Bihar Free Tool Kit Yojana 2026: बिहार के युवाओं को सरकार दे रही है फ्री टूल किट – आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Free Tool Kit Yojana 2026: बिहार सरकार राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा Bihar Free Tool Kit Yojana 2026 (नि:शुल्क टूल किट वितरण योजना) की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत ऐसे युवाओं को बिल्कुल मुफ्त टूल किट दी जाएगी, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं।

Bihar Free Tool Kit Yojana 2026: अगर आप भी बिहार के निवासी हैं, किसी ट्रेड में प्रशिक्षित हैं और स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इस लेख में हम आपको Bihar Free Tool Kit Yojana 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी सरल भाषा में विस्तार से देने जा रहे हैं।

Bihar Free Tool Kit Yojana 2026: Overviews

Post Name Bihar Free Tool Kit Yojana 2026
Post Type Sarkari Yojana 
Scheme Name नि:शुल्क टूल किट वितरण योजना
Department युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग
Apply Date Already Started
Apply Mode Offline 
Official Website state.bihar.gov.in/yesd/CitizenHome

Bihar Free Tool Kit Yojana 2026 क्या है?

Bihar Free Tool Kit Yojana 2026 बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत राज्य के ऐसे युवा जिन्होंने किसी तकनीकी या गैर-तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उन्हें अपने काम से संबंधित टूल किट मुफ्त में प्रदान की जाती है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए पूंजी की कमी के कारण भटकना न पड़े और वे अपने कौशल के आधार पर स्वयं का रोजगार (Self Employment) शुरू कर सकें।

इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?

इस योजना का लाभ बिहार राज्य के उन युवाओं को मिलेगा:

  • जिन्होंने किसी ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो
  • जो स्वरोजगार शुरू करना चाहते हों
  • जो आर्थिक रूप से कमजोर हों
  • जो रोजगार के साधनों की कमी के कारण काम शुरू नहीं कर पा रहे हों

सरकार ऐसे युवाओं को ट्रेड के अनुसार आवश्यक टूल किट प्रदान करती है, जिससे वे तुरंत अपना काम शुरू कर सकें।

Bihar Free Tool Kit Yojana 2026 के तहत कौन-कौन से ट्रेड शामिल हैं?

इस योजना के अंतर्गत कई प्रकार के ट्रेड शामिल किए गए हैं, जैसे:

  • Electrician
  • Electronic Technician
  • Fitter
  • Mobile Repairing
  • Plumber
  • Beautician
  • Home Appliances Repair
  • Sewing Machine Operator (सिलाई मशीन)
  • अन्य तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेड

उदाहरण के लिए, यदि आपने सिलाई का प्रशिक्षण लिया है तो आपको सिलाई मशीन, और यदि आपने मोबाइल रिपेयरिंग सीखी है तो उससे संबंधित टूल किट दी जाएगी।

Bihar Free Tool Kit Yojana 2026: इसके तहत मिलने वाले लाभ

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं:

  • युवाओं को बिल्कुल मुफ्त टूल किट प्रदान की जाती है
  • स्वरोजगार शुरू करने में आर्थिक सहायता
  • आत्मनिर्भर बनने का अवसर
  • बेरोजगारी में कमी
  • स्किल का सही उपयोग
  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को लाभ

यह योजना खासकर उन युवाओं के लिए वरदान है, जो प्रशिक्षण तो ले चुके हैं लेकिन साधनों की कमी के कारण काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं।

Bihar Free Tool Kit Yojana 2026: पात्रता (Eligibility Criteria)

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा:

  • आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए
  • आवेदक का नियोजनालय में कम से कम 6 माह पूर्व से निबंधन होना चाहिए
  • आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो
  • पारिवारिक वार्षिक आय ₹3,00,000 से कम हो
  • आवेदक ने मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 3 माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो
  • प्रशिक्षण निम्न संस्थानों से होना चाहिए:
    • RSETI
    • जन शिक्षण संस्थान
    • PMKVY
    • DDUGKY
    • BSDM से RPL प्रमाण-पत्र प्राप्त युवा

Bihar Free Tool Kit Yojana 2026: किन्हें मिलेगी प्राथमिकता?

लाभार्थियों के चयन में सरकार द्वारा कुछ वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी:

  • दिव्यांगजन
  • ट्रांसजेंडर
  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)
  • पिछड़ा वर्ग (OBC)
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
  • महिलाएं

यदि आप इन श्रेणियों में आते हैं तो आपके चयन की संभावना अधिक होती है।

Bihar Free Tool Kit Yojana 2026: आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के तहत आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।

  1. सबसे पहले अपने संबंधित नियोजनालय (Employment Office) में संपर्क करें
  2. वहां से योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म प्राप्त करें
  3. फॉर्म को सही-सही भरें
  4. आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें
  5. फॉर्म नियोजनालय में जमा करें

आवेदन से पहले ऑफिसियल नोटिस को ध्यान से जरूर पढ़ें ताकि कोई गलती न हो।

Bihar Free Tool Kit Yojana 2026: हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए, तो आप नीचे दिए गए टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:

📞 Toll Free No – 1800-296-5656

Bihar Free Tool Kit Yojana 2026: Important Links

Check Official NotificationDownload Notification
Official WebsiteVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Free Tool Kit Yojana 2026 बिहार सरकार की एक बहुत ही लाभकारी योजना है, जो प्रशिक्षित युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यदि आपने किसी ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया है और खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा अवसर है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment