jamin ka khatiyan online kaise nikale: दोस्तों, अगर आपके पास भी जमीन है और आपको अपने जमीन के खतियान की जानकारी नहीं है और वो अपना जमीन के खतियान की जानकारी निकलना चाहते है तो आपको बता दे की आप खुद से ऑनलाइन घर बैठे jamin ka khatiyan online बड़ी आसानी से निकाल सकते है I
तो अगर आप भी अपनी जमीन के खतियान ऑनलाइन निकालना चाहते है तो इस आर्टिकल में हम आपको jamin ka khatiyan online kaise nikale के बारें में पूरी जानकारी आपको विस्तार से बताई गई इसलिए आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरुर पढ़े ताकि आपको सभी जानकारी सही से मिल सके I
jamin ka khatiyan online kaise nikale: जमीन का खतियान ऑनलाइन कैसे निकाले- संक्षिप्त विवरण
आर्टिकल का नाम | jamin ka khatiyan online kaise nikale |
आर्टिकल का प्रकार | जमीन से संबंधित |
खतियान है | जमीन से संबंधित दस्तावेज |
शुल्क | निःशुल्क |
आवेदन माध्यम | सर्विस प्लस बिहार पोर्टल |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | land.bihar.gov.in |
jamin ka khatiyan online kaise nikale: जमीन का खतियान ऑनलाइन निकालने से पहले ध्यान रखे-
बिहार में आप बिहार भूमि अभिलेख (Bihar Bhulekh) की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन खतियान निकाल सकते हैं।
खतियान निकालने से पहले जरूरी बातें:
- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।
- खाता नंबर, खेसरा नंबर या मालिक का नाम पता हो तो प्रक्रिया आसान होगी।
- अगर जानकारी नहीं है, तो भी गाँव, मौजा आदि से खोज सकते हैं।
jamin ka khatiyan online kaise nikale: खाता नंबर/खेसरा नंबर से जमीन का खतियान कैसे निकाले-
- जमीन का खतियान निकालने के लिए आपको बिहार भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के official वेबसाइट पर जाना है। इस वेबसाइट की direct link हम आपको नीचे Quick Links क्षेत्र में दे देंगे, जहां से आप बहुत आसानी से click करके direct इस वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने बिहार का map open हो जाएगा, और इसमें आपको बिहार के सभी जिले दिखेंगे। इसमें से आपको अपना जिला select करना है, जहां पर आपकी जमीन है।
- अब आपके सामने उस जिले में जितने भी आंचल हैं, वे सभी दिखेंगे। इसमें से आपको अपना आंचल select कर लेना है। ध्यान रखें कि जहां पर आपकी जमीन है, उसी आंचल को select करना है।
- अब आपके सामने मुख्य page open हो जाएगा, जहां से आप खतियान निकाल सकते हैं।
- इस page पर आपको मौजा का नाम चुनने का एक option दिखेगा। इसमें जितने भी उस आंचल में Mouza होंगे, वे सभी दिख जाएंगे। इसमें से आपको अपना Mouza select कर लेना है, जहां पर आपकी जमीन है।
- अब आपको नीचे की तरफ आना है, जहां पर आपको जमीन खोजने के बहुत सारे options दिखेंगे। इसमें से आपको दो options मिलेंगे— खाता नंबर से खोजें और खेसरा नंबर से खोजें। जो भी आपके पास उपलब्ध है, उसके left side में आपको एक छोटा सा circle box दिखेगा, उस पर आपको click कर देना है।
- जो भी आपने select किया है, उसके सामने एक box आएगा, जिसमें आपको अपना नंबर दर्ज कर देना है।
- खाता खोजें वाले विकल्प पर आपको click कर देना है।
- अब आपके सामने जिस भी व्यक्ति के नाम से वह खाता होगा, उनका नाम, पिता का नाम, खाता संख्या और उस खाता से जुड़े जितने भी खेसरा होंगे, वे सभी आ जाएंगे। साथ ही, एक देखें का button मिलेगा, उस पर आपको click कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने आपका खतियान open हो जाएगा और उसमें पूरी जानकारी मिल जाएगी—आपके पास कितनी जमीन है, किसके पास कितना share है, जमीन कहां पर है और उसकी चौहद्दी क्या है। सारी जानकारी आपको दिख जाएगी।
jamin ka khatiyan online kaise nikale: नाम से खतियान ऑनलाइन कैसे निकाले?
