Bihar Rejected Voter List 2025 Download:- बिहार राज्य में वोटर लिस्ट अपडेट की प्रक्रिया लगातार चल रही है। इसी क्रम में निर्वाचन आयोग ने अगस्त 2025 में नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Draft Voter List 2025) जारी की है। लेकिन इसमें कई मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। जिन लोगों का नाम इस बार की वोटर लिस्ट से गायब हो गया है, उनके लिए आयोग ने Rejected Voter List 2025 जारी की है।
अगर आप भी वोटर कार्ड धारक हैं और आपका नाम इस बार की लिस्ट में नहीं आया है, तो अब आप ऑनलाइन जाकर आसानी से कारण पता कर सकते हैं और समय रहते सुधार करवा सकते हैं।
Bihar Rejected Voter List 2025 – Highlights
विषय | विवरण |
---|---|
पोस्ट का नाम | Bihar Rejected Voter List 2025 Download |
राज्य | बिहार |
पोस्ट प्रकार | Voter List New Update |
अपडेट | Rejected Voter List जारी |
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट चेक | Online |
वोटर लिस्ट सुधार की तिथि | 01 अगस्त 2025 – 01 सितम्बर 2025 |
फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 30 सितम्बर 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | ceoelection.bihar.gov.in |
Bihar Voter ID Rejected List 2025 क्या है?
Bihar Rejected Voter List 2025 Download:- निर्वाचन आयोग हर साल वोटर लिस्ट अपडेट करता है। इस प्रक्रिया में जो लोग गणना प्रपत्र (Form for Enumeration) जमा नहीं कर पाते, जिनकी जानकारी अधूरी या गलत होती है, या फिर जिनकी जानकारी डुप्लीकेट पाई जाती है, उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया जाता है।
इन्हीं हटाए गए नामों की एक अलग सूची बनाई जाती है, जिसे Rejected Voter List कहा जाता है।
Bihar Rejected Voter List 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी – 01 अगस्त 2025
- दावे और आपत्तियों की अवधि – 01 अगस्त 2025 से 01 सितम्बर 2025
- विशेष शिविर की तिथि – 02 अगस्त से 01 सितम्बर 2025 (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, हर दिन)
- अंतिम वोटर लिस्ट जारी – 30 सितम्बर 2025
क्यों हटाया गया नाम वोटर लिस्ट से?
अगर आपका नाम पहले वोटर लिस्ट में था और अब हटा दिया गया है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं –
- गणना फॉर्म जमा न करना।
- आधार या अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ी।
- डुप्लीकेट नाम दर्ज होना।
- गलत या अधूरी जानकारी।
- पते में बदलाव होने के बाद भी जानकारी अपडेट न करना।
बिहार निर्वाचन आयोग के निर्देश
Bihar Rejected Voter List 2025 Download:- निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि जिनका नाम गलत तरीके से हट गया है, वे अपने BLO (Booth Level Officer) से संपर्क करें।
- आपको आधार कार्ड की कॉपी और अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ लेकर BLO या विशेष शिविर में जाना होगा।
- वहाँ आप क्लेम / आपत्ति फॉर्म भरकर अपना नाम दोबारा वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं।
- ध्यान रखें कि यह प्रक्रिया 01 सितम्बर 2025 तक ही चलेगी। इसके बाद आपका नाम फाइनल वोटर लिस्ट से हमेशा के लिए हटा दिया जाएगा।
Bihar Rejected Voter List 2025 Download – ऐसे करें ऑनलाइन चेक
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम क्यों हटाया गया है और क्या कारण है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ceoelection.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको “वैसे निर्वाचकों की सूची जिनके नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं” का लिंक मिलेगा।
- यहाँ पर आपको अपना जिला चुनना होगा।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको EPIC नंबर (Voter ID नंबर) और Captcha Code डालना है।
- अब Search पर क्लिक करें।
- आपके सामने कारण दिखाई देगा कि आपका नाम लिस्ट से क्यों हटाया गया है।
Bihar Rejected Voter List 2025 – सभी मतदाताओं को करना होगा ये काम
- सबसे पहले ड्राफ्ट वोटर लिस्ट चेक करें।
- अगर नाम नहीं है तो Rejected List में जाकर कारण पता करें।
- इसके बाद BLO से मिलकर या निर्वाचन आयोग के शिविर में जाकर सुधार कराएँ।
- अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी और अन्य पहचान पत्र ज़रूर लेकर जाएँ।
ध्यान दें: अगर आपने निर्धारित समय पर सुधार नहीं किया, तो आगे होने वाले किसी भी चुनाव में मतदान करने का अधिकार नहीं होगा।
Bihar Rejected Voter List 2025 – Important Links
लिंक का नाम | क्लिक करें |
---|---|
Bihar Rejected Voter List 2025 | Click Here |
Bihar Draft Voter List 2025 | Click Here |
Official Website Visit | Click Here |
निष्कर्ष
अगर आपका नाम Bihar Rejected Voter List 2025 में आ गया है तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए विशेष सुधार शिविर और ऑनलाइन सुविधा दोनों उपलब्ध कराई है। बस आपको समय रहते BLO से संपर्क कर अपना नाम फाइनल वोटर लिस्ट में जुड़वाना होगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।
FAQs – Bihar Rejected Voter List 2025
Q1. बिहार रिजेक्टेड वोटर लिस्ट 2025 क्या है?
Ans: यह सूची उन मतदाताओं की है जिनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है।
Q2. Bihar Rejected Voter List 2025 कब जारी की गई है?
Ans: यह लिस्ट अगस्त 2025 में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई है।
Q3. बिहार रिजेक्टेड वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
Ans: आप आधिकारिक वेबसाइट ceoelection.bihar.gov.in पर जाकर EPIC नंबर डालकर PDF में लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Q4. क्या मैं ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकता हूँ?
Ans: हाँ, आप ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना नाम और कारण देख सकते हैं।