Bihar Bakri Palan Yojana 2025: बिहार सरकार द्वारा ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने और पशुपालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए Bihar Bakri Palan Yojana चलाती है। यह योजना विशेष रूप से बिहार के किसानों, बेरोजगार युवाओं और महिला उद्यमियों के लिए शुरू की गई है, जिसके तहत बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने पर अधिकतम ₹7.82 लाख तक का अनुदान (सब्सिडी) दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ दूध, मांस और बकरी उत्पादों के उत्पादन में वृद्धि करना है।
बिहार बकरी पालन योजना 2025 के तहत लाभार्थियों को बकरी फार्म खोलने के लिए सरकार 50% से लेकर 60% तक की सब्सिडी देती है। खास बात यह है कि यह योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लागू की जा रही है, यानी जो जितनी जल्दी आवेदन करेगा, उसे चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
Bihar Bakri Palan Yojana 2025: Overviews
विवरण | जानकारी |
---|---|
योजना का नाम | बिहार बकरी फार्म योजना 2025 |
संबंधित विभाग | पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | state.bihar.gov.in/ahd |
महत्वपूर्ण तिथियां– Bihar Bakri Farm Scheme 2025
कार्य | तिथि |
---|---|
आधिकारिक सूचना जारी | 09-08-2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30-08-2025 |
Bihar Bakri Palan Yojana Kya Hai- बिहार बकरी पालन योजना क्या है?
Bihar Bakri Farm Scheme 2025:- बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा ग्रामीण युवाओं, किसानों, पशुपालकों और उद्यमियों को स्वरोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को बकरी पालन फार्म की स्थापना के लिए सरकार की ओर से अधिकतम ₹7.82 लाख तक का अनुदान (सब्सिडी) दिया जाता है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन, दुग्ध और मांस उत्पादन में वृद्धि तथा पशुपालन को व्यावसायिक रूप देना है। इसके तहत इच्छुक उम्मीदवार खुद की जमीन या किराए की जमीन पर बकरी पालन यूनिट स्थापित कर सकते हैं, जिसमें 20, 40 या 100 बकरियों की यूनिट बनाई जा सकती है।
सरकार इस योजना में सामान्य वर्ग को 50% और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को 60% तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। यदि लाभार्थी ने किसी सरकारी संस्था से बकरी पालन का प्रशिक्षण लिया है, तो उन्हें चयन में प्राथमिकता भी दी जाती है।
Bihar Bakri Palan Yojana 2025: पात्रता (Eligibility)
इस योजना का लाभ उठाने के लिए नीचे दी गई शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
- किसान, युवक/युवती, उद्यमी इस योजना के लिए पात्र हैं।
- यदि आवेदक को बकरी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त है, तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी।
- स्वयं की भूमि या लीज पर ली गई भूमि पर फार्म बनाना होगा।
Bihar Bakri Palan Yojana 2025: योजना के लाभ (Benefits)

Bihar Bakri Palan Yojana 2025: जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST के लिए)
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- भूमि का प्रमाण (LPC, रसीद, नक्शा आदि)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि है)
Bihar Bakri Palan Yojana 2025 Apply Online?- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

- सबसे पहले आपको सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक नोटिस में दिया जाएगा।
- वहां पर आपको “Bihar Bakri Palan Yojana 2025” के नाम से एक सेक्शन मिलेगा।
- इस सेक्शन में जाकर “Apply Online” पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपनी पूरी जानकारी सही-सही भरनी होगी। जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, योग्यता आदि।
- फॉर्म भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसे संभाल कर रखें।
- भविष्य में इसी नंबर से आप आवेदन की स्थिति (Status) चेक कर सकते हैं।
योजना की प्राथमिकताएं- Bihar Bakri Farm Yojana 2025
- आवेदन पहले आओ, पहले पाओ आधार पर स्वीकृत किए जाएंगे।
- प्रशिक्षित व्यक्तियों को प्राथमिकता मिलेगी।
- स्वं लागत से फार्म खोलने वाले उम्मीदवारों को बढ़ावा दिया जाएगा।
Bihar Bakri Palan Yojana 2025: Important Links
For Online Apply | Apply Now |
Official Display Notice | Download PDF |
नोटिफिकेशन PDF | आधिकारिक सूचना |
Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष (Conclusion)- Bihar Bakri Palan Yojana 2025
Bihar Bakri Palan Yojana 2025 एक बेहतरीन अवसर है उन युवाओं और किसानों के लिए जो रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं। इस योजना के तहत सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी और अनुदान राशि से आप कम लागत में अपना खुद का बकरी फार्म खोल सकते हैं।
🔔 नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।
FAQs – Bihar Bakri Palan Yojana 2025
Q.1: Bihar Bakri Palan Yojana 2025 में कितनी सब्सिडी मिलती है?
सामान्य वर्ग को 50% और SC/ST को 60% तक की सब्सिडी मिलती है।
Q.2: क्या मैं बिना जमीन के आवेदन कर सकता हूं?
नहीं, आपके पास स्वयं की या लीज पर ली गई जमीन का प्रमाण होना जरूरी है।
Q.3: क्या योजना के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य है?
नहीं, लेकिन प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Q.4: आवेदन कैसे करें?
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है, ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
Q.5: योजना में अधिकतम कितनी राशि तक अनुदान मिलेगा?
अधिकतम ₹7.82 लाख तक का अनुदान दिया जा सकता है।