National Makhana Board Scheme 2026 भारत सरकार (GoI) के सहयोग से बिहार कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय मखाना बोर्ड (National Makhana Board – NMB) का गठन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य मखाना उत्पादक किसानों, प्रसंस्करण इकाइयों, निर्यातकों और विपणन से जुड़े लोगों को एक संगठित मंच प्रदान करना है।
National Makhana Board Scheme 2026: मखाना (Fox Nut) बिहार की प्रमुख कृषि उपजों में से एक है, खासकर मिथिला क्षेत्र में। इस योजना के माध्यम से मखाना किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ, आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, मार्केट सपोर्ट और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, अगर आप मखाना की खेती करते हैं या इससे जुड़े किसी भी कार्य में हैं, तो National Makhana Board Scheme 2026 आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।
National Makhana Board Scheme 2026: Overview
| Post Name | National Makhana Board Scheme 2026 |
| Post Type | Sarkari Yojana |
| Scheme Name | राष्ट्रीय मखाना बोर्ड (National Makhana Board) |
| Apply Mode | Online |
| Official Website | horticulture.bihar.gov.in |
National Makhana Board (NMB) Scheme 2026
National Makhana Board Scheme 2026 के अंतर्गत भारत सरकार (GoI) द्वारा राष्ट्रीय मखाना बोर्ड (National Makhana Board – NHB) का गठन किया गया है। इस बोर्ड का मुख्य उद्देश्य मखाना उत्पादक किसानों, उद्यमियों एवं इससे जुड़े हितधारकों को संगठित कर उन्हें सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और आर्थिक लाभ उपलब्ध कराना है। बिहार कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय की ओर से राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की सदस्यता के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ऐसे में यदि आप भी इस बोर्ड के सदस्य बनना चाहते हैं, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना आपके लिए बेहद जरूरी है। आवेदन करने के लिए आप इस आर्टिकल में दिए गए आधिकारिक लिंक का उपयोग कर सकते हैं और आसानी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
National Makhana Board Scheme 2026: Important Dates
| प्रक्रिया / विवरण | तिथि |
|---|---|
| आवेदन प्राप्ति की प्रारम्भ तिथि | 25-12-2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि व समय | 05-01-2026 अपराह्न 3:00 बजे तक |
| पात्र आवेदनों की सूची का प्रकाशन (यदि कोई आपत्ति हो) | 12-01-2026 |
| आवश्यकता अनुसार क्षेत्रीय सत्यापन की संभावित तिथि | 22-01-2026 |
राष्ट्रीय मखाना बोर्ड (National Makhana Board) के सदस्य बनने के फायदे
- सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता
- खेती पर सब्सिडी
- आधुनिक प्रशिक्षण
- मार्केट सपोर्ट और बेहतर कीमत
- लोन और वित्तीय सहायता
- सरकारी प्रोजेक्ट्स में भागीदारी
- प्राकृतिक आपदा में सहायता
- पहचान और प्रमाण पत्र
- एक्सपोर्ट और इंटरनेशनल मार्केट तक पहुंच
- नेटवर्किंग और सहयोग
National Makhana Board Scheme 2026: ये सभी कर सकते है आवेदन
National Makhana Board Scheme 2026 : नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत , उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार सरकार निम्नलिखित श्रेणियों में सदस्यों के लिए नाम प्रस्तावित करने हेतु आवेदन आमंत्रित करती है :-
- किसान
- किसान उत्पादक संगठन (FPO)
- निर्यातक एवं विपणन
- मखाना प्रसंस्करण
National Makhana Board Scheme 2026: आवेदन प्रक्रिया
National Makhana Board Scheme 2026 : इसके लिए आवेदन ऑनलाइन +ऑफलाइन के माध्यम से करना होगा | इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किस प्रकार से करना है इसके बारे में पूरी जानकारी निचे विस्तार में दी गई है |
ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन :
- इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- इसका लिंक आपको निचे मिल जायेगा |
- वहां जाने के बाद आपको “Latest Updates”के सेक्शन में “राष्ट्रीय मखाना बोर्ड” के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
- जहाँ आपको योजना से जुड़ी जानकारी देखने को मिलेगी |
- जहाँ आपको “ऑनलाइन आवेदन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
- जहाँ से आप इस योजना के तहत लाभ के लिए आवेदन कर सकते है |
प्रस्ताव जमा करने की प्रक्रिया :- प्रस्ताव (Hard Copy) को कृषि भवन , मीठापुर, पटना में जमा करें , अथवा ईमेल द्वारा dir-bhds@nic.in पर भेजें |
ईमेल का विषय : “NMB की सदस्यता हेतु आवेदन श्रेणी” |
ईमेल से भेजे गए आवेदन की पूर्ण विवरणी एक ही PDF फाइल में समेकित होनी चाहिए , (अधिकतम 10 MB)
National Makhana Board Scheme 2026: Important Links
| For Online Apply | Online Apply |
| Official Notification | Download Notification |
| Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष (Conclusion)
National Makhana Board Scheme 2026 मखाना किसानों और इससे जुड़े सभी हितधारकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस योजना के माध्यम से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक, सरकारी सहायता और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच भी मिलेगी।
अगर आप मखाना की खेती या उससे जुड़े व्यवसाय में हैं, तो राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के सदस्य बनना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए बिना देरी किए समय रहते आवेदन करें और इस योजना का पूरा लाभ उठाएं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।





