Bihar Krishi Vaniki Yojana 2026 बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य में कृषि वानिकी (Agro Forestry) को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत किसानों, उद्यमियों और निजी संस्थाओं को नर्सरी स्थापना एवं पौध उत्पादन के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
Bihar Krishi Vaniki Yojana 2026: इस योजना के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आय के नए अवसर भी पैदा होंगे। खास बात यह है कि सरकार इस योजना के अंतर्गत 50% तक सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिससे लाभार्थियों पर आर्थिक बोझ कम पड़े।
Bihar Krishi Vaniki Yojana 2026: Overviews
| Post Name | Bihar Krishi Vaniki Yojana 2026 |
| Post Type | Sarkari Yojana |
| Scheme Name | कृषि वानिकी योजना |
| Benefit | 50% सब्सिडी |
| Apply Date | Already Started |
| Apply Mode | Online |
| Official Website | horticulture.bihar.gov.in |
Bihar Krishi Vaniki Yojana 2026
कृषि विभाग की कृषि-वानिकी योजना के अंतर्गत छोटी नर्सरी की स्थापना एवं पूर्व से स्थापित निजी नर्सरियों के माध्यम से 50,000 पौधों के उत्पादन हेतु सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत सरकार की ओर से 50% तक अनुदान दिया जाएगा। जो व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इस योजना के अंतर्गत लाभ किस प्रकार प्रदान किया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप इस आर्टिकल में दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
Bihar Krishi Vaniki Yojana 2026: Application Dates
बिहार कृषि-वानिकी योजना 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कृषि विभाग द्वारा निर्धारित तिथि से शुरू की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र लाभार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रारंभ तिथि एवं अंतिम तिथि की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही उपलब्ध करा दी जाएगी।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भिक तिथि | आवेदन शुरू किया जा चुका है |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जनवरी, 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
Bihar Krishi Vaniki Yojana 2026 के तहत मिलने वाले लाभ
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिहार सरकार द्वारा कृषि वानिकी योजना को स्वीकृति दी गई है। यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसके अंतर्गत निजी क्षेत्र में नर्सरी स्थापना और पौधा उत्पादन हेतु अनुदान दिया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित प्रकार के पौधों का उत्पादन किया जाएगा:
- गम्हार
- सेमल
- मालावार नीम
- अन्य कृषि वानिकी पौधे
इन पौधों की मांग बाजार में काफी अधिक रहती है, जिससे लाभार्थियों को भविष्य में अच्छी आमदनी हो सकती है।
योजना के अंतर्गत इकाई लागत एवं सहायतानुदान
| अवयव | भौतिक लक्ष्य | सहायतानुदान |
|---|---|---|
| छोटी नर्सरी की स्थापना | 40 | ₹5 लाख प्रति नर्सरी |
| पूर्व से स्थापित नर्सरियों द्वारा 50,000 पौधा उत्पादन | 40 | ₹2.5 लाख प्रति नर्सरी |
ध्यान दें: कुल लागत का 50% अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा।
Bihar Krishi Vaniki Yojana 2026: कौन कर सकते है योजना के लिए आवेदन
- बिहार का स्थायी निवासी
- किसान / उद्यमी / समूह / संस्था
- जिनके पास भूमि उपलब्ध है
- जो नर्सरी स्थापित करना चाहते हैं
Bihar Krishi Vaniki Yojana 2026: दस्तावेज
- आधार कार्ड
- भूमि कागजात / लीज एग्रीमेंट
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- परियोजना रिपोर्ट (मॉडल के अनुसार)
Bihar Krishi Vaniki Yojana 2026: ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन
- इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके horticulture.bihar.gov.in पर जाना होगा |
- वहां जाने के बाद आपको “Schemes” के सेक्शन में जाना होगा |
- वहां जाने के बाद आपको “कृषि वानिकी योजना ” के विकल्प के निचे “आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना है |
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
- जहाँ से आपको अपनी सहमति देकर “आवेदन के लिए आगे बढ़ें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
- जहाँ से आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
Bihar Krishi Vaniki Yojana 2026: Important Links
| For Online Apply | Online Apply |
| Official Notification | Download Notification |
| Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष (Conclusion)
Bihar Krishi Vaniki Yojana 2026 बिहार सरकार की एक बेहद लाभकारी योजना है, जो किसानों और उद्यमियों को नर्सरी व्यवसाय के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर देती है। यदि आपके पास भूमि उपलब्ध है और आप कृषि क्षेत्र में कुछ नया करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकती है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।