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- सबसे पहले बिहार भूमि अभिलेख (Bihar Bhulekh) वेबसाइट खोलें।
- “खेसरा एवं खाता विवरण देखें” विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 2: जिला, अंचल और मौजा चुनें
- अपना जिला (District) चुनें।
- फिर अंचल (Tehsil) का चयन करें।
- इसके बाद आपके सामने मौजा (गाँव) का नाम चुनने का विकल्प आएगा।
- लिस्ट में से अपना मौजा (गाँव) चुनें और क्लिक करें।
स्टेप 3: खाताधारी के नाम से खोजें
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको खतियान खोजने के तरीके दिखेंगे।
- “खाताधारी के नाम से देखें” विकल्प को चुनें।
- इसके बगल में एक सर्च बॉक्स खुलेगा, जिसमें आपको रैयत (मालिक) का नाम हिंदी में दर्ज करना होगा।
- अगर आपको हिंदी में टाइप करना नहीं आता, तो आप गूगल इनपुट टूल या कोई हिंदी कीबोर्ड ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
✅स्टेप 4: खाता खोजें और खतियान देखें
- अब “खाता खोजें” बटन पर क्लिक करें।
- आपके नाम से जुड़े सभी रिकॉर्ड स्क्रीन पर दिखेंगे।
- सही खतियान को पहचानने के लिए जमीन की चौहद्दी, क्षेत्रफल, जाति और अन्य विवरण चेक करें।
- जब सही खतियान मिल जाए, तो “देखें” बटन पर क्लिक करें।
- आपका खतियान अब स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
जरूरी बातें:
✔ नाम हिंदी में दर्ज करें, अन्यथा डेटा नहीं मिलेगा।
✔ अगर नाम गलत टाइप हो गया तो दोबारा कोशिश करें।
jamin ka khatiyan online kaise nikale: बिहार जमीन का खतियान डाउनलोड कैसे करें?
- खतियान को download करने के लिए, आपके ऊपर side की तरफ आंचल के ऊपर एक printer का logo मिलेगा, उस पर आपको click कर देना है।
- फिर आपके सामने नया page open होगा, जिसमें आपको एक button मिलेगा, जिस पर PDF लिखा होगा। उस पर आपको click करना है।
- फिर आपका file manager open होगा, जहां पर आपको Save का button दिखेगा। उस पर आपको click कर देना है। इस तरह से आप successfully अपना खतियान download कर सकेंगे।
jamin ka khatiyan online kaise nikale: खतियान नहीं मिल रहा है तो क्या करें –
यदि आपने अपना खतियान नाम से, खाता नंबर से और खेसरा नंबर से खोजा है और फिर भी आपका खतियान नहीं मिल रहा है, तो कुछ बातें हैं जिनका ध्यान रखें और फिर से सर्च करने की कोशिश करें। इससे आपको आपका खतियान मिल जाएगा।
- जब आप रैयत के नाम से सर्च कर रहे हैं, तो जो आपका टाइटल (Last Name) है, उसे रैयत के नाम में दर्ज करें और फिर खोजें।
- हो सकता है कि आपकी जमीन जिस नाम से आप खोज रहे हैं, उस नाम से न हो। ऐसी स्थिति में, आपको अपने परिवार के जिस भी व्यक्ति के नाम से खोज रहे हैं, उनके भाइयों के नाम से भी सर्च करना चाहिए।
- कई बार ऐसा होता है कि मुख्य नाम में बड़े भाई का नाम दर्ज होता है। यदि आपके बाबा के भाई थे, तो सबसे बड़े भाई के नाम से खोजें।
- जब आप “खतियान देखें” पर क्लिक करेंगे, तो जितने भी भाई होंगे, सभी की जानकारी खतियान में मिल जाएगी। सभी को बराबर अंश में बांट दिया जाता है।
फिर भी अगर आपको खतियान नहीं मिल रहा है, तो जमीन खोजने का एक और विकल्प मिलता है— “मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें”।
- इस विकल्प को चुनें और “खाता खोजें” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके मौजा में जितने भी खातों में आपका नाम होगा, वे सभी दिख जाएंगे।
- अब एक-एक करके सभी खातों को जांचना होगा। इसमें थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन इससे खतियान मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
मौजा क्या होता हैं-
हमारे कई भाइयों को यह पता ही नहीं है कि मौजा क्या होता है, और इसी वजह से वे अपनी जमीन का खतियान नहीं खोज पाते हैं। मैं उन्हें बता दूं कि मौजा आपके गांव को कहा जाता है, और हर एक मौजा का अपना नंबर होता है। इसलिए, जिस गांव में आपकी जमीन है, आपको उसी मौजा को चुनना (Select) है, ताकि आपको अपनी जमीन का खतियान मिल सके।
jamin ka khatiyan online kaise nikale: Important Links
निष्कर्ष
अगर आप अपनी जमीन का खतियान ऑनलाइन निकालना चाहते हैं, तो आपको सही जानकारी और सही तरीके से खोज करने की जरूरत होती है।
- नाम, खाता नंबर या खेसरा नंबर से सही तरीके से खोजें।
- अगर खतियान नहीं मिल रहा है, तो परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से सर्च करें।
- मौजा का सही चयन करें, क्योंकि हर गांव का एक अलग मौजा नंबर होता है।
- “मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें” विकल्प से भी खोज सकते हैं।
- फिर भी खतियान नहीं मिल रहा, तो राजस्व कार्यालय (Anchal Karyalay) या CSC सेंटर से संपर्क करें।
अगर सही प्रक्रिया अपनाई जाए, तो खतियान निकालना आसान हो जाता है। 😊
हमें आशा है की आपको हमारे इस आर्टिकल से कुछ न कुछ जरुर नया जानकारी मिला होगा अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा तो आप इसे अपने दोस्तों में जरुर शेयर करें I