Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025: बिहार फेलोशिप योजना अधिसूचना जारी, Eligibility, Benefits, Salary & Documents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025:- बिहार सरकार ने छात्रों और युवाओं के लिए एक बेहतरीन योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना – Mukhyamantri Fellowship Yojana। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी तंत्र और विभिन्न विभागों में काम करने का अवसर दिया जाए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। इस योजना के अंतर्गत कुल 121 फेलोज का चयन किया जाएगा जिन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय, उपमुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त और विभिन्न विभागीय सचिवालयों में नियुक्त किया जाएगा।

इस फेलोशिप के दौरान छात्रों को न केवल सरकारी कामकाज सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें 80 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपए प्रति माह तक मानदेय भी मिलेगा। साथ ही, चयनित फेलोज को आईआईएम बोधगया में ट्रेनिंग दी जाएगी और प्रमाण पत्र भी वहीं से मिलेगा।

Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025: Short Details

योजना का नामMukhyamantri Fellowship Yojana 2025
किसने शुरू कीबिहार सरकार
विभागसामान्य प्रशासन विभाग
लाभार्थीबिहार राज्य के छात्र एवं युवा
लाभ₹80,000 से लेकर ₹1,50,000 प्रति माह तक मानदेय
प्रशिक्षण स्थानIIM बोधगया
आवेदन प्रक्रियाजल्द शुरू होगी
योजना की शुरुआत9 सितंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइटstate.bihar.gov.in/gad

Mukhyamantri Fellowship Yojana Kya Hai?

बिहार सरकार की एक नई योजना है, जिसे 9 सितंबर 2025 को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई।

इस योजना के तहत राज्य के 121 छात्रों और युवाओं को “फेलो” के रूप में चुना जाएगा, जिन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय, उपमुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिवालय, विकास आयुक्त कार्यालय, विभागीय सचिवालय, जिलाधिकारी (DM) और नगर आयुक्त कार्यालय जैसे प्रमुख सरकारी दफ्तरों में काम करने का मौका मिलेगा।

  • फेलोशिप की अवधि 2 साल होगी और इस दौरान उन्हें ₹80,000 से ₹1,50,000 तक मासिक मानदेय (Salary/Stipend) दिया जाएगा।
  • चयनित उम्मीदवारों को आईआईएम बोधगया में ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें प्रमाण पत्र (Certificate) भी वहीं से मिलेगा।

इस योजना का उद्देश्य है –

  • युवाओं को प्रशासनिक कामकाज का अनुभव देना
  • उन्हें नीति-निर्माण और सरकारी योजनाओं की कार्यप्रणाली समझाना
  • राज्य के विकास में युवाओं की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करना

मतलब साफ है – यह योजना बिहार के होनहार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जिससे वे न सिर्फ सरकारी सिस्टम को नजदीक से समझ पाएंगे बल्कि अच्छा मानदेय और अनुभव भी प्राप्त करेंगे।

Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana –मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना 2025 – मानदेय विवरण (Honorarium Details)

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना 2025 के अंतर्गत चयनित युवाओं को राज्य सरकार द्वारा प्रति माह मानदेय (Monthly Honorarium) प्रदान किया जाएगा। यह राशि नियुक्ति स्थान, अनुभव और जिम्मेदारियों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

मानदेय संरचना – विवरण तालिका

नियुक्ति स्थानफेलोज़ की संख्यामासिक मानदेय (₹)आवश्यक न्यूनतम अनुभव
मुख्यमंत्री कार्यालय4₹1,50,00010+ वर्ष
उपमुख्यमंत्री कार्यालय2₹1,50,00010+ वर्ष
मुख्य सचिव कार्यालय2₹1,25,0008+ वर्ष
विकास आयुक्त कार्यालय2₹1,25,0008+ वर्ष
सचिवालय विभाग45₹1,00,0006+ वर्ष
प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय9₹80,0003+ वर्ष
जिलाधिकारी (DM) कार्यालय38₹80,0003+ वर्ष
नगर निगम कार्यालय19₹80,0003+ वर्ष

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • चयनित फेलोज़ को ₹80,000 से ₹1,50,000 तक का मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा।
  • मानदेय की राशि नियुक्ति स्थान और आवेदक के अनुभव के आधार पर निर्धारित की जाएगी।
  • यह मानदेय पूरी फेलोशिप अवधि (2 वर्ष) तक प्रतिमाह दिया जाएगा।
  • मानदेय के अतिरिक्त, फेलोज़ को सरकारी कार्यों का व्यावहारिक अनुभव, प्रशिक्षण, एवं प्रमाण पत्र (Certificate of Completion) भी प्रदान किया जाएगा।

Mukhyamantri Fellowship Yojana की मुख्य विशेषताएँ और फायदे

  • राज्य के छात्रों को सरकारी विभागों में प्रत्यक्ष कार्य अनुभव मिलेगा।
  • फेलोज को IIM बोधगया से ट्रेनिंग और प्रमाण पत्र मिलेगा।
  • 121 पदों पर चयन किया जाएगा।
  • छात्रों को अच्छा मानदेय (80 हजार से 1.5 लाख रुपए तक) मिलेगा।
  • योजना से युवाओं के अंदर लीडरशिप, मैनेजमेंट और प्रशासनिक कौशल का विकास होगा।
  • यह फेलोशिप 2 साल की होगी।

Eligibility for Mukhyamantri Fellowship Yojana?-पात्रता शर्तें (Eligibility Criteria)

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना 2025 का लाभ केवल उन्हीं युवाओं को प्रदान किया जाएगा, जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूर्ण रूप से पूरा करते हों। यह योजना बिहार राज्य के प्रतिभाशाली छात्रों और युवाओं के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है, जिन्होंने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और जो राज्य के स्थायी निवासी हैं