PM Yashasvi Scholarship 2025: भारत सरकार समय-समय पर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने और उनकी आर्थिक मदद करने के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाएं चलाती है। इन्हीं योजनाओं में से एक है PM Yashasvi Scholarship 2025 (प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025)। इस योजना के तहत योग्य विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए ₹75,000 से लेकर ₹1,25,000 तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
PM Yashasvi Scholarship 2025: अगर आप भी कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई कर रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 क्या है, इसके फायदे, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया।
PM Yashasvi Scholarship 2025: Overviews
Post Name | PM Yashasvi Scholarship 2025 |
Post Type | Sarkari Yojana |
Scheme Name | पीएम यशस्वी योजना |
Apply Date | Updated Soon |
Apply Mode | Online |
Official Website | scholarships.gov.in |
PM Yashasvi Scholarship 2025 क्या है?
प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना है। इसके तहत OBC, EBC और DNT कैटेगरी के छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी जाती है।
सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। इसी सोच के तहत विद्यार्थियों को सालाना ₹75,000 से लेकर ₹1,25,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाती है।
PM Yashasvi Scholarship 2025: Application Dates
प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत योग्य छात्र निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं।
Events | Dates |
---|---|
Online Application Start Date | Updated Soon |
Online Application Last Date | Updated Soon |
PM Yashasvi Scholarship 2025: इसके तहत मिलने वाले लाभ
इस योजना के तहत छात्रों को कक्षा के अनुसार अलग-अलग राशि दी जाती है।
- कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को – ₹75,000/- प्रतिवर्ष (जिसमें स्कूल एवं हॉस्टल शुल्क शामिल होगा)
- कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को – ₹1,25,000/- प्रतिवर्ष (जिसमें स्कूल एवं हॉस्टल शुल्क शामिल होगा)
इसका सीधा फायदा यह होगा कि छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस और हॉस्टल फीस की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
PM Yashasvi Scholarship 2025 : पात्रता (Eligibility)
- आवेदन केवल OBC, EBC और DNT श्रेणी के छात्र ही कर सकते हैं।
- परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- छात्र किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई कर रहा होना चाहिए।
- 9वीं और 10वीं की स्कॉलरशिप के लिए चयन 8वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
- 11वीं और 12वीं की स्कॉलरशिप के लिए चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
PM Yashasvi Scholarship 2025: जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर
- स्कूल/कॉलेज की आईडी
- नामांकन शुल्क रसीद
PM Yashasvi Scholarship 2025: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
- वहां आपको Student का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपको One Time Registration (OTR) करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको Login ID और Password मिल जाएगा।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
PM Yashasvi Scholarship 2025: Important Links
For Online Apply | Apply Online (Coming Soon) |
Notification | Download Online (Coming Soon) |
Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष (Conclusion)
PM Yashasvi Scholarship 2025 उन छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर है। इसके तहत सरकार सीधे छात्रों के खाते में ₹75,000 से लेकर ₹1,25,000 तक की स्कॉलरशिप देती है। अगर आप भी इस योजना की पात्रता रखते हैं तो जल्द ही ऑनलाइन आवेदन जरूर करें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।
FAQs : पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025
Q1. पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना क्या है?
➡ यह केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजना है जिसके तहत OBC, EBC और DNT छात्रों को 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी जाती है।
Q2. पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
➡ केवल OBC, EBC और DNT श्रेणी के छात्र जिनकी परिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम हो।
Q3. इस योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?
➡ 9वीं और 10वीं के लिए ₹75,000, जबकि 11वीं और 12वीं के लिए ₹1,25,000 तक स्कॉलरशिप मिलती है।
Q4. आवेदन कहाँ से करना होगा?
➡ आधिकारिक पोर्टल scholarships.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।