Bihar Police SAP Vacancy 2026: बिहार पुलिस में 15,821 पदों पर बंपर भर्ती – पहली बार रैली के माध्यम से सीधी भर्ती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Police SAP Vacancy 2026 : अगर आप बिहार पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना की ओर से Bihar Police SAP Vacancy 2026 का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 15,821 पदों पर बहाली की जाएगी। खास बात यह है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया रैली (Rally) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें भूतपूर्व सैनिकों एवं अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों को मौका दिया जाएगा।

Bihar Police SAP Vacancy 2026– इस भर्ती में SAP जवान, जे.सी.ओ. और रसोईया के पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर अपने प्रमंडल में आयोजित रैली में शामिल होकर आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन तिथि, योग्यता, चयन प्रक्रिया, वेतन, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि विस्तार से बताएंगे।

Bihar Police SAP Vacancy 2026 : Overview

विभाग का नामबिहार पुलिस मुख्यालय, पटना
भर्ती का नामBihar Police SAP Vacancy 2026
पद का नामSpecial Auxiliary Police (SAP)
कुल पद15,821
आवेदन प्रक्रियारैली के माध्यम से
आवेदन तिथि01 जून 2026 से 06 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटpolice.bihar.gov.in
नौकरी का प्रकारसरकारी नौकरी

Bihar Police SAP Vacancy 2026 Important Dates

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन नहीं लिए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने प्रमंडल में आयोजित होने वाली रैली में उपस्थित होना होगा। नीचे प्रमंडलवार रैली की तिथियां दी गई हैं।

प्रमंडलसंबंधित जिलेरैली की तिथि
पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगापूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर01 जून 2026
कोशी, मुंगेर, सारणसहरसा, सुपौल, मधेपुरा, मुंगेर, बेगूसराय, जमुई, लखीसराय, सारण, सिवान02 जून 2026
तिरहुतमुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, सीतामढ़ी, वैशाली03 जून 2026
मगधगया, जहानाबाद, नवादा, औरंगाबाद04 जून 2026
पटनापटना, नालंदा05 जून 2026
भोजपुर प्रमंडलभोजपुर, रोहतास, बक्सर, भभुआ06 जून 2026

समय : सुबह 09:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक

Bihar Police SAP Vacancy 2026- Post Details

इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

पद का नामपदों की संख्या
जे.सी.ओ.148
SAP जवान15,135
रसोईया538
कुल पद15,821

Bihar Police SAP Vacancy 2026 Education Qualification

इस भर्ती में केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो भारतीय सेना या केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

आवश्यक योग्यता

  • उम्मीदवार भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिक (Ex-Army) या अर्द्धसैनिक बल (Ex-Paramilitary/CAPF) से सेवानिवृत्त होना चाहिए।
  • उम्मीदवार बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास आवासीय प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • जवान पद के लिए अधिकतम आयु 47 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • जे.सी.ओ. पद के लिए अधिकतम आयु 52 वर्ष होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की मेडिकल कैटेगरी S1, H1, A1, P1 या SHAPE-1 होनी चाहिए।
  • सेवानिवृत्ति के समय उम्मीदवार का चरित्र EXEMPLARY / VERY GOOD / GOOD होना चाहिए।
  • आधुनिक हथियारों के संचालन का ज्ञान होना जरूरी है।
  • जिन उम्मीदवारों का पहले SAP, ERSS या Home Guard से अनुबंध समाप्त किया जा चुका है, वे आवेदन नहीं कर सकते।

Bihar Police SAP Vacancy 2026- Salary

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अच्छा मानदेय दिया जाएगा।

पद का नाममासिक वेतन
जे.सी.ओ.₹35,000
SAP जवान₹30,000
रसोईया₹25,000

इसके अलावा उम्मीदवारों को निम्न सुविधाएं भी दी जाएंगी –

  • वर्दी भत्ता
  • धुलाई भत्ता
  • यात्रा भत्ता
  • विराम भत्ता
  • EPF सुविधा
  • ड्यूटी के दौरान शहीद होने पर ₹10 लाख तक अनुग्रह राशि

Bihar Police SAP Vacancy 2026- Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सीधे रैली के माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया में शामिल चरण

  1. दस्तावेज सत्यापन
  2. मेडिकल जांच
  3. अनुभव एवं सेवा रिकॉर्ड की जांच
  4. अंतिम चयन सूची

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। हालांकि मेडिकल जांच अनिवार्य होगी।

Bihar Police SAP Vacancy 2026- Required Documents

रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • सेना/अर्द्धसैनिक बल से सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र
  • डिस्चार्ज बुक
  • मेडिकल प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक

Bihar Police SAP Vacancy 2026- Apply Process

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर अपने प्रमंडल में आयोजित रैली में शामिल होना होगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक नोटिस को ध्यान से पढ़ें।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
  • निर्धारित तिथि पर रैली स्थल पर पहुंचें।
  • दस्तावेज सत्यापन कराएं।
  • मेडिकल जांच पूरी करें।
  • चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी।

Bihar Police SAP Vacancy 2026- Important Links

Check Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

निष्कर्ष-

Bihar Police SAP Vacancy 2026 बिहार के युवाओं और विशेष रूप से भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती में कुल 15,821 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अगर आप सेना या अर्द्धसैनिक बल से सेवानिवृत्त हैं और बिहार पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है। उम्मीदवार समय रहते सभी दस्तावेज तैयार कर लें और निर्धारित तिथि पर रैली में शामिल हों।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Neha Kumari and Nisha Pandey, writers at Shiksha Bindu, specialize in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, Neha has 2+ years of experience, while Nisha adds her expertise. Both are graduates-in-progress, preparing for competitive exams while sharing valuable insights. Neha Kumari and Nisha Pandey are writers at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, Neha has over two years of experience, while Nisha brings her expertise to the platform. Both are pursuing their graduation while preparing for competitive exams, sharing valuable insights through their writing.

Leave a Comment