Bihar Graduation Scholarship 2025: बिहार सरकार द्वारा छात्राओं के उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत बिहार के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास करने वाली लड़कियों को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
बिहार शिक्षा विभाग से मिली नई अपडेट के अनुसार, लगभग 5 लाख लड़कियों का डेटा पहले से Medhasoft पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। ऐसे में सभी छात्राओं से अनुरोध है कि वे आवेदन से पहले अपना नाम पोर्टल पर दी गई सूची में जरूर चेक करें। यदि आपका नाम है, तो आप योग्य हैं और आवेदन शुरू होने के बाद तुरंत फॉर्म भर सकती हैं।
Bihar Graduation Scholarship 2025: Short Details
आर्टिकल नाम | बिहार स्नातक छात्रवृत्ति 2025 |
पोस्ट प्रकार | छात्रवृत्ति योजना |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना |
विभाग | शिक्षा विभाग – बिहार सरकार |
लाभ | ₹50,000/- |
Online Start From? | 25-08-2025 |
Last Date | 14.09.2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://medhasoft.bih.nic.in/ |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
Bihar Graduation Scholarship 2025: Bihar Graduation Pass ₹50,000 Scholarship नई अपडेट क्या है?
Bihar Graduation Scholarship 2025:- बिहार सरकार की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को दी जाने वाली ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि फिलहाल रोक दी गई है क्योंकि आधार से जुड़ी जांच प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है। UIDAI से अनुमति नहीं मिलने के कारण राशि का वितरण नहीं हो पा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने मेधा सॉफ्ट पोर्टल का सुरक्षा ऑडिट कराने का फैसला किया है ताकि छात्राओं की जानकारी सुरक्षित रहे और राशि का भुगतान पारदर्शिता से हो।
जब तक यह सुरक्षा ऑडिट पूरा नहीं होता, तब तक पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। अनुमान है कि 2025 में 5 लाख से अधिक छात्राएं इस योजना का लाभ लेंगी, लेकिन अब उन्हें कुछ समय इंतजार करना होगा, क्योंकि आवेदन लेने की प्रक्रिया सुरक्षा ऑडिट के बाद ही दोबारा शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना क्या है?
Bihar Graduation Scholarship 2025: बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। Bihar Graduation Pass ₹50,000 Scholarship के तहत, बिहार के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त करने वाली लड़कियों को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
Bihar Graduation Scholarship 2025: मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना मिलने वाली प्रोत्साहन राशि
विवरण | प्रोत्साहन राशि |
---|---|
स्नातक उत्तीर्ण करने वाली लड़की | ₹50,000 तक |
अवधि | एक बार (स्नातक के बाद) |
प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने का तरीका | बैंक खाते में सीधे जमा (आधार से लिंक) |
Bihar Snatak Pass 50000 Scholarship बिहार के सभी विश्वविद्यालयों से स्नातक उत्तीर्ण करने वाली सभी लड़कियों के लिए है, चाहे वह किसी भी श्रेणी से हों। उन्हें इस योजना के तहत ₹50,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
Bihar Graduation Scholarship 50000 Eligibility Criteria: बिहार स्नातक छात्रवृत्ति ₹50,000 पात्रता मापदंड:
- यह छात्रवृत्ति केवल महिला छात्रों के लिए है।
- आवेदनकर्ता को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (बैचलर डिग्री) पास करनी चाहिए।
- स्नातक डिग्री बिहार के किसी विश्वविद्यालय से प्राप्त की होनी चाहिए।
- उत्तीर्ण होने की तिथि 01.04.2021 से 31.12.2024 के बीच होनी चाहिए
- उम्मीदवार को स्नातक की डिग्री में किसी भी बैकलॉग या फेल विषय के बिना उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता को बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- इसके तहत विवाहित और अविवाहित दोनों लड़िकयो को लाभ दिए जाते है
Bihar Graduation Scholarship 2025: बिहार ग्रेजुएशन स्कॉलरशिप 50000 महत्वपूर्ण दस्तावेज (Documents)
Bihar Graduation Scholarship 2025 Documents Required
- छात्र का फोटो
- छात्र के हस्ताक्षर
- छात्र का आधार कार्ड
- बिहार का स्थायी आवासीय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक का पहला पृष्ठ (बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य)
- स्नातक प्रमाणपत्र/उत्तीर्ण मार्कशीट
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Bihar Graduation Scholarship 2025 Apply Online: बिहार ग्रेजुएशन स्कॉलरशिप 50000 ऑनलाइन अप्लाई
