Bihar Jeevika Canteen Manager Vacancy 2026- बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। बिहार जीविका (BRLPS) की ओर से कैंटीन प्रबंधक (Canteen Manager) के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Jeevika Canteen Manager Vacancy 2026– यह भर्ती “क्षितिज जीविका दीदी की रसोई” के अंतर्गत निकाली गई है, जहां चयनित उम्मीदवारों को कैंटीन, होटल एवं रेस्टोरेंट प्रबंधन से जुड़ा कार्य करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जमा करना होगा। इस आर्टिकल में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और वेतन आदि विस्तार से दी गई है।
Bihar Jeevika Canteen Manager Vacancy 2026 : Overview
| भर्ती का नाम | Bihar Jeevika Canteen Manager Vacancy 2026 |
| संस्था का नाम | बिहार जीविका (BRLPS) |
| पद का नाम | कैंटीन प्रबंधक (Canteen Manager) |
| कुल पद | 01 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| आवेदन शुरू | शुरू किया जा चुका है |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 मई 2026 |
| चयन प्रक्रिया | बिना परीक्षा |
| आधिकारिक वेबसाइट | BRLPS Official Website |
Bihar Jeevika Canteen Manager Vacancy 2026 : Apply Dates
Bihar Jeevika Canteen Manager Vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें, ताकि अंतिम समय की किसी भी परेशानी से बचा जा सके। चयन सूची 23 मई 2026 को जारी की जाएगी।
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू होने की तिथि | शुरू किया जा चुका है |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 मई 2026 |
| चयन सूची जारी | 23 मई 2026 |
| आवेदन माध्यम | ऑफलाइन |
Bihar Jeevika Canteen Manager Bharti 2026 : Post Details
बिहार जीविका द्वारा इस भर्ती के अंतर्गत केवल एक पद पर नियुक्ति की जाएगी।
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| कैंटीन प्रबंधक (Canteen Manager) | 01 |
Bihar Jeevika Canteen Manager Vacancy 2026 : Education Qualification
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास होटल मैनेजमेंट या हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से संबंधित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार निम्न में से किसी एक कोर्स में उत्तीर्ण होना चाहिए –
- Bachelor of Hotel Management (BHM)
- Bachelor in Hotel Management & Catering Technology (BHMCT)
- B.Sc in Hospitality & Hotel Administration
- BA in Hotel Management
- BBA in Hospitality
- BBA in Hotel Management
- होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा
अनुभव (Experience)
- उम्मीदवार के पास कैंटीन, होटल या रेस्टोरेंट प्रबंधन में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
अन्य योग्यताएं
- कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए।
- व्यवहार कुशल एवं प्रबंधन क्षमता अच्छी होनी चाहिए।
Bihar Jeevika Canteen Manager Vacancy 2026 : Age Limit
भर्ती के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है।
| आयु सीमा | विवरण |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 45 वर्ष |
Bihar Jeevika Canteen Manager Vacancy 2026 : Salary
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अच्छा मानदेय दिया जाएगा।
| पद का नाम | मासिक मानदेय |
|---|---|
| कैंटीन प्रबंधक | ₹20,000 से ₹50,000 |
यह पद संविदा (Contract Basis) पर आधारित होगा। उम्मीदवारों का कार्य संतोषजनक रहने पर अवधि बढ़ाई जा सकती है।
Bihar Jeevika Canteen Manager Recruitment 2026 : Selection Process
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
- आवेदन पत्रों की जांच
- शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन
- कार्य अनुभव का मूल्यांकन
- इंटरव्यू / दस्तावेज सत्यापन
उम्मीदवारों का चयन मेरिट एवं अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
Bihar Jeevika Canteen Manager Vacancy 2026 : कार्य स्थल
चयनित उम्मीदवारों को “क्षितिज जीविका दीदी की रसोई” द्वारा संचालित प्रतिष्ठानों में कार्य करना होगा।
यह कार्य कैंटीन प्रबंधन, भोजन व्यवस्था एवं संचालन से संबंधित होगा।
Bihar Jeevika Canteen Manager Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 14 दिनों के भीतर अपने आवेदन पत्र/बायोडाटा को निर्धारित प्रारूप में भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य अनुभव से संबंधित प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।
उम्मीदवार अपना आवेदन हाथों-हाथ अथवा डाक के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर जमा कर सकते हैं —
क्षितिज जीविका महिला विकास स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, लौढ, सुपौल सदर
संकुल संघ द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची दिनांक 23 मई 2026 तक संकुल संघ कार्यालय में प्रदर्शित कर दी जाएगी।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दूरभाष संख्या 8434150239 / 8210128617 पर संपर्क कर सकते हैं।
ध्यान दें कि 22 मई 2026 को अपराह्न 05:00 बजे के बाद कार्यालय में प्राप्त किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।
Bihar Jeevika Canteen Manager Vacancy 2026- Apply Links
| Check Official Notice | Click Here |
| Official Website | Click Here |
निष्कर्ष-
Bihar Jeevika Canteen Manager Vacancy 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है जो होटल मैनेजमेंट एवं कैंटीन संचालन के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं। बिना परीक्षा भर्ती होने के कारण उम्मीदवारों के लिए चयन की संभावना और भी बढ़ जाती है। अगर आप पात्रता पूरी करते हैं तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें।
नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।





