Bihar Niji Nalkup Scheme 2026: किसानों को मिलेगा 80% तक अनुदान, ऑनलाइन आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Niji Nalkup Scheme 2026: बिहार विभाग की ओर से निजी नल योजना के तहत लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। तो राज्य के ऐसे किसान जो इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करें | इसके तहत लाभ किस प्रकार से मिलता है, इसके तहत लाभ लेने के लिए क्या पात्रता निर्धारित की गई है और आवेदन किस प्रकार से किया जाना है इसके बारे में पूरी जानकारी इस लेख में विस्तार से दी गई है |

Bihar Niji Nalkup Scheme 2026: अगर आप इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख को जरूर पढ़ें | बिहार निजी नलकूप योजना 2026 के तहत लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन करें और इस बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और देखें |

Bihar Niji Nalkup Scheme 2026: Overviews

Post NameBihar Niji Nalkup Scheme 2026
Post TypeSarkari Yojana
Scheme NameBihar Niji Nalkup Scheme 2026
Apply DateAlready Started
Apply ModeOnline
Official Websiteccs.bihar.gov.in

Bihar niji nalkup yojana 2026

बिहार निजी नलकूप योजना 2026: राज्य के ऐसे किसान जो कृषि उपकरण के लिए अपने खेत में बिजली एवं मोटर पंप लगाना चाहते हैं। बिज़नेस की पैसे कमी की वजह से जो अपने निजी कर्मचारी नहीं रख सकते तो सभी लोग इस योजना के तहत लाभ लेकर अपने खेत में निजी गाड़ी लगवा सकते हैं | इस योजना के अंतर्गत लाभ किस प्रकार का है इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार में दी गई है.

योजना की मुख्य विशेषताः-

योजना के अन्तर्गत कम (शैलो) एवं मध्यम गहराई के 70 मी० तक के निजी नलकूपों एवं मोटर पम्प के अनुदान का प्रावधान है।

योजना के मुख्य अवयव निम्नलिखित है:-

  • > 4–6 इंच व्यास का कम (शैलो) एवं मध्यम गहराई का नलकूप
  • > 2–5 H-P का सबमर्सिबल मोटर पम्प / सेन्ट्रीफ्यूगल मोटर पम्प

योजना के तहत लाभ लेने के लिए पात्रता

  • चिन्हित स्थलों पर पूर्व से नलकूप नहीं होना चाहिए।
  • केन्द्रीय भू–जल बोर्ड द्वारा चिन्हित अतिदोहित एवं संकटपूर्ण (Over Exploited and Critical) प्रखंड/पंचायतों से प्राप्त आवेदनों को या इनमें चिन्हित स्थलों को नलकूप अधिष्ठापन हेतु विचार नहीं किया जायेगा।
  • वैसे प्रगतिशील एवं इच्छुक कृषक जिनके पास कम से कम 0.40 एकड़ (40 डिसमिल) का भू–खण्ड हो इसके पात्र होंगे, जिसमें लघु व सीमांत कृषकों को प्राथमिकता दी जायेगी।
  • उक्त स्थल पर पूर्व से बोरिंग न हो तथा उक्त स्थल पर बोरिंग हेतु पूर्व में कृषि विभाग से अनुदान या अन्य संस्था/विभाग से वित्तीय सहायता न ली हो, इस संदर्भ में आवश्यक घोषणा पत्र कृषक से लिया जायेगा।
  • एक कृषक को एक ही बोरिंग एवं मोटर पम्प सेट के लिये अनुदान मान्य होगा। न्यूनतम 15 मीटर गहराई तक बोरिंग करने पर ही अनुदान मान्य होगा।

Bihar Niji Nalkup Scheme 2026: इसके तहत मिलने वाले लाभ

अनुदान दो चरणों में दिया जायेगा:-

  • बोरिंग करके पानी का जलस्राव निकालने पर
  • मोटर पम्प सेट क्रय करने के बाद (अधिष्ठापित कर चलाने पर)

अनुदान की दर : (प्रति मीटर अनुदान की दर — 70 मीटर तक सीमित)

अवयवलागत रूपये (प्रति मी०)सामान्य वर्ग (50 प्रतिशत)पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग (70 प्रतिशत)अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग (80 प्रतिशत)
नलकूप हेतु बोरिंगरु 1200रु 600रु 840रु 960
मोटर पम्प सेट/सबमर्सिबल सेट2 H.P – रु 20000रु 10000रु 14000रु 16000
3 H.P – रु 25000रु 12500रु 17500रु 20000
5 H.P – रु 30000रु 15000रु 21000रु 24000

नोट:- क्षेत्रीय विकास परिषद द्वारा अनुदान दर में संशोधन की जा सकती है।

Bihar niji nalkup yojana 2026: महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • उक्त स्थल पर पूर्व से बोरिंग न हो तथा उक्त स्थल पर बोरिंग हेतु पूर्व में कृषि विभाग / लघु जल संसाधन विभाग से अनुदान या अन्य संस्था / विभाग से वित्तीय सहायता न ली हो। इस संदर्भ में आवश्यक घोषणा पत्र कृषक को देना होगा।
  • आधार (भुगतान आधार आधारित होगा)
  • भू–धारकता प्रमाण पत्र (LPC)
  • सक्षम प्राधिकार से निर्गत जाति प्रमाण पत्र
  • फोटोग्राफ (सर्वेक्षित स्थल पर अक्षांश एवं देशांतर के साथ) जिसमें जनसेवक /सहायक निदेशक (ईख विकास)/ईख प्रसार पदाधिकारी/ईख पदाधिकारी/संबंधित लाभुक कृषक एवं उपस्थित ग्रामीण को सम्मिलित किया जाय।

Bihar Niji Nalkup Scheme 2026: ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन

  • इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस आर्टिकल के “Important Links” सेक्शन में जाना होगा |
  • वहां जाने के बाद आपको “For Online Apply” का लिंक मिलेगा.
  • जिस पर आपको क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा.
  • जहाँ आपको “गन्ना रजिस्ट्रेशन संख्या / Ganna Reg.No” नंबर डालकर Send OTP के विकल्प पर करके आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

नोट :- अगर आपने पहले कभी इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है | तो पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा |

Bihar Niji Nalkup Scheme 2026: Important Links

For Online Apply Online Apply 
Official WebsiteVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Niji Nalkup Scheme 2026: बिहार के किसानों के लिए एक लाभकारी योजना है। इसके तहत खेत में बोरिंग और सबमर्सिबल पंप लगाने पर 80% तक अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आधिकारिक दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि आवेदन बिना किसी त्रुटि के पूरा हो सके।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment