Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) एवं सोसाइटी मैनेजर के कुल 1763 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यदि आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपके पास कंप्यूटर से संबंधित योग्यता है, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।
इस लेख में हम आपको Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे—आवेदन तिथि, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया—सरल और स्पष्ट भाषा में बता रहे हैं। इसलिए लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026: Overviews
| Article Name | Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026 |
| Post Type | Job Vacancy |
| Post Name | Computer Operator,Computer Operator (Sambida),Society Manager |
| Total Post | 1763 |
| Apply Mode | Online |
| Official Website | apexbankmp.bank.in |
Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026: Post Details
Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026 के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MP Rajya Sahakari Bank Ltd.) ने कंप्यूटर ऑपरेटर सहित विभिन्न सहायक पदों के लिए व्यापक भर्ती अभियान शुरू किया है। इस भर्ती में कुल 1763 रिक्तियों की घोषणा की गई है,
| Post Name | Total Post |
| Computer Operator | 748 |
| Computer Operator (Sambida) | 176 |
| Society Manager | 839 |
| Total Post- 1763 |
Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026: Important Dates
Apex Bank Computer Operator भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं, जो उम्मीदवारों के लिए आवेदन और परीक्षा-से जुड़ी योजना बनाने में सहायक होंगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 05 फरवरी 2026 तक अंतिम तिथि में अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।
| Important Dates | Details |
|---|---|
| Start Date for Online Apply | 06-01-2026 |
| Last Date for Online Apply | 05-02-2026 |
| Apply Mode | Online |
Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026: Application Fee
Apex Bank Computer Operator भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क (Application Fee) उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार भिन्न रखी गई है, जिसे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के समय भुगतान करना आवश्यक है। सामान्य, OBC और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹850/- प्लस 18% जीएसटी का शुल्क देना होगा,
| Category | Application Fee |
|---|---|
| General/Other | Rs. 850 /- +18% GST |
| SC/ST/PwBD | Rs. 650/- + 18% GST |
| Payment Mode | Online |
Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026: Qualification
1. Computer Operator
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य।
- हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक।
- निम्न में से किसी एक संस्थान से एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य:
- UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिप्लोमा
- UGC मान्यता प्राप्त ओपन यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा
- DOEACC से डिप्लोमा लेवल परीक्षा
- सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज से Modern Office Management Course
- सरकारी ITI से COPA (Computer Operator and Programming Assistant) सर्टिफिकेट
या फिर निम्न में से कोई उच्च कंप्यूटर योग्यता:
- B.E. (CSE/IT), MCA, BCA, M.Sc (IT/CS), B.Sc (IT/CS), M.Tech / M.E.
- AICTE मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक डिप्लोमा (Computer Science / IT)
- B.Sc / B.Com या अन्य डिग्री जिसमें कंप्यूटर विषय शामिल हो
2. Society Manager
- शैक्षणिक योग्यता लगभग Computer Operator के समान ही रखी गई है।
- स्नातक + हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग ज्ञान + एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा या समकक्ष उच्च कंप्यूटर डिग्री अनिवार्य।
3. Computer Operator (Sambida)
- इस पद के लिए भी Graduation + Computer Diploma या समकक्ष कंप्यूटर डिग्री आवश्यक है।
- योग्यता शर्तें Computer Operator पद के समान ही हैं।
आयु सीमा (Age Limit):-
उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है:
Computer Operator एवं Society Manager
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
Computer Operator (Sambida)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 55 वर्ष
Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026: Exam Pattern
Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026 की परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
| Computer Knowledge | 40 | 20 | 20 मिनट |
| Reasoning | 40 | 50 | 25 मिनट |
| English Language | 40 | 40 | 25 मिनट |
| General Awareness | 40 | 40 | 20 मिनट |
| Quantitative Aptitude | 40 | 50 | 30 मिनट |
| कुल | 200 | 200 | 120 मिनट |
Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026: ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन
Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस आर्टिकल के “Important Links” सेक्शन में जाना होगा.
वहां जाने के बाद आपको “For Online Apply” का लिंक मिलेगा.
जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा.
जहाँ Registration के विकल्प पर क्लिक करके आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा,
इसके बाद आपको इसका Login ID & Password मिलेगा.
जिसके माध्यम से Login करके आप इसके लिए आवेदन कर सकते है,
Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026: Important Links
| For Online Apply | Online Apply |
| Official Notification | Download Notification |
| Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष (Conclusion)
Apex Bank Computer Operator Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में स्थायी या संविदा आधारित नौकरी पाना चाहते हैं। कुल 1763 पदों के साथ यह भर्ती बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है। यदि आप सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।
नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।





