Samagra Buffalo Palan Yojana 2025: बिहार सरकार ने राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए समग्र भैंस पालन योजना 2025-26 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 1 या 2 उन्नत नस्ल की दूधारू भैंसों की डेयरी इकाई स्थापित करने पर लाभार्थियों को आर्थिक सहायता यानी सब्सिडी (अनुदान) दी जाती है। यह योजना विशेष रूप से अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य वर्ग के इच्छुक लाभार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि समग्र भैंस पालन योजना क्या है, इसके अंतर्गत कितना अनुदान मिलता है, पात्रता शर्तें क्या हैं, कैसे और कहां से आवेदन करें, और साथ ही जानेंगे कि इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी तिथियां और महत्वपूर्ण लिंक कौन-कौन से हैं।
Samagra Buffalo Palan Yojana 2025: Overviews
Post Name | Samagra Buffalo Palan Yojana |
Post Type | Sarkari Yojana (सरकारी योजना) |
Department | पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार |
Scheme Name | समग्र भैंस पालन योजना |
Benefits | भैंस खरीदने पर सब्सिडी |
Who is Eligible? | ग्रामीण क्षेत्रों के किसान बेरोजगार हैं, युवाओं और महिलाओं |
Official Website | dairy.bihar.gov.in |
Samagra Buffalo Palan Yojana Kya Hai – समग्र भैंस पालन योजना क्या है?
समग्र भैंस पालन योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों, किसानों और पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़ना और राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 1 या 2 उन्नत नस्ल की दूधारू भैंसों की डेयरी यूनिट स्थापित करने पर अनुदान (सब्सिडी) दी जाती है।
इस योजना के अंतर्गत:
- SC/ST/OBC और जनजाति वर्ग को 75% तक अनुदान मिलता है।
- जबकि सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 50% तक अनुदान प्रदान किया जाता है।
इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को पशुपालन के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बनाना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और दूध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करना है।
अगर आप किसान हैं या गांव में रहते हैं और भैंस पालन करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।
Samagra Buffalo Palan Yojana: Important Dates
Events | Dates |
Notification out Date | 19th June 2025 |
Online Apply Start | 25th June 2025 |
Online Last Date | 27th July 2025 |
Apply Mode | Online |
Samagra Buffalo Palan Yojana: योजना के लाभ क्या मिलेगा?
योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 1 या 2 दूधारू उन्नत नस्ल के भैंसों की डेयरी इकाई स्थापित करने हेतु अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान लाभार्थी की जाति और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है:
इकाई का प्रकार | लागत मूल्य (₹) | पिछड़ा/SC/ST/जनजाति के लिए (75% अनुदान) | अन्य सभी वर्गों के लिए (50% अनुदान) |
1 भैंस (उन्नत नस्ल) + आधारभूत संरचना | ₹1,21,000 | ₹90,750 | ₹60,500 |
2 भैंस (उन्नत नस्ल) + आधारभूत संरचना | ₹2,42,000 | ₹1,81,500 | ₹1,21,000 |
Samagra Buffalo Palan Yojana: पात्रता (Eligibility)
पहले से लाभ नहीं लिया हो: पूर्व में इसी योजना का लाभ नहीं लिया हो
निवासी: बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
आयु: 18 से 55 वर्ष के बीच के युवक/युवती
श्रेणी: अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग
भूमि: भैंस रखने हेतु पर्याप्त भूमि/स्थान होना चाहिए
Samagra Buffalo Palan Yojana: आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- भूमि/दूधारू पशु रखने का प्रमाण
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- बैंक पासबुक की कॉपी
How to Apply Online For Samagra Buffalo Palan Yojana?
- सबसे पहले बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dairy.bihar.gov.in पर जाएं।

- वेबसाइट पर जाकर “New Applicant Registration” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ग्राम पंचायत और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- OTP वेरीफिकेशन करें।
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें जिसमें नाम, जन्मतिथि, बैंक विवरण, सामाजिक वर्ग और पालने वाले पशुओं की संख्या शामिल हो।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन की प्रिंट कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
- योजना से संबंधित अधिकारी आपके स्थान पर जाकर पशुओं की पुष्टि करेंगे।
- इसके बाद आपको योजना का लाभ दिया जाएगा।
Samagra Buffalo Palan Yojana: Important Links
Online Apply Link | Apply Now (25.06.2025) |
Official Notification | Download Now |
देसी गोपालन योजना 2025 | Full Details |
Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष- Samagra Buffalo Palan Yojana
समग्र भैंस पालन योजना 2025-26 ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन की दिशा में बिहार सरकार की एक प्रभावी पहल है। यदि आप बेरोजगार हैं और स्वरोजगार करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। जल्द से जल्द आवेदन करें और योजना का लाभ उठाएं।
FAQs- Samagra Buffalo Palan Yojana
Q1. इस योजना में कौन आवेदन कर सकता है?
Ans: बिहार का कोई भी स्थायी निवासी जो 18 से 55 वर्ष का है और जिसके पास पशु रखने की सुविधा है।
Q2. कितना अनुदान मिलेगा?
Ans: पिछड़ा वर्ग/SC/ST/जनजाति को 75% और अन्य को 50% तक अनुदान मिलेगा।
Q3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: 25 जुलाई 2025
Q4. आवेदन कहां से करें?
Ans: आधिकारिक पोर्टल dairy.bihar.gov.in से।
Q5. क्या महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं?
Ans: हां, महिलाएं और युवतियां भी इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।
🔔 नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।