Bihar Solar Crop Dryer Yojana 2026: बिहार सरकार की नई योजना, किसान को मिलेगा ₹1 लाख 40 हजार तक अनुदान – ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Solar Crop Dryer Yojana 2026: बिहार सरकार किसानों की आय बढ़ाने और फसलों की बर्बादी रोकने के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार सरकार द्वारा Bihar Solar Crop Dryer Yojana 2026 की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत किसानों को Solar Crop Dryer मशीन लगाने के लिए ₹1,40,000 तक का अनुदान दिया जाएगा।

Bihar Solar Crop Dryer Yojana 2026: अगर आप किसान हैं और अपनी फसल, फल, सब्जी या मसालों को सुरक्षित तरीके से सुखाकर अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी आसान और सरल भाषा में देने जा रहे हैं, इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Solar Crop Dryer Yojana 2026: Overviews

Post NameBihar Solar Crop Dryer Yojana 2026
Post TypeSarkari Yojana 
Scheme Nameसोलर क्रॉप ड्रायर
Benefit Amount1 लाख 40 हजार
Apply ModeOnline
Official Websitehorticulture.bihar.gov.in

Bihar Solar Crop Dryer Yojana 2026 क्या है?

Solar Crop Dryer एक आधुनिक मशीन होती है, जो सूर्य की ऊर्जा (Solar Energy) का उपयोग करके फसलों, फल-सब्जियों और मसालों को सुखाने (Dry) का काम करती है। पारंपरिक तरीके से फसल सुखाने में जहां ज्यादा समय लगता है और गुणवत्ता भी खराब हो जाती है, वहीं सोलर क्रॉप ड्रायर से फसल जल्दी, साफ-सुथरे और सुरक्षित तरीके से सूखती है।

बिहार सरकार इस मशीन को किसानों तक पहुंचाने के लिए Solar Crop Dryer Yojana 2026 चला रही है, जिसमें मशीन की लागत पर भारी अनुदान दिया जा रहा है।

Solar Crop Dryer का उपयोग किस लिए होता है?

Solar Crop Dryer का उपयोग कई प्रकार की कृषि उपज को सुखाने के लिए किया जाता है, जैसे –

  • फल और सब्जियां
  • मसाले
  • औषधीय पौधे
  • मशरूम
  • अनाज और बीज

इससे किसान अपनी फसल को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं और सही समय पर बाजार में बेचकर अधिक दाम प्राप्त कर सकते हैं

Bihar Solar Crop Dryer Yojana 2026 के फायदे

इस योजना के तहत किसानों को कई बड़े लाभ मिलते हैं

₹1,40,000 तक का सरकारी अनुदान

सरकार Solar Crop Dryer लगाने पर अधिकतम 1 लाख 40 हजार रुपये तक की सहायता राशि देती है।

ऊर्जा की बचत

यह मशीन सौर ऊर्जा से चलती है, जिससे बिजली या डीजल पर खर्च नहीं करना पड़ता।

फसल की गुणवत्ता बनी रहती है

फसल का रंग, स्वाद और सुगंध सुरक्षित रहती है।

शेल्फ लाइफ बढ़ती है

सुखाई गई फसल लंबे समय तक खराब नहीं होती।

कम लागत, ज्यादा मुनाफा

फसल बर्बादी कम होती है और बाजार में अच्छी कीमत मिलती है।

Bihar Solar Crop Dryer Yojana 2026: किन फसलों के लिए होगी उपयोगी?

यह योजना कई प्रकार की फसलों के लिए उपयोगी है, जैसे –

  • टमाटर
  • मिर्च
  • प्याज
  • फूलगोभी
  • पत्ता गोभी
  • करेला
  • अंजीर
  • हल्दी
  • मशरूम
  • अन्य सब्जियां एवं फल

Bihar Solar Crop Dryer Yojana 2026 के तहत कितना अनुदान मिलेगा?

इस योजना के तहत सरकार द्वारा Solar Crop Dryer मशीन के लिए अधिकतम ₹1,40,000 (एक लाख चालीस हजार रुपये) तक का अनुदान दिया जाता है।
अनुदान की राशि मशीन की क्षमता और प्रकार के अनुसार तय की जाती है।

Bihar Solar Crop Dryer Yojana 2026 के लिए पात्रता (Eligibility)

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • आवेदक किसान होना चाहिए
  • किसान के पास कृषि भूमि होनी चाहिए
  • पहले इस योजना का लाभ न लिया हो

Bihar Solar Crop Dryer Yojana 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड
  • किसान पंजीकरण संख्या
  • भूमि संबंधित दस्तावेज
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar Solar Crop Dryer Yojana 2026: ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन

इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके horticulture.bihar.gov.in पर जाना होगा.

वहां जाने के बाद आपको “Schemes” के सेक्शन में जाना होगा

वहां जाने के बाद आपको “सोलर क्रॉप ड्रायर” के विकल्प के निचे “आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना है,

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा,

जहाँ से आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है,

Bihar Solar Crop Dryer Yojana 2026: Important Links

For Online ApplyOnline Apply
Video LinkVideo Link
Official WebsiteVisit Now

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Solar Crop Dryer Yojana 2026 बिहार के किसानों के लिए एक बेहद लाभकारी योजना है। इससे न केवल फसल की बर्बादी कम होगी, बल्कि किसान अपनी उपज को सही समय पर बेचकर अधिक आमदनी भी कमा सकेंगे। अगर आप इस योजना के पात्र हैं, तो बिना देर किए आज ही ऑनलाइन आवेदन करें।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Neha Parjapati i is a writer at Shiksha Bindu, specializing in jobs, government schemes, admit cards, and results. Hailing from Gopalganj, Bihar, she has over two years of experience in this field. Currently, she is pursuing her graduation from Kamla Rai College while preparing for competitive exams.

Leave a Comment