Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025-26: बिहार सरकार समय-समय पर मछली पालन और मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए नई-नई योजनाएँ लेकर आती रहती है। इन्हीं योजनाओं में से एक है Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025-26, जिसके तहत फिश फीड मिल संचालकों को बिजली बिल पर सब्सिडी यानी आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025-26: अगर आप भी फिश फीड मिल चलाते हैं और सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाला है। यहां आपको इस योजना से जुड़ी पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, महत्वपूर्ण तिथियाँ और आधिकारिक लिंक की पूरी जानकारी मिलेगी।
Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025-26: Overviews
| Post Name | Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025 |
| Post Type | Sarkari Yojana |
| Scheme Name | फिश फीड मील विद्युत् सहायता योजना |
| Apply Date | Already Started |
| Apply Mode | Online |
| Official Website | fisheries.bihar.gov.in |
Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana क्या है?
बिहार सरकार के द्वारा फिश फीड मिल विद्युत सहायता योजना के तहत फिश फीड मिल संचालकों को अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यदि आप इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आप इस आर्टिकल में दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025-26: महत्वपूर्ण तिथियाँ
बिहार सरकार की इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इच्छुक लाभार्थी अब से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन का माध्यम पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है
| Particulars | Details |
|---|---|
| Application Start Date | Already Started |
| Application Last Date | 31-12-2025 |
| Mode of Application | Online |
Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025-26: योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य फिश फीड मिल संचालकों को बिजली बिल से राहत दिलाना है।
राज्य में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत स्थापित फीड मिलों को मासिक बिजली खपत के आधार पर वित्तीय सहायता दी जाएगी।
योजना से राज्य के कुल 53 फिश फीड मिल संचालक लाभान्वित होंगे।
इस योजना के तहत 02 टन, 08 टन, 20 टन और 100 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता वाले फीड मिल संचालक लाभ उठा सकते हैं।
इसमें केवल बिजली की खपत पर सब्सिडी मिलेगी, जबकि Fixed Charge और अन्य अतिरिक्त चार्ज शामिल नहीं होंगे।
Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025-26: इसके तहत मिलने वाले लाभ
राज्य में PMMSY योजनान्तर्गत निजी क्षेत्र में 31 मार्च, 2025 तक अधिष्ठापित 02, 08, 20 एवं 100 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के फिश फीड मील संचालक जो लाभान्वित हो चुके हो इसके लाभुको होंगे |
इस योजना के तहत फिश फीड उत्पादन में मासिक विद्युत् खपत के आधार पर फीड मीलो को 3 रूपये प्रति यूनिट की दर से विद्युत् वित्तीय सहायता अनुदान राशी की अनुमन्यता होगी |
एक सौ टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के फीड मीलों को 3 रूपये प्रति यूनिट (अधिकतम 2 लाख रूपये प्रति माह तथा अधिकतम 24 लाख रूपये प्रति वर्ष) की दर से विद्युत् वित्तीय सहायता अनुदान राशी की अनुमन्यता होगी
Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025-26: पात्रता
- आवेदक का फिश फीड मिल बिहार राज्य में स्थापित होना चाहिए।
- मिल की क्षमता 2 टन, 8 टन, 20 टन या 100 टन प्रतिदिन उत्पादन की होनी चाहिए।
- फीड मिल 31 मार्च 2025 से पहले PMMSY योजना के तहत स्थापित होनी चाहिए।
- आवेदन करते समय आवेदक को अपने फिश फीड मिल का फोटोग्राफ (पोस्टकार्ड साइज में) अपलोड करना अनिवार्य है।
- आवेदन पत्र में आवेदक का मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण (IFSC कोड सहित) देना होगा।
- लाभार्थियों का चयन उप मत्स्य निदेशक की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025-26: आवश्यक दस्तावेज
- संबंधित विभाग से जारी प्रमाण पत्र
- आवेदक का आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक की प्रति
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- फिश फीड मिल का फोटोग्राफ (पोस्टकार्ड साइज)
- बिजली बिल की प्रति
Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025-26: आवेदन प्रक्रिया
अगर आप Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025 के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
भविष्य के लिए आवेदन की एक कॉपी प्रिंट निकाल लें, सबसे पहले fisheries.bihar.gov.in पर जाएँ.
होमपेज पर Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana 2025-26 Online Apply का लिंक मिलेगा.
उस पर क्लिक करें और Registration करें, रजिस्ट्रेशन के बाद आपको Login ID और Password मिलेगा.
अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें, सारी जानकारी भरने के बाद Final Submit कर दें.
Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025-26: Important Links
| For Online Apply | Apply Online |
| Check Official Notification | Download Online |
| Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष (Conclusion)
Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025-26 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत फिश फीड मिल संचालकों को बिजली बिल पर सीधी आर्थिक मदद दी जा रही है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उत्पादन लागत घटेगी और मछली पालन से जुड़े उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
अगर आप भी फिश फीड मिल चलाते हैं और बिजली के बढ़ते खर्च से परेशान हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएँ। बस ध्यान रहे कि 31 दिसंबर 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर दें।
नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।
Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025: FAQs
Q1. Fish Feed Mill Vidyut Sahayata Yojana Bihar 2025 क्या है?
यह बिहार सरकार की योजना है जिसके तहत फिश फीड मिल संचालकों को उनकी मासिक बिजली खपत के आधार पर सब्सिडी दी जाती है।
Q2. इस योजना के तहत अधिकतम कितनी राशि की सहायता मिल सकती है?
इस योजना के तहत 100 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता वाली मिलों को अधिकतम ₹2 लाख प्रति माह और ₹24 लाख प्रति वर्ष तक की सहायता दी जाएगी।
Q3. इस योजना का लाभ कौन ले सकता है?
वे सभी फिश फीड मिल संचालक जिनकी मिल 31 मार्च 2025 तक PMMSY के तहत स्थापित की गई है और जिनकी क्षमता 2, 8, 20 या 100 टन प्रतिदिन उत्पादन है।
Q4. योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई है।





