Bihar BEd Allotment Letter 2025: अगर आपने B.Ed CET 2025 की परीक्षा दी है और काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया है, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Lalit Narayan Mithila University (LNMU) ने 04 जुलाई 2025 को Bihar B.Ed Allotment Letter 2025 जारी कर दिया है। अगर आपने काउंसलिंग के दौरान कॉलेज चॉइस भर दी थी और आपका नाम मेरिट लिस्ट में है, तो अब आप अपना कॉलेज अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके दाखिला प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Bihar B.Ed Allotment Letter 2025 क्या है, इसे कैसे डाउनलोड करें, कितनी फीस लगेगी, क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए होंगे, और कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया क्या होगी। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस।
Bihar BEd Allotment Letter 2025: Short Details
Name of University | Lalit Narayan Mithila University (LNMU) |
Name of Exam | Bihar B.Ed CET 2025 |
Name of Course | Bachelor of Education (B.Ed.) |
Session Name | 2025-27 |
Allotment Letter Release Date | 04 July 2025 |
Download Mode | Online |
Official Website | biharcetbed-lnmu.in |
Bihar BEd Allotment Letter 2025 क्या होता है?
यह एक आधिकारिक डॉक्युमेंट होता है जो यह बताता है कि आपको किस कॉलेज में B.Ed कोर्स के लिए सीट मिली है। इसमें निम्न जानकारियाँ होती हैं:
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- CET रैंक
- आवंटित कॉलेज का नाम और पता
- रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि
- डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की गाइडलाइन
- फीस भुगतान की जानकारी
इस लेटर के बिना आप कॉलेज में एडमिशन नहीं ले सकते हैं।
Bihar BEd Allotment Letter 2025 क्यों जरूरी है?
- बिना इसके आप कॉलेज में दाखिला नहीं ले सकते।
- यह आपके एडमिशन का प्रमाण पत्र होता है।
- डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के समय अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होता है।
- इसी के आधार पर ₹3,000 का सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा करना होता है।
Bihar BEd Allotment Letter 2025 Released Date
Events | Dates |
Exam Date | 28 May 2025 |
Result Declaration | 09 June 2025 |
Counseling Registration | 16 – 29 June 2025 |
College Choice Filling | 16 – 29 June 2025 |
1st Allotment List Release | 04 July 2025 |
Seat Confirmation Fee Payment | 5 – 15 July 2025 |
Document Verification & Admission | 5 – 16 July 2025 |
B.Ed Seat Confirmation Fee 2025
यदि आपको कॉलेज अलॉट हुआ है, तो ₹3,000 का शुल्क जमा करना अनिवार्य है। ये फीस आपको ऑनलाइन मोड में 5 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक जमा करनी होगी। अगर आप समय पर शुल्क नहीं भरते हैं, तो आपकी सीट रद्द हो सकती है।
B.Ed Document Verification and College Admission Process 2025
बीएड कोर्स के लिए सीट कन्फर्मेशन शुल्क का भुगतान करने के बाद उम्मीदवारों को 5 जुलाई से 16 जुलाई 2025 के बीच अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। कॉलेज में उन्हें दस्तावेज़ों की मूल प्रतियां और उनकी स्वप्रमाणित कॉपियाँ जमा करनी होंगी। सत्यापन के पश्चात कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होगी। इस चरण में अभ्यर्थियों को प्रवेश शुल्क भी देना पड़ सकता है।
- सबसे पहले आवंटित कॉलेज को स्वीकार करने के लिए ₹3,000/- का सीट कन्फर्मेशन शुल्क 5 से 15 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन भुगतान करें।
- बिना शुल्क के भुगतान के, दस्तावेज़ सत्यापन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- शुल्क भुगतान के बाद उम्मीदवारों को अपने Allotment Letter और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
- रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2025 है।
Bihar B.Ed Allotment Letter 2025: Required Documents
Bihar BEd Allotment Letter 2025: यदि दस्तावेज सत्यपान समय कोई दस्तावेज़ अधूरा या गलत पाया जाता है, तो प्रवेश प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। इसलिए आप नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेज़ों को सही और पूरी तैयारी के साथ प्रस्तुत करें:
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- CET Admit Card
- Rank Card / Result
- Allotment Letter
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- EWS / PWD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
How To Download Bihar BEd Merit List 2025?
अगर आपने Bihar B.Ed CET 2025 की परीक्षा दी है और काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो अब आप बहुत ही आसानी से Merit List PDF डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
- सबसे पहले biharcetbed-lnmu.in वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Merit List Download” का लिंक दिखाई देगा – उस पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको User ID और Password डालकर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक डैशबोर्ड खुलेगा।
- यहाँ से आप “Merit List” के विकल्प पर क्लिक करें।
- आपकी Merit List PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब आप इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
ज़रूरी सलाह: अगर आपका नाम मेरिट लिस्ट में है, तभी आप आगे की प्रक्रिया (कॉलेज अलॉटमेंट, फीस भुगतान, दस्तावेज़ सत्यापन) में भाग ले सकते हैं। इसलिए अपना नाम ध्यान से चेक करें।
How to Download Bihar Bed Allotment Letter 2025?
अगर आपको मेरिट लिस्ट में जगह मिल गई है, तो अगला जरूरी कदम है – Bihar BEd Allotment Letter 2025 डाउनलोड करना, जिससे आपको पता चलेगा कि कौन सा कॉलेज अलॉट हुआ है। इसे डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले जाएं biharcetbed-lnmu.in वेबसाइट पर।
- होमपेज पर “Allotment Letter Download” लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा – यहाँ अपनी User ID और Password डालें और लॉगिन करें।
- लॉगिन करते ही आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा।
- उसमें से “Allotment Letter” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपकी Allotment Letter PDF स्क्रीन पर आ जाएगी।
- इसे आप Print या Download बटन पर क्लिक करके सेव कर सकते हैं।
ध्यान दें: इस लेटर को अपने साथ प्रिंट करके जरूर रखें क्योंकि यही डॉक्युमेंट आपको कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय जमा करना होगा।
Bihar Bed Allotment Letter 2025: Important Links
1st Merit List | Download Here |
Allotment Letter | Download Here |
1st Round Cut Off PDF | Download PDF |
Admission Notice | Download PDF |
Official Website | Visit Now |
🔚 निष्कर्ष (Conclusion) – Bihar B.Ed Allotment Letter 2025
इस लेख में हमने आपको Bihar B.Ed Allotment Letter 2025 PDF Download से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। अगर आपने काउंसलिंग में भाग लिया है और आपका नाम मेरिट लिस्ट में आया है, तो अब देर न करें – अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें, फीस भरें और समय पर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन करवाएं।
अगर यह लेख उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और ग्रुप में जरूर शेयर करें।
🔔 नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।
FAQs – Bihar B.Ed Allotment 2025
Q. Bihar B.Ed Allotment Letter क्या है?
Ans: यह एक दस्तावेज है जिसमें बताया जाता है कि आपको किस कॉलेज में बीएड की सीट मिली है।
Q. Allotment Letter कब जारी हुआ?
Ans: 04 जुलाई 2025 को।
Q. कहां से डाउनलोड करें?
Ans: biharcetbed-lnmu.in से।
Q. क्या यह लेटर जरूरी है?
Ans: हां, एडमिशन के लिए यह अनिवार्य है।