Voter Ganana Form Status 2025: बिहार गणना फॉर्म की स्थिति चेक, फॉर्म डाउनलोड, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Voter Ganana Form Status 2025:- बिहार में वोटर लिस्ट अपडेट करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत गणना फॉर्म (Enumeration Form) भरना आवश्यक किया गया है। यदि आपने यह फॉर्म पहले ही BLO या ऑनलाइन माध्यम से जमा कर दिया है, तो अब आप इसकी स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं।

इस लेख में आप जानेंगे कि Voter Enumeration Form Status 2025 कैसे देखें, अगर कोई गलती हो तो उसमें सुधार कैसे करें और साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी समझेंगे — वो भी बिल्कुल सरल शब्दों में

Table of Contents

अभियान का संक्षिप्त विवरण- Voter Ganana Form Status 2025

विवरणजानकारी
अभियान का नाममतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025
फॉर्म का नामगणना प्रपत्र (Enumeration Form)
आयोजन संस्थाभारत निर्वाचन आयोग (ECI)
सर्वेक्षण अवधि25 जून 2025 से 26 जुलाई 2025
आवेदन का माध्यमऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटvoters.eci.gov.in

गणना फॉर्म क्या है?

Voter Ganana Form Status 2025:- Enumeration Form एक प्रकार का वोटर सत्यापन प्रपत्र है जिसे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को ताज़ा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस अभियान के तहत हर योग्य नागरिक को यह फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जानकारी सही है और उनका नाम वोटर लिस्ट में बना रहे।

गणना फॉर्म भरना क्यों जरूरी है?- Voter Ganana Form Status 2025

यह फॉर्म उन नागरिकों के लिए अत्यंत आवश्यक है:

  • जो पहली बार मतदाता बनने जा रहे हैं
  • जिन्होंने हाल में अपना पता बदला है
  • जिनके वोटर आईडी कार्ड में कोई गलती है (जैसे नाम, पता, लिंग आदि)
  • जो 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं
  • जो चाहते हैं कि उनके परिवार के सभी सदस्य सूची में सही रूप से शामिल हों

महत्वपूर्ण तिथियां – Bihar Voter Enumeration 2025 Important Dates

प्रक्रियातारीख
घर-घर सर्वे शुरू25 जून 2025
सर्वे समाप्ति26 जुलाई 2025
प्रारंभिक मतदाता सूची जारी1 अगस्त 2025
दावे व आपत्तियां1 अगस्त – 1 सितंबर 2025
अंतिम सूची प्रकाशन30 सितंबर 2025

आवश्यक दस्तावेज – जन्म वर्ष के अनुसार (Category Wise– Bihar Ganna Prapatra Kaise Bharen 2025

जन्म वर्ष की श्रेणीआवश्यक दस्तावेज़
1 जनवरी 1987 से पहले जन्मे-आपको स्वयं के नाम से नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज़ देना होगा जो जन्म तिथि और/या जन्म स्थान को सिद्ध करे:
1 जनवरी 1987 से 2 जनवरी 2004 के बीचआपको स्वयं के नाम से कोई एक दस्तावेज़ देना होगा,
साथ ही, आपके माता या पिता में से किसी एक के नाम से भी एक दस्तावेज़ देना अनिवार्य है।
दोनों दस्तावेज़ जन्म तिथि/स्थान को प्रमाणित करने चाहिए।
2 जनवरी 2004 के बाद जन्मेआपको स्वयं के नाम से एक दस्तावेज़ देना होगा,
साथ ही आपके माता और पिता दोनों के नाम से दस्तावेज़ देने होंगे जो उनकी जन्म तिथि/स्थान को प्रमाणित करें।
नोट:
अगर माता-पिता में से कोई भारतीय नागरिक नहीं हैं, तो उस विदेशी अभिभावक का वैध पासपोर्ट और वीज़ा की प्रति देना अनिवार्य है।

आवेदक या उनके माता-पिता द्वारा नीचे दिए गए किसी एक (1) दस्तावेज़ की प्रति देना अनिवार्य है – जो उनकी जन्म तिथि और नागरिकता की पुष्टि करता हो। ये दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं:

  1. केंद्रीय / राज्य सरकार / PSU के नियमित कर्मचारी या पेंशनभोगी को जारी किया गया पहचान पत्र या PPO (पेंशन भुगतान आदेश)
  2. सरकार, बैंक, डाकघर, LIC, स्थानीय निकाय या PSU द्वारा 01.07.1987 से पहले जारी किया गया कोई भी प्रमाण पत्र या दस्तावेज़
  3. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र
  4. वैध पासपोर्ट
  5. मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन या शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  6. राज्य सरकार द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  7. वन अधिकार प्रमाण पत्र
  8. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST)
  9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां उपलब्ध हो) में दर्ज नाम
  10. राज्य या स्थानीय निकाय द्वारा तैयार किया गया पारिवारिक रजिस्टर
  11. सरकार द्वारा जारी भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र

नोट: उपरोक्त में से कोई एक दस्तावेज़ देना पर्याप्त है, बशर्ते वह जन्म तिथि और पहचान को प्रमाणित करता हो

