Bihar Scholarship Payment Double 2025: अब छात्रवृत्ति का पैसा हुआ दोगुना – सबको मिलेगा दोगुना छात्रवृत्ति

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Scholarship Payment Double – बिहार सरकार ने विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना 2025 के तहत अब छात्रों को पहले से दोगुनी छात्रवृत्ति राशि मिलेगी। इस फैसले से राज्य के लाखों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा, खासकर वे बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं और पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई महसूस करते हैं।

अब यह योजना विद्यार्थियों को और अधिक प्रोत्साहित करेगी और शिक्षा के स्तर को मजबूत बनाएगी। इस योजना का लाभ कक्षा 1 से लेकर 10वीं तक के उन सभी विद्यार्थियों को मिलेगा जो सरकारी या फिर सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं। पहले जहां छात्रों को 600 रुपये से लेकर 1800 रुपये तक सालाना छात्रवृत्ति मिलती थी,

वहीं अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 1200 रुपये से 3600 रुपये तक कर दिया है। इस आर्टिकल में हम विस्तार से बताएंगे कि इस योजना में क्या बदलाव किए गए हैं, किन छात्रों को इसका फायदा मिलेगा, नई राशि कितनी होगी, यह कब से लागू होगी और साथ ही आपको योजना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और लिंक भी देंगे।

Bihar Scholarship Payment Double 2025: Overviews

Name of ArticleBihar Scholarship Yojana Payment Double – अब छात्रवृत्ति दोगुना
Date of Update03/10/2025
Scheme Nameमुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना
Updateछात्रवृत्ति की राशि दुगुनी
Beneficiariesकक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थी
लागू होने की तिथिवित्तीय वर्ष 2025-26 से
Official Websitestate.bihar.gov.in/main/CitizenHome

मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना क्या है?

मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई में आर्थिक सहयोग देना है। इस योजना के तहत कक्षा 1 से लेकर 10वीं तक पढ़ाई करने वाले छात्रों को वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है।

अब सरकार ने इसका दायरा बढ़ाते हुए छात्रों को मिलने वाली राशि को दोगुना कर दिया है।

शिक्षा विभाग की घोषणा – Bihar Scholarship Payment Double

शिक्षा विभाग के अनुसार –

  • कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को पहले ₹1800 सालाना मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब ₹3600 सालाना कर दिया गया है।
  • कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति भी दोगुनी कर दी गई है।

इसके लिए कैबिनेट ने स्वीकृति दी है और वित्तीय वर्ष 2025-26 से इसका लाभ छात्रों को मिलेगा।

नई छात्रवृत्ति राशि कितनी होगीBihar Scholarship Payment Double

पहले छात्रों को मिलने वाली राशि और अब बढ़ाई गई राशि नीचे टेबल में दी गई है –

वर्ग समूहपूर्व निर्धारित राशिनई छात्रवृत्ति राशि
कक्षा 1 से 4₹600₹1200
कक्षा 5 से 6₹1200₹2400
कक्षा 7 से 8₹1800₹3600
कक्षा 9 से 10₹1800₹3600

किन छात्रों को मिलेगा लाभ- Bihar Scholarship Payment Double

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो –

  • बिहार राज्य के निवासी हैं।
  • सरकारी स्कूल या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं।
  • कक्षा 1 से लेकर 10वीं तक अध्ययनरत हैं।

मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना के लाभ

  • छात्रों को अब 1200 रुपये से लेकर 3600 रुपये तक सालाना छात्रवृत्ति मिलेगी।
  • गरीब और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई में आर्थिक मदद मिलेगी।
  • छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
  • राज्य में शिक्षा का स्तर और नामांकन दर बढ़ेगा।

Bihar Scholarship Payment Double कब से लागू होगी?

यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 से लागू होगी। यानी कि अप्रैल 2025 के बाद से छात्रों को नई बढ़ी हुई राशि के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Bihar Scholarship Yojana Payment Double: Important Links

Check Official Notice Download Now
Check Cabinat Notice Download Now

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

FAQs : Bihar Scholarship Yojana 202

Q1. बिहार Scholarship Yojana 2025 में क्या बदलाव किया गया है?
सरकार ने छात्रवृत्ति राशि को दोगुना कर दिया है।

Q2. किन छात्रों को इसका फायदा मिलेगा?
कक्षा 1 से लेकर 10वीं तक सरकारी/सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी छात्रों को।

Q3. छात्रवृत्ति की नई राशि कितनी होगी?
अब छात्रों को ₹1200 से लेकर ₹3600 तक वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी।

Q4. Bihar Scholarship Yojana 2025 कब से लागू होगी?
यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 से लागू होगी।

Aashik Parjapati is the Editor and Writer at Shiksha Bindu, covering government jobs, schemes, admit cards, and results. A native of Bihar, he has over three years of experience and is pursuing graduation in Delhi.

Leave a Comment