Bima Sakhi Yojana Apply Online 2025: बीमा सखी योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत, महिलाओं को बीमा संबंधी सेवाएं देने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है और इसके बदले उन्हें ₹7000 प्रति माह तक की आय प्राप्त होती है। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं I
तो इस लेख में हम आपको ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसलिए आप इस आर्टिकल को शुरु से लेकर अंत तक जरुर पढ़े ताकि आपको Bima Sakhi Yojana की सभी जानकारी सही से मिल सके और आप ऑनलाइन आवेदन कर सके I
Bima Sakhi Yojana Apply Online 2025: संक्षिप्त विवरण
पोस्ट का नाम | Bima Sakhi Yojana Apply Online 2025 |
पोस्ट प्रकार | सरकारी योजना / Govt Scheme |
योजना का नाम | एलआईसी बीमा सखी योजना |
विभाग | भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) |
पोस्ट नाम | MCA (Mahila Career Agent) |
लाभ | ₹7000 प्रति माह स्टाइपेंड |
आधिकारिक वेबसाइट | LIC India |
पात्रता | 10वीं पास महिलाएं |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | licindia.in/lic-s-bima-sakhi |
LIC Bima Sakhi Yojana Kya Hai- बिमा सखी योजना क्या है?
एलआईसी बीमा सखी योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करना है। इस योजना के तहत, महिलाओं को बीमा एजेंट (MCA – Mahila Career Agent) के रूप में प्रशिक्षित किया जाता है और उन्हें बीमा सेवाएं देने के बदले ₹7000 प्रति माह तक का स्टाइपेंड दिया जाता है।
यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं और अपने गांव या कस्बे में रहते हुए ही काम करना चाहती हैं। बीमा सखी के रूप में कार्यरत महिलाएं LIC की विभिन्न बीमा योजनाओं को ग्रामीण लोगों तक पहुंचाने में मदद करती हैं और उनके बीमा से जुड़े सवालों का समाधान करती हैं।
बीमा सखी योजना के उद्देश्य:
- ग्रामीण महिलाओं को रोजगार प्रदान करना
- बीमा सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना
- महिलाओं को वित्तीय और डिजिटल साक्षरता में प्रशिक्षित करना
- LIC के बीमा उत्पादों को बढ़ावा देना
LIC Bima Sakhi Yojana Eligibility: बिमा सखी योजना ऑनलाइन अप्लाई के लिए पात्रता?
एलआईसी सखी योजना के तहत केवल वही महिलाएं एमसीए के पद पर भर्ती के लिए Bima Sakhi Yojana Apply Online कर सकती हैं जिनकी उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच हो और जो 10वीं पास हों। इसकी पात्रता निन्मलिखित है:-
- आवेदक महिला होनी चाहिए।
- उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो।
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास।
- ग्रामीण क्षेत्र की निवासी और बीमा सेवाओं में रुचि रखने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- आधार से लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य है
Note- एलआईसी की बीमा सखी (एमसीए योजना) एक वजीफा योजना है, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए है , जिसकी वजीफा अवधि 3 वर्ष है। एमसीए योजना के अंतर्गत किसी व्यक्ति की नियुक्ति को निगम के कर्मचारी के रूप में वेतनभोगी नियुक्ति नहीं माना जाएगा।
Bima Sakhi Yojana ineligibility: अयोग्यता (किसको नहीं मिलेगा लाभ)
- मौजूदा एजेंट या कर्मचारी के रिश्तेदार एमसीए के रूप में भर्ती होने के पात्र नहीं होंगे। रिश्तेदारों में निम्नलिखित पारिवारिक सदस्य शामिल होंगे – पति या पत्नी, गोद लिए गए और सौतेले बच्चों सहित बच्चे (चाहे आश्रित हों या नहीं), माता-पिता, भाई, बहन और सगे ससुराल वाले।
- निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी या पुनर्नियुक्ति चाहने वाले पूर्व एजेंट को एमसीए योजना के अंतर्गत एजेंसी नहीं दी जाएगी।
- मौजूदा एजेंट एमसीए के रूप में भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
LIC Bima Sakhi Yojana Benefits: बिमा सखी योजना के लाभ क्या है- पूरी जानकारी
एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में काम करने का अवसर देता है। इस योजना के तहत महिलाओं को 3 साल तक मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा, और इसके बाद अगले तीन वर्षों तक वजीफा (Stipend) प्रदान किया जाएगा।
वजीफा (Stipend) विवरण:
इस योजना के तहत महिलाओं को प्रथम वर्ष ₹7000, दूसरे वर्ष ₹6000 और तीसरे वर्ष ₹5000 प्रति माह वजीफा दिया जाएगा।
वजीफा वर्ष | प्रति माह देय वजीफा | शर्तें |
प्रथम वर्ष | ₹7,000/- | कोई शर्त नहीं |
दूसरा वर्ष | ₹6,000/- | पहले वर्ष में पूरी की गई कम से कम 65% पॉलिसियाँ दूसरे वर्ष के अंत तक प्रभावी होनी चाहिए। |
तीसरा वर्ष | ₹5,000/- | दूसरे वर्ष में पूरी की गई कम से कम 65% पॉलिसियाँ तीसरे वर्ष के अंत तक प्रभावी होनी चाहिए। |
कमीशन और अन्य लाभ:
- इस योजना के तहत बीमा सखी (MCA) को LIC द्वारा किए गए बीमा पर कमीशन भी दिया जाएगा।
जीवन बीमा पॉलिसियों की संख्या | प्रथम वर्ष का कमीशन (बोनस कमीशन को छोड़कर) |
24 | ₹48,000/- |
महत्वपूर्ण सूचना:
- एलआईसी बीमा सखी योजना एक वजीफा आधारित योजना है, जो केवल महिलाओं के लिए है।
- इस योजना की वजीफा अवधि 3 वर्ष है, जिसके दौरान महिलाओं को प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता दी जाती है।
- एमसीए (Mahila Career Agent) योजना के अंतर्गत किसी भी महिला को एलआईसी का वेतनभोगी कर्मचारी नहीं माना जाएगा, बल्कि वे स्वतंत्र बीमा एजेंट के रूप में कार्य करेंगी।
Documents For LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online: बिमा सखी योजना क एली जरुरी दस्तावेज ?
आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न किए जाने चाहिए:-
- आयु प्रमाण की स्व-सत्यापित प्रति
- पते के प्रमाण की स्व-सत्यापित प्रति
- शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र की स्वयं सत्यापित प्रति
- आवेदन पत्र के साथ नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो अपलोड किया जाना चाहिए।
यदि दी गई जानकारी अधूरी है तो आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है
LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online: बिमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को बीमा एजेंट (MCA – Mahila Career Agent) के रूप में कार्य करने का अवसर दिया जाता है। इस योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है। यदि आप भी बीमा सखी योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें।
स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
- सबसे पहले, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की आधिकारिक वेबसाइट LIC India पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें:
- होमपेज पर “बीमा सखी योजना” या “Mahila Career Agent (MCA) Registration” विकल्प को खोजें।
- अब “Apply Online” बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक विवरण भरें।
दस्तावेज अपलोड करें: आवेदन प्रक्रिया के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें:
- आधार कार्ड
- 10वीं पास का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण (आधार से लिंक)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
आवेदन सबमिट करें:
- सभी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कन्फर्मेशन मैसेज आपके ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
प्रशिक्षण और नियुक्ति:
- आवेदन स्वीकार होने के बाद, LIC की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, आपको बीमा सखी (MCA) के रूप में काम करने की अनुमति मिल जाएगी।
Bima Sakhi Yojana Apply Online: Important Links
उम्मीद करते हैं दोस्तों यह आर्टिकल आपको बहुत ही अच्छा लगा होगा तो प्लीज हमें सपोर्ट करने के लिए शेयर जरूर करिएगा. इसके साथ ही साथ इस योजना के तहत आपके मन में किसी प्रकार की सवाल है तो नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके हमें बता सकते हैं I