Bihar Labour Card Scheme 2026: लेबर कार्ड धारकों को मिलेगा 16 योजनाओं का लाभ, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Labour Card Scheme 2026: अगर आप बिहार के निर्माण श्रमिक हैं और आपके पास लेबर कार्ड है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Bihar Labour Card Scheme 2026 के तहत श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को 16 अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कई बार सही जानकारी के अभाव में मजदूर भाई-बहन इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं।

Bihar Labour Card Scheme 2026: इस आर्टिकल में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि Bihar Labour Card Scheme 2026 क्या है, कौन आवेदन कर सकता है, किन-किन योजनाओं का लाभ मिलता है, जरूरी दस्तावेज क्या हैं और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Labour Card Scheme 2026: Overviews

Article NameBihar Labour Card Scheme 2026
Post TypeSarkari Yojana
Departmentश्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग
Scheme NameBihar Labour Card Scheme
Total Scheme16
Apply ModeOnline
Official Websitebocwscheme.bihar.gov.in

Bihar Labour Card Scheme 2026

Bihar Labour Card Scheme 2026: श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के अंतर्गत बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। ये सभी लाभ उन्हें बिहार लेबर कार्ड योजना के तहत दिए जाते हैं।

Bihar Labour Card Scheme 2026: इस योजना के अंतर्गत लाभ किस प्रकार से प्राप्त होता है और लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करना है, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आप इस आर्टिकल में दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

निर्माण श्रमिक कौन :– राज्य मिस्त्री , टाइल्स मिस्त्री, पेंटर, रेजा , हेल्पर, बढ़ई , लोहार, बिजली मिस्त्री, सेंट्रिंग मिस्त्री, वेल्डर , कंक्रीट मिक्सर , ईट निर्माण मजदुर, रोलर चालक, मनरेगा श्रमिक (बागवानी एवं वानिकी छोड़कर) इत्यादि|

Bihar Labour Card Scheme 2026 List (16 योजनाओं की सूची)

  1. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना
  2. शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता
  3. औजार क्रय
  4. पेंशन
  5. मातृत्व लाभ
  6. नकद पुरुस्कार
  7. मृत्यु लाभ
  8. परिवार पेंशन
  9. पितृत्व लाभ
  10. साइकिल क्रय
  11. दाह संस्कार हेतु
  12. वार्षिक चिकित्सा सहायता
  13. चिकत्सा सहायता
  14. भवन मरम्मती अनुदान
  15. विकलांगता पेंशन
  16. विवाह के लिए वित्तीय सहायता

अलग-अलग योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ

अब हम आपको विस्तार से बताते हैं कि इन योजनाओं के तहत कितना लाभ मिलता है:

1. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना

प्रति वर्ष ₹5,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

2. शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता

₹5,000, ₹10,000, ₹20,000 तक की राशि एवं ट्यूशन फीस की सहायता।

3. औजार क्रय योजना

एक बार अधिकतम ₹15,000 तक के औजार खरीदने के लिए सहायता।

4. पेंशन योजना

₹1,000 प्रतिमाह पेंशन।

5. मातृत्व लाभ

90 दिनों की न्यूनतम मजदूरी के बराबर राशि।

6. नकद पुरस्कार

मैट्रिक और इंटर में 60% या उससे अधिक अंक लाने पर
₹10,000, ₹15,000 और ₹25,000 (अधिकतम दो बच्चों के लिए)।

7. मृत्यु लाभ

  • प्राकृतिक मृत्यु पर ₹2,00,000
  • दुर्घटना मृत्यु पर ₹4,00,000

8. परिवार पेंशन

पेंशनधारी की मृत्यु के बाद 50% राशि या ₹100 (जो अधिक हो)।

9. पितृत्व लाभ

₹6,000 की सहायता।

10. साइकिल क्रय

एक बार ₹3,500 की राशि।

11. दाह संस्कार सहायता

₹5,000 की आर्थिक मदद।

12. वार्षिक चिकित्सा सहायता

₹3,000 प्रति वर्ष।

13. चिकित्सा सहायता

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के समतुल्य राशि।

14. भवन मरम्मती अनुदान

एक बार ₹20,000 की सहायता।

15. विकलांगता पेंशन

  • पूर्ण स्थायी निशक्तता: ₹75,000 एकमुश्त + ₹1,000 मासिक पेंशन
  • आंशिक निशक्तता: ₹50,000 एकमुश्त

16. विवाह के लिए वित्तीय सहायता

दो व्यस्क पुत्रियों के लिए ₹50,000 की सहायता।

लेबर कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

  • बिहार का स्थायी निवासी
  • निर्माण कार्य से जुड़ा श्रमिक
  • उम्र 18 से 60 वर्ष
  • कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया हो
  • बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत

Bihar Labour Card Scheme 2026: दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • लेबर कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • संबंधित योजना के अनुसार अतिरिक्त दस्तावेज

Bihar Labour Card 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिया जाता है। आप खुद या नजदीकी CSC/वसुधा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bocwscheme.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर Login विकल्प पर क्लिक करें।
  3. तीन विकल्प दिखेंगे – Officer, Labour और CSC।
  4. Labour विकल्प पर क्लिक करें।
  5. Registration Number, Year of Birth और Captcha दर्ज करें।
  6. SIGN IN पर क्लिक करें।
  7. लॉगिन के बाद संबंधित योजना का चयन करें।
  8. जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  9. फॉर्म सबमिट कर रसीद डाउनलोड कर लें।

शिकायत या सहायता के लिए संपर्क

यदि आवेदन में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो आप:

  • संबंधित प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी
  • जिला श्रम अधीक्षक कार्यालय
  • या ईमेल ID: biharbhawan111@gmail.com

पर संपर्क कर सकते हैं।

Bihar Labour Card Scheme 2026: Important Links

For Online ApplyOnline Apply
Official NotificationDownload Notification
Official WebsiteVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Labour Card Scheme 2026 राज्य के निर्माण श्रमिकों के लिए बेहद लाभकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सहायता और परिवार के लिए कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं।

अगर आपके पास लेबर कार्ड है तो आप इन 16 योजनाओं का लाभ जरूर उठाएं। सही जानकारी और समय पर आवेदन करके आप सरकार की इन सुविधाओं का पूरा फायदा ले सकते हैं।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment