BSSC Field Assistant Admit Card 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने क्षेत्र सहायक (Field Assistant) के कुल 201 पदों के लिए भर्ती को लेकर आदि एक नई आधिकारिक सूचना जारी की है जिसके तहत बीएसएससी क्षेत्र सहायक भर्ती का परीक्षा की संभावित तिथि दी गई है I
तो अगर आपने भी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो ऐसे में आपके लिए यहां अच्छी खबर है इसकी परीक्षा तिथि कब है और एडमिट कार्ड कब आएगा और उसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं इसके साथ-साथ इससे जुड़ी सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में विस्तृत रूप में उपलब्ध कराई गई है इसलिए आप इसे पूरा अवश्य पढ़े I
BSSC Field Assistant Admit Card 2025: Overviews
Name of Article | Bihar SSC Field Assistant Vacancy 2025 |
Recruiting Body | Bihar Staff Selection Commission (BSSC) |
Name of Post | Field Assistant |
Total Vacancies | 201 Posts |
Name of Department | Directorate of Agriculture, Patna (Govt. of Bihar) |
Pay Scale | ₹5,200 – ₹20,200 (Grade Pay ₹1,900) – Level 2 |
Mode of Examination | OMR Based Offline |
Download Mode | Online |
Official Website | bssc.bihar.gov.in |
BSSC Field Assistant Admit Card 2025: बिहार क्षेत्र सहायक परीक्षा तिथि जारी- यहाँ से करें डाउनलोड एडमिट कार्ड
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कृषि विभाग के तहत “क्षेत्र सहायक” पद पर भर्ती के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, उनके लिए अब परीक्षा की तारीख तय कर दी गई है। आयोग ने साफ़ किया है कि यह परीक्षा ऑफलाइन यानी OMR शीट के माध्यम से ली जाएगी और इसकी तिथि 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) रखी गई है।
आयोग ने सभी उम्मीदवारों से यह भी कहा है कि वे भर्ती से जुड़ी किसी भी अपडेट या सूचना के लिए BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in पर नज़र बनाए रखें। यह सूचना 5 जून 2025 को जारी की गई है और इस पर आयोग के सचिव के हस्ताक्षर भी हैं।
BSSC Field Assistant Admit Card 2025: Exam Dates
Event | Date |
Notification Date | 12 April 2025 |
Online Start Date | 25 April 2025 |
Online Last Date | 21 May 2025 (11:59 PM) |
Admit Card Release Date | To be notified |
Examination Date | 11 July 2025 (Exepected) |
Result Declaration | To be notified |
Post Details – BSSC Field Assistant Admit Card 2025
Category (Code) | Total Vacancies | Reserved for Women (35%) | Freedom Fighter Quota |
Unreserved | 79 | 28 | |
Scheduled Caste – SC | 35 | 12 | |
Scheduled Tribe – ST | 02 | 00 | |
Extremely Backward Class – EBC | 37 | 13 | |
Backward Class – BC | 09 | 04 | |
Backward Class (Female) | 07 | — | |
Economically Weaker Section – EWS | 20 | 07 | |
Total | 201 | 67 | 04 |
Minimum Qualifying Marks – BSSC Field Assistant Admit Card 2025
Category | Minimum Qualifying Marks |
General Category | 40% |
OBC | 36.5% |
SC | 34% |
ST / Tribal | 32% |
Women (all categories) | 32% |
Disabled (all categories) | 32% |
Exam Pattern & Syllabus – BSSC Field Assistant Admit Card 2025
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न (Prelims Pattern):
- कुल प्रश्न: 150 (MCQ)
- समय: 2 घंटे 15 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: हर 4 गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा
- माध्यम: हिंदी / अंग्रेज़ी
मुख्य विषय (Main Subjects):
- सामान्य अध्ययन (General Studies):
- वर्तमान घटनाएं, इतिहास, भूगोल, संविधान, पुरस्कार, खेल, आदि।
- सामान्य विज्ञान व गणित (Science & Math):
- मैट्रिक स्तर तक का भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान
- अंकगणित – प्रतिशत, लाभ-हानि, औसत, ल.स.प., व.स.प. आदि।
- मानसिक क्षमता (Mental Ability):
- तर्कशक्ति, विश्लेषण, रीज़निंग, विज़ुअल मेमोरी आदि।
How to Download BSSC Field Assistant Admit Card 2025?
- सबसे पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://bssc.bihar.gov.in
- होमपेज पर “Notice Board” या “Admit Card” सेक्शन को खोजें।
- वहां पर “Admit Card for Field Assistant Exam 2025” वाला लिंक मिलेगा — उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपनी पंजीकरण संख्या (Registration Number) और पासवर्ड / जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- जानकारी भरने के बाद “Submit” पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा — उसे ध्यानपूर्वक जांचें।
- Download बटन पर क्लिक करें और PDF को सेव करके प्रिंट आउट निकाल लें।
BSSC Field Assistant Admit Card 2025- Quick Links
Download Admit Card (Soon) | Official Notice Exam Date |
Home Page | Telegram |
Official Website |
BSSC Field Assistant Admit Card 2025- निष्कर्ष
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विज्ञापन संख्या 03/25 के अंतर्गत क्षेत्र सहायक पद की लिखित परीक्षा 11 जुलाई 2025 को ऑफलाइन मोड (OMR Based) में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस पद के लिए आवेदन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर विजिट करते रहें ताकि उन्हें समय पर सभी अपडेट्स मिल सकें।