Bihar Ration Card Abhiyan Camp 2025: बिहार राज्य में राशन कार्ड धारकों और नए लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्य के सभी पंचायतो और नगर परिषद के वार्डों में “Bihar Ration Card Abhiyan Camp 2025” का आयोजन करने की घोषणा की है। यह अभियान 01 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
Bihar Ration Card Abhiyan Camp 2025: इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के हर पात्र नागरिक को राशन कार्ड योजना के तहत लाभ मिल सके और किसी भी नागरिक को इसके लाभ से वंचित न रहना पड़े। इस आर्टिकल में हम आपको इस अभियान से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से देने जा रहे हैं।
Bihar Ration Card Abhiyan Camp 2025: Overviews
| Post Name | Bihar Ration Card Abhiyan Camp 2025 |
| Post Type | Sarkari Yojana New Update |
| Update Name | Bihar Ration Card Camp 2025 |
| Scheme Name | Bihar Ration Card |
| Camp Date ? | 01-12-2025 से 31-12-2025 तक |
| Official Website | rconline.bihar.gov.in |
Bihar Ration Card Abhiyan Camp 2025
“बिहार में राशन कार्ड को लेकर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभुकों को आच्छादित करने हेतु पंचायत-मुख्यालय स्तर पर शिविर लगाए जाएँगे। इन कैंपों के माध्यम से नए राशन कार्ड बनाए जाएँगे।”
इसके तहत अलग-अलग पंचायतो में शिविर का आयोजन किया जायेगा | शिविर के माध्यम से राशन कार्ड बनाने का काम 1 से 31 दिसम्बर तक चलेगा | इस शिविर में किसी भी कारण से छूटे हुए या नए लोगो का राशन कार्ड बनाया जायेगा |
Bihar Ration Card Abhiyan Camp 2025: में कौन-कौन से कार्य होंगे?
इस महाअभियान में निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे:
- नए राशन कार्ड का निर्माण – जो लोग अभी तक राशन कार्ड के लाभार्थी नहीं बने हैं, उनके लिए नए कार्ड बनाए जाएंगे।
- राशन कार्ड में सुधार/सुधार कार्य – नाम, पता, सदस्य संख्या या अन्य विवरण में सुधार करना।
- राशन कार्ड की नवीनीकरण प्रक्रिया – पुराने राशन कार्ड को अपडेट और रिन्यू करना।
- अंतरिम प्रमाण पत्र वितरण – पात्रता प्रमाण पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराना।
इस कैंप के माध्यम से राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी गरीब परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कोई बाधा न हो।
Bihar Ration Card Abhiyan Camp 2025: बिहार राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले लाभ
राशन कार्ड योजना के अंतर्गत बिहार सरकार अपने नागरिकों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराती है। इसके माध्यम से गरीब परिवारों को भोजन की कमी से बचाया जा सके।
राशन वितरण विवरण:
- अन्त्योदय अन्न योजना (AAY):
- प्रति परिवार 35 किलोग्राम खाद्यान्न
- जिसमें 7 किलो गेहूं और 28 किलो चावल शामिल है
- पूर्विकताप्राप्त गृहस्थी (PHH):
- प्रति व्यक्ति प्रति लाभुक 5 किलोग्राम खाद्यान्न
- जिसमें 1 किलो गेहूं और 4 किलो चावल शामिल है
इस प्रकार, राशन कार्ड धारक सस्ती दर पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं और किसी भी परिवार को भूखा न रहना पड़े।
Bihar Ration Card Abhiyan Camp 2025: क्यों किया जा रहा है राशन कार्ड कैंप का आयोजन?
राशन कार्ड योजना केंद्र सरकार की योजना है, लेकिन इसका संचालन और क्रियान्वयन राज्य सरकारों के माध्यम से किया जाता है।
बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का उद्देश्य है:
- राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक को योजना का लाभ पहुंचाना।
- छूटे हुए नागरिकों को शामिल करना।
- राशन कार्ड की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाना।
इस कैंप के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी पात्र नागरिक को लाभ से वंचित न रहना पड़े।
Bihar Ration Card Abhiyan Camp 2025: कब होगा राशन कार्ड कैंप का आयोजन
आपको बता दे की विभाग के तरफ से पंचायत मुख्यालय स्तर पर कैंप का आयोजन किया जायेगा | इस कैंप का आयोजन 01-12-2025 से 31-12-2025 तक किया जायेगा |
- कैंप लगने का स्थान :- पंचायत मुख्यालय स्तर पर
- कैंप लगने की तिथि :- 01-12-2025 से 31-12-2025 तक
Bihar Ration Card Abhiyan Camp 2025: यहाँ किया जायेगा राशन कार्ड कैंप का आयोजन
Bihar Ration Card Abhiyan Camp 2025: जानकारी के अनुसार राशन कार्ड निर्गमन के लिए प्रत्येक पंचायत मुख्यालय स्तर पर व नगर परिषद के विभिन्न वार्डो में कैंप का आयोजन किया जायेगा | यदि उक्त पंचायत व वार्ड में पंचायत सरकार भवन नहीं है तो सामुदायिक भवन व विद्यालय में कैंप का आयोजन किया जायेगा |
Bihar Ration Card Abhiyan Camp 2025: Important Links
| Check Official Notification | Download Online |
| Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष (Conclusion)
Bihar Ration Card Abhiyan Camp 2025 बिहार राज्य के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
- यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो यह समय नया राशन कार्ड बनवाने का सबसे सही मौका है।
- यदि आपके कार्ड में कोई गलती है, तो इसे सुधरवाने का अवसर भी उपलब्ध है।
- इस महाअभियान से राज्य के सभी पात्र नागरिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ प्राप्त होगा।
इसलिए सभी बिहारवासी 01 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक अपने नजदीकी पंचायत मुख्यालय या वार्ड कैंप में जाकर अपने राशन कार्ड का लाभ उठाएं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।





