10000 Mahila Yojana Online Apply 2025: शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए ₹10,000 की सहायता राशि हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

10000 Mahila Yojana Online Apply 2025: क्या आप भी बिहार के शहरी क्षेत्र की महिला हैं और अपने लिए छोटा-मोटा रोजगार शुरू करने का सपना देख रही हैं? यदि हाँ, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Urban) के तहत ₹10,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस योजना का ऑनलाइन आवेदन 07 सितम्बर 2025 से शुरू हो चुका है और अब आप घर बैठे ही आवेदन कर सकती हैं।

10000 Mahila Yojana Online Apply 2025: इस आर्टिकल में हम आपको 10000 Mahila Yojana Online Apply से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे – जैसे आवेदन की तारीखें, लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया, इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते है.

10000 Mahila Yojana Online Apply 2025: Short Details

योजना का नामबिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (शहरी)
राज्यबिहार
लाभार्थीकेवल शहरी क्षेत्र की महिलाएं
आर्थिक सहायता राशि₹10,000 (प्रथम किस्त)
अतिरिक्त लाभ6 माह बाद व्यवसाय अच्छा चलने पर ₹2,00,000 तक सहायता
आवेदन का तरीकाऑनलाइन/ऑफलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि07 सितम्बर, 2025
पहली किस्त जारी होने की तिथि15 सितम्बर, 2025 से

10000 Mahila Yojana Online Apply 2025 क्या है?

यह योजना विशेष रूप से शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए शुरू की गई है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करना है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर खुद और अपने परिवार की आजीविका चला सकें।

इस योजना के तहत महिलाओं को ₹10,000 तक की प्रारंभिक सहायता राशि मिलेगी, साथ ही आगे चलकर उन्हें ₹2 लाख तक का अतिरिक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

10000 Mahila Yojana Online Apply 2025: Important Dates

यदि आप भी 10000 महिला योजना 2025 का लाभ उठाना चाहती हैं तो आपके लिए आवेदन की तिथियों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इच्छुक महिलाएँ अंतिम तिथि से पहले तक आवेदन कर सकती हैं।

EventsDates
Online Application Starts From07th September, 2025
Last Date of Online ApplicationAnnounced Soon
01st Installment of 10000 Mahila Yojana Will Release OnFrom 15th September, 2025

10000 Mahila Yojana Online Apply 2025: योजना का लाभ किन्हें मिलेगा? (Eligibility)

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो नीचे दी गई शर्तों को पूरी करती हों –

  • महिला बिहार राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला की शादी हो चुकी होनी चाहिए
  • महिला स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) से जुड़ी होनी चाहिए।

10000 Mahila Yojana Online Apply 2025: Documents

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

10000 Mahila Yojana Online Apply 2025: किन रोजगारों के लिए मिलेगा लाभ?

इस योजना के तहत महिलाएँ अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार कई प्रकार के रोजगार शुरू कर सकती हैं, जैसे –

  • फल / जूस / डेयरी प्रॉडक्ट दुकान
  • सब्जी एवं किराना दुकान
  • बर्तन / प्लास्टिक सामग्री की दुकान
  • कपड़े, फुटवियर या सिलाई का काम
  • खिलौना व जनरल स्टोर
  • मोबाइल रिपेयरिंग व मोबाइल शॉप
  • स्टेशनरी व फोटोकॉपी दुकान
  • ब्यूटी पार्लर व कॉस्मेटिक दुकान
  • कृषि कार्य, बकरी पालन, गौ पालन
  • ई-रिक्शा / ऑटो रिक्शा खरीदना
  • मुर्गी पालन आदि

10000 Mahila Yojana Online Apply 2025: आवेदन प्रक्रिया

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें और एप्लीकेशन स्लिप डाउनलोड कर लें।

सबसे पहले आपको योजना की ऑफिशियल वेबसाइट mmry.brlps.in पर जाना होगा।

होम पेज पर आपको “ऑनलाइन आवेदन करें” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

अब आपके सामने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।

फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आयु, समूह का नाम आदि सही-सही भरें।

इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।

10000 Mahila Yojana Online Apply 2025: Important Links

New Form DownloadForm Download
For Online ApplyApply Online
NotificationDownload Online
Official WebsiteVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion)

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यदि आप भी पात्रता पूरी करती हैं तो जल्दी से जल्दी इसका ऑनलाइन आवेदन करें और अपने लिए रोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका पाएं।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ किसे मिलेगा?
Ans. इसका लाभ केवल शहरी क्षेत्र की उन महिलाओं को मिलेगा जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हों।

Q. इस योजना में कितनी राशि मिलेगी?
Ans. शुरुआती तौर पर ₹10,000 और आगे चलकर ₹2 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

Q. आवेदन कहाँ से करना होगा?
Ans. आधिकारिक वेबसाइट mmry.brlps.in से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment