SDRF Bihar Vacancy 2026– को लेकर बिहार राज्य आपदा मोचन बल (State Disaster Response Force – SDRF) की ओर से एक बड़ी और महत्वपूर्ण भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती खास तौर पर 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस भर्ती के तहत रसोईया, जलवाहक, नाई, धोबी और झाड़ूकश जैसे पदों पर कुल 118 रिक्तियां निकाली गई हैं।
SDRF Bihar Vacancy 2026- अगर आप बिहार आपदा विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है। इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
SDRF Bihar Vacancy 2026- Overviews
| भर्ती का नाम | SDRF Bihar Vacancy 2026 |
| विभाग | राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), बिहार |
| पद का प्रकार | सरकारी नौकरी |
| कुल पद | 118 |
| पदों के नाम | रसोईया, जलवाहक, नाई, धोबी, झाड़ूकश |
| आवेदन मोड | डाक / स्पीड पोस्ट |
| आवेदन शुरू | पहले से शुरू |
| आधिकारिक वेबसाइट | state.bihar.gov.in/disastermgmt |
SDRF Bihar Vacancy 2026- Important Dates
विज्ञापन का प्रकाशन दिनांक 07.01.2026 को किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विज्ञापन प्रकाशन की तिथि | 07.01.2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर |
| आवेदन का माध्यम | डाक / स्पीड पोस्ट |
SDRF Bihar Vacancy 2026- Post Details
| Post Name | Number of Post |
| रसोईया | 09 |
| जलवाहक | 18 |
| नाई | 37 |
| धोबी | 31 |
| झाड़ूकश | 23 |
SDRF Bihar Vacancy 2026- Application Fee
SDRF Bihar Vacancy 2026 के अंतर्गत सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क समान निर्धारित किया गया है। प्रत्येक अभ्यर्थी को ₹100/- (एक सौ रुपये मात्र) आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान बैंकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट अथवा पोस्टल ऑर्डर के माध्यम से किया जा सकता है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | SDRF Bihar Vacancy 2026 |
| आवेदन शुल्क | ₹100/- |
| लागू वर्ग | सभी वर्ग |
| भुगतान माध्यम | बैंकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट ,पोस्टल ऑर्डर |
SDRF Bihar Vacancy 2026 : Educational Qualification
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं पास) रखी गई है।
पदवार योग्यता
रसोईया
- मैट्रिक उत्तीर्ण
- शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन बनाने में दक्षता
जलवाहक
- मैट्रिक उत्तीर्ण
- भोजन निर्माण में सामान्य दक्षता
नाई
- मैट्रिक उत्तीर्ण
- नाई संबंधी कार्य में अनुभव/निपुणता
धोबी
- मैट्रिक उत्तीर्ण
- धोबी कार्य में निपुणता
झाड़ूकश
- मैट्रिक उत्तीर्ण
- सफाई कार्य का अनुभव
Age Limit (आयु सीमा)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
SDRF Bihar Vacancy 2026 : Pay Scale (वेतनमान)
सभी पदों के लिए समान वेतन निर्धारित किया गया है।
| पद | मासिक वेतन |
|---|---|
| सभी पद | ₹22,000/- (प्रति माह) |
SDRF Bihar Vacancy 2026 : Selection Process
इस भर्ती में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- दक्षता परीक्षा (Skill Test)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- साक्षात्कार (Interview)
SDRF Bihar Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया
SDRF Bihar Vacancy 2026 के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें
- निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरें
- आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें
- आवेदन शुल्क (₹100/-) संलग्न करें
- आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट/निबंधित डाक से भेजें
डाक पता–
समादेष्टा,
राज्य आपदा मोचन बल (SDRF),
लई रोड, एच.पी.सी.एल. के पास,
बिहटा, पटना – 801103
SDRF Bihar Vacancy 2026 : Important Links
| Form Download | Form Download |
| Official Notification | Download Notification |
| Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष (Conclusion)
SDRF Bihar Vacancy 2026 उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो 10वीं पास हैं और बिहार सरकार के आपदा विभाग में नौकरी करना चाहते हैं। ₹22,000 मासिक वेतन, सरल चयन प्रक्रिया और स्थायी सरकारी नौकरी इस भर्ती को बेहद आकर्षक बनाती है।
👉 अगर आप पात्र हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें।





