Bihar Gobar Gas Yojana 2025-26: अगर आप किसान हैं और आपके पास गाय या भैंस जैसे पालतू जानवर हैं, तो अब उनके गोबर से भी आप कमाई कर सकते हैं। बिहार सरकार ने गौबर गैस योजना 2025-26 शुरू की है, जिसके तहत किसानों को अपने घर पर गौबर गैस प्लांट लगाने पर अनुदान (सब्सिडी) दिया जाएगा। इस योजना से आप गैस बनाकर खाना पका सकते हैं और साथ में खेतों के लिए जैविक खाद भी तैयार कर सकते हैं।
इस लेख में आप जानेंगे कि बिहार गोबर गैस योजना 2025-26 क्या है, इसका लाभ किन किसानों को मिलेगा, आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है, कितनी सब्सिडी मिलेगी, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और योजना से जुड़ी जरूरी शर्तें क्या हैं। इसके साथ ही आपको योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें, पात्रता, लाभ की राशि और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है।
Bihar Gobar Gas Yojana 2025-26: Overviews
Article Name | Bihar Gobar Gas Yojana 2025-26 |
Post Type | Government Scheme |
Scheme Name | गौबर गैस योजना 20245-26 |
Department | बिहार सरकार कृषि विभाग |
Scheme Year | 2025-26 |
Registration Mode | Online |
Official Website | dbtagriculture.bihar.gov.in |
Bihar Gobar Gas Yojana Kya Hai – बिहार गोबर गैस योजना क्या है?
बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही गौबर गैस योजना के अंतर्गत किसानों को गौबर गैस प्लांट लगाने के लिए वित्तीय सहायता (अनुदान) दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गोबर का सही उपयोग करके रसोई गैस और जैविक खाद का उत्पादन करना है।
इस गैस का उपयोग आप खाना पकाने, लाइटिंग, पंपिंग आदि कार्यों में कर सकते हैं। साथ ही गैस के साथ बनने वाला स्लरी खाद आपके खेतों के लिए अत्यंत उपयोगी होता है।
Bihar Gobar Gas Yojana 2025 Apply Online Last Date
Events | Dates |
Online Apply Start | Already Started |
Online Apply Last Date | 15 July 2025 |
Mode of Application | Online |
Bihar Gobar Gas Yojana Benefits – योजना के लाभ
बिहार सरकार कृषि विभाग की ओर से गोबर बायोगैस निर्माण पर 50% तक का अनुदान दे रही है, इस योजना अंतर्गत गोबर/बायोगैस निर्माण पर कुल लागत मूल्य- 42,000, इस पर सब्सिडी 50% या अधिकतम ₹21000 या इन दोनों में से जो अनुदान राशि देय होगा वही दिया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे की (टर्न-की राशी) कुल 22,500 देय हैं जिसकी पूर्ण विवरण इस प्रकार से-
मॉडल | क्षमता | अनुमानित लागत मूल्य (रूपये में) | अनुदान भुगतान प्रति इकाई (रूपये में) |
दीन बंधु | 02 घनमीटर | ₹42,000 | लागत मूल्य का 50 प्रतिशत या 21,000 (दोनों में से जो कम हो) + 1500 (टर्न-की राशी), कुल 22,500 |
Bihar Gobar Gas Yojana Eligibility – किन्हे मिलेगा योजना लाभ
अगर आप भी बिहार गोबर गैस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो किन व्यक्तियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा इसकी भी पूरी जानकारी आपको अवश्य होनी चाहिए जो कि, इस प्रकार से-
- गोबर या बायोगैस इकाई की अनुदान लाभ वैसे किसानों को दे होगा जो खेती कर रहा हो एवं जिनके पास पशुधन हो
- एक परिवार में से एक ही किसान इस योजना का आवेदन कर सकते हैं
- इस योजना के तहत अधिकतम 1 इकाई के लिए अनुदान प्राप्त कर सकते हैं
- गोबर बायोगैस इकाई की स्थापना के लिए दीनबंधु मॉडल अपनाया जाता है तथा इसके लिए कम से कम 10’x12′ निजी जमीन उपलब्ध हो आदि।
Bihar Gobar Gas Yojana Required Documents–
अगर आप भी बिहार गोबर गैस योजना का आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आवेदक व्यक्तियों को जरूरी यह सभी दस्तावेज की आवश्यकता होगी जो कि, इस प्रकार से-
- स्व-अभिप्रमाणित पहचान पत्र
- भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र/जमीन का रसीद
- जमीन से संबंधित अन्य कागजात
How to Apply Online Bihar Gobar Gas Yojana 2025-26?
अगर आप बिहार सरकार की गोबर गैस योजना 2025 का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया बिल्कुल आसान है और नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है कि कैसे आप घर बैठे आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आपको बिहार सरकार के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा – https://dbtagriculture.bihar.gov.in
- होमपेज पर पहुंचने के बाद “ऑनलाइन सेवाएं” (Online Services) विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद, “गोबर/बायो गैस संयंत्र स्थापित 2025-26” वाले विकल्प को चुनें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको किसान पंजीकरण संख्या (Farmer Registration Number) दर्ज करनी होगी और “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने गोबर गैस योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें।
- मांगे गए दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, भूमि दस्तावेज, बैंक डिटेल्स आदि को स्कैन कर अपलोड करें।
- अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें और आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
जरूरी निर्देश: Bihar Gobar Gas Yojana
- गैस उत्पादन न होने या प्लांट न लगाने पर अनुदान की राशि वापस ली जा सकती है
- DBT माध्यम से सीधे किसान के बैंक खाते में भुगतान होगा
- तकनीकी निरीक्षण और फोटो अपलोड आवश्यक है
Bihar Gobar Gas Yojana 2025 – Important Links
Note: बिहार सरकार के तरफ से 2025-26 अधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं किया गया है बल्कि उसी के जगह पर 2024-25 का अधिसूचना है जिसमे डेट 2025 का है I
निष्कर्ष: Bihar Gobar Gas Yojana 2025
इस लेख में हमने आपको बताया कि Bihar Gobar Gas Yojana 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। अगर आपके पास जरूरी पात्रता है और आप योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं और सरकार से सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।