पोर्तल पर जाएं: सबसे पहले, बिहार स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाएं।

नया पंजीकरण करें: अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो पोर्टल पर “नया पंजीकरण” या “रजिस्टर” विकल्प पर क्लिक करें।
आवश्यक जानकारी भरें: अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
रजिस्ट्रेशन कन्फर्मेशन प्राप्त करें: रजिस्ट्रेशन के बाद, आपको एक कन्फर्मेशन मेल या एसएमएस प्राप्त होगा।
लॉग इन करें: रजिस्ट्रेशन के बाद, अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करें।
आवेदन विवरण भरें: सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, अपनी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचें।
आवेदन सबमिट करें:विवरण सही होने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन जमा करें।
प्रिंट आउट डाउनलोड करें: आवेदन सबमिट करने के बाद, आपको आवेदन का प्रिंट आउट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
भविष्य के लिए आवेदन संभालें: आवेदन का प्रिंट आउट भविष्य में संदर्भ के लिए संभालकर रखें।
आवेदन स्थिति जांचें: आवेदन सबमिट करने के बाद, आप पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी स्कॉलरशिप आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
Bihar Graduation Scholarship List Check 2025: लाभार्थी लिस्ट और आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें?s
बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत ₹50,000 ग्रेजुएशन स्कॉलरशिप दी जा रही है। जिन छात्राओं ने आवेदन किया है, वे अब रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से अपनी लिस्ट में नाम और आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।
1. लाभार्थी लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया
अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले Official Website पर जाएं।
- होमपेज पर Report + टैब पर क्लिक करें।
- यहां आपको List of Eligible Students का विकल्प मिलेगा (जल्द ही सक्रिय होगा), इस पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मार्कशीट नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यदि आपका नाम लाभार्थी सूची में होगा, तो स्क्रीन पर दिख जाएगा।
2. आवेदन स्टेटस (Application Status) कैसे चेक करें?
अगर आपने Bihar Graduation Scholarship 2025 के लिए आवेदन किया है और उसका स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें –
- Official Website पर जाएं।
- होमपेज पर Report + टैब पर क्लिक करें।
- अब Application Status विकल्प पर क्लिक करें (लिंक अगस्त 2025 में सक्रिय होगा)।
- मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि आदि दर्ज करें।
- इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्टेटस स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
Bihar Graduation Scholarship 2025: Bihar BA Pass 50000 Scholarship Apply Online Quick Links
Home Page | Website Home Page |
Apply Online | Apply Online (Closed) |
Final Submit | Application Finalize |
Check Student List | Check Name In List |
Application Status | Application Status Print & Status Check |
Official Notice | Click Here PDF |
Aadhar Seeding Status | Check Status Here |
Website | Official Website |
निष्कर्ष:
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो लड़कियों को उच्च शिक्षा की दिशा में प्रोत्साहित करने और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत, बिहार के विश्वविद्यालयों से स्नातक उत्तीर्ण करने वाली सभी पात्र लड़कियों को ₹50,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
🔔 नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. Bihar Graduation Scholarship 2025 क्या है?
यह बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना है, जिसके तहत स्नातक पास छात्राओं को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
Q2. इस योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
बिहार की स्थाई निवासी छात्राएं जिन्होंने प्रथम प्रयास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो, वे आवेदन कर सकती हैं।
Q3. आवेदन की प्रक्रिया क्या है?
आवेदन medhasoft.bihar.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
Q4. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
अभी अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है। जैसे ही तिथि जारी होगी, आर्टिकल में अपडेट कर दिया जाएगा।