Bihar Voter Ganna Prapatra डाउनलोड कैसे करें?- Voter Enumeration Form Status 2025

आप निम्नलिखित तरीके से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं
  2. Download Enumeration Form” लिंक पर क्लिक करें
  3. EPIC नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें
  4. OTP वेरीफाई करें
  5. फॉर्म स्क्रीन पर खुलेगा – PDF में डाउनलोड करें

Bihar Ganna Prapatra Form Kaise Bhare 2025 – भरने की पूरी प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

बिहार गणना पपत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

अगर आप घर बैठे फॉर्म भरना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://voters.eci.gov.in
  2. Enumeration Form (Bihar)” विकल्प पर क्लिक करें
  3. अपना EPIC नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें
  4. Request OTP” पर क्लिक करें
  5. मोबाइल पर आए OTP को वेरीफाई करें
  6. अब आपका प्री-प्रिंटेड Ganna Prapatra फॉर्म खुल जाएगा
  7. उसमें जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें
  8. फॉर्म को सबमिट करें और रेफरेंस नंबर नोट कर लें
बिहार गणना पपत्र ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया (BLO के माध्यम से)– 

यदि आपके पास इंटरनेट सुविधा नहीं है, तो आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • BLO (Booth Level Officer) आपके घर आएंगे
  • वे आपको प्री-प्रिंटेड फॉर्म देंगे
  • आपको सही जानकारी के साथ फॉर्म भरना होगा
  • BLO दस्तावेज एकत्र कर निर्वाचन कार्यालय में जमा कर देंगे

Voter Ganana Form Status Online Check करने की प्रक्रिया- Voter Ganana Form Status 2025

अगर आपने बिहार गणना फॉर्म भरा है और अब उसके स्टेटस की जानकारी लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Enumeration Form (Bihar)” सेक्शन में जाएं।
  3. Fill Enumeration Form Online” पर क्लिक करें।
  4. अब एक पॉपअप खुलेगा, जहां आपको Mobile Number/EPIC No. और Captcha भरकर Request OTP पर क्लिक करना होगा।
  5. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP डालकर वेरीफाई करें।
  6. अब आपके सामने नया पेज खुलेगा – यहाँ EPIC No. डालें और Search पर क्लिक करें।
  7. दोबारा OTP भेजें और वेरीफाई करें।
  8. अब स्क्रीन पर आपका आवेदन स्टेटस दिखेगा – “Pending”, “Verified” या “Error” आदि।

Voter Ganana Form Correction Online कैसे करें?

अगर आपके गणना फॉर्म में कोई गलती है, तो अब उसे भी ऑनलाइन सुधार सकते हैं:

  1. ऊपर बताए गए तरीके से लॉगिन करें।
  2. EPIC No. डालकर फॉर्म सर्च करें।
  3. “Edit Form” विकल्प पर क्लिक करें।
  4. फॉर्म में जो भी जानकारी सुधारनी हो, उसे एडिट करें।
  5. Submit पर क्लिक करके “Yes” चुनें।
  6. सुधार प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और नया अपडेटेड फॉर्म सेव हो जाएगा।

Important Links – जरूरी लिंक टेबल- Voter Ganana Form Status 2025

विवरणलिंक
गणना पपत्र ऑनलाइनऑनलाइन आवेदन करे
गणना प्रपत्र डाउनलोडPDF डाउनलोड करें
गणना पत्र आवेदन स्थितियहां से चेक करें
वोटर हेल्पलाइन ऐप (Android/iOS)डाउनलोड करें
ऑफिसियल नोटिफिकेशन (PDF)पीडीएफ डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइटvoters.eci.gov.in

🔚 निष्कर्ष:

Bihar Voter Enumeration Form Status 2025 चेक करना अब बेहद आसान हो चुका है। अगर आपने अभी तक यह फॉर्म नहीं भरा है तो 26 जुलाई 2025 से पहले भर लें और अगर भर चुके हैं, तो तुरंत उसका स्टेटस जरूर जांचें। कोई गलती मिले तो फॉर्म को सुधारना न भूलें।

🔔 नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।


FAQs – Voter Ganana Form Status 2025

Q1. गणना फॉर्म की स्थिति कैसे देखें?
voters.eci.gov.in पर EPIC और OTP से लॉगिन कर स्टेटस देखें।

Q2. फॉर्म में सुधार कैसे करें?
लॉगिन करके “Edit Form” से सुधार कर सकते हैं।

Q3. अंतिम तिथि क्या है?
BLO द्वारा फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2025 है।

Q4. अगर BLO न आए तो?
आप स्वयं फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

Q5. क्या ऑफलाइन आवेदन संभव है?
हां, BLO के जरिए फॉर्म भर सकते हैं।

Driti Sharma is a writer at Shiksha Bindu, specializing in government jobs, education, admit cards, results, and government schemes. With years of experience in content writing, she is dedicated to providing accurate and insightful information to help readers stay informed. For the latest insights from Driti Sharma, visit https://shikshabindu.com/

Leave a Comment