Census 2027 Bihar: 17 अप्रैल से शुरू स्व-गणना, 2 मई से घर-घर सर्वे – जानें पूरा नियम और ऑनलाइन प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Census 2027 Bihar: भारत सरकार द्वारा देशभर में जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में बिहार राज्य में भी जनगणना से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से इसे लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है, जिसमें स्व-गणना (Self Enumeration) और घर-घर सर्वेक्षण की तिथियों की पूरी जानकारी दी गई है।

Census 2027 Bihar: इस बार की जनगणना खास इसलिए है क्योंकि आम नागरिकों को खुद से ऑनलाइन स्व-गणना करने का अवसर दिया जा रहा है। यानी आप चाहें तो गणनाकर्मी के आने से पहले ही अपनी जानकारी खुद पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।

Census 2027 Bihar: Overviews

Post Name Census 2027 Bihar
Post Type Govenment New Update
Update Name जनगणना – 2027
स्व-गणना की व्यवस्था शुरू17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक
जनगणना का माध्यम Offline/Online
Official Websitecensusindia.gov.in/census.website

Census 2027 Bihar क्या है?

जनगणना (Census) एक राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें देश के हर नागरिक, परिवार और मकान से जुड़ी बुनियादी जानकारी एकत्र की जाती है। यह प्रक्रिया जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत कराई जाती है।

Census 2027 Bihar के तहत राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायतों, शहरों और गांवों में रहने वाले नागरिकों की जानकारी एकत्र की जाएगी, ताकि सरकार आने वाले वर्षों में विकास योजनाओं को सही ढंग से लागू कर सके।

Census 2027 Bihar: Important Dates

  • बिहार में जनगणना को लेकर आधिकारिक सुचना जारी होने की तिथि :- 07.02.2026
  • स्व-गणना की व्यवस्था शुरू :- 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक
  • घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से मकान सूचीकरण :- 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक

बिहार में जनगणना को लेकर क्या कहा गया है?

माननीय उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री विजय कुमार ने जनगणना 2027 के अंतर्गत होने वाले मकान सूचीकरण और जनगणना कार्य को लेकर प्रेस को संबोधित किया है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे:

  • गणनाकर्मियों को सही जानकारी दें
  • किसी भी प्रकार की गलत सूचना न दें
  • स्व-गणना की सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें

सरकार के अनुसार, बिहार में जनगणना की प्रक्रिया भारत सरकार की अधिसूचना के अनुरूप शुरू हो चुकी है।

Census 2027 Bihar: क्यों करवाया जाता है जनगणना?

बहुत से लोग सोचते हैं कि जनगणना सिर्फ आबादी गिनने के लिए होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। जनगणना देश और राज्य के विकास की रीढ़ होती है।

जनगणना के आंकड़ों का उपयोग इन कार्यों में किया जाता है:

  • शिक्षा व्यवस्था (स्कूल, कॉलेज)
  • स्वास्थ्य सेवाएं (अस्पताल, PHC)
  • आवास योजनाएं
  • रोजगार और कौशल विकास
  • सड़क, बिजली, पानी जैसी आधारभूत संरचना
  • सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन

यानी आप जो जानकारी देते हैं, उसी के आधार पर सरकार तय करती है कि किस क्षेत्र में किस प्रकार की सुविधा की जरूरत है।

Census 2027 Bihar: बिहार में स्व-गणना कब से शुरू होगी?

बिहार में स्व-गणना की प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इस दौरान नागरिक खुद से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी और अपने परिवार की जानकारी भर सकते हैं।

स्व-गणना की अंतिम तिथि 01 मई 2026 रखी गई है।

Census 2027 Bihar: घर-घर जनगणना कब होगी?

जो नागरिक स्व-गणना नहीं कर पाएंगे, उनके लिए घर-घर सर्वेक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके तहत गणनाकर्मी आपके घर आएंगे और जानकारी दर्ज करेंगे।

  • घर-घर सर्वे की शुरुआत: 02 मई 2026
  • अंतिम तिथि: 31 मई 2026

Census 2027 Bihar: आम नागरिकों की गोपनीयता का रखा जाएगा पूरा ध्यान

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या जनगणना में दी गई जानकारी सुरक्षित रहती है?

इसको लेकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि:

  • जनगणना जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत कराई जा रही है
  • नागरिकों द्वारा दी गई सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी
  • किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा
  • जानकारी किसी अन्य विभाग या व्यक्ति के साथ साझा नहीं होगी

Census 2027 Bihar: इस प्रकार से किया जाएगा जनगणना कार्य

बिहार में जनगणना दो तरीकों से की जाएगी:

स्व-गणना (Online Self Enumeration)

  • नागरिक खुद से ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी भरेंगे
  • मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है
  • गणनाकर्मी के आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा

घर-घर सर्वे (Offline Mode)

  • प्रशिक्षित गणनाकर्मी घर आएंगे
  • टैबलेट या रजिस्टर के माध्यम से जानकारी दर्ज करेंगे
  • नागरिकों को सही व पूर्ण जानकारी देना अनिवार्य होगा

Census 2027 Bihar: स्व-गणना कैसे करें?

स्व-गणना की प्रक्रिया बेहद आसान होगी:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. Self Enumeration / स्व-गणना विकल्प चुनें
  3. मोबाइल नंबर से लॉगिन / रजिस्ट्रेशन करें
  4. परिवार, मकान और अन्य जरूरी विवरण भरें
  5. जानकारी सबमिट करें और रसीद सुरक्षित रखें

स्व-गणना पूरी करने के बाद गणनाकर्मी को केवल सत्यापन करना होगा।

Census 2027 Bihar: Important Links

Check Official NotificationOfficial Notification
Official WebsiteVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion)

Census 2027 Bihar सिर्फ एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राज्य और देश के भविष्य की नींव है। सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए स्व-गणना की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है, ताकि लोग आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकें।

अगर आप बिहार के नागरिक हैं, तो:

  • समय पर स्व-गणना करें
  • सही जानकारी दें
  • जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करें

इससे आने वाले समय में सरकार आपके क्षेत्र के लिए बेहतर योजनाएं बना सकेगी।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment