Online EkycIndian ||  Bharat  ||  HP
Official WebsiteVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आपके घर में LPG गैस कनेक्शन है तो समय-समय पर उसका KYC अपडेट करना बहुत जरूरी है। अच्छी बात यह है कि अब आप घर बैठे मोबाइल से ही LPG Gas eKYC ऑनलाइन कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हमने आपको LPG Gas KYC Online 2026 की पूरी जानकारी, जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन प्रक्रिया और ऑफलाइन तरीका विस्तार से बताया है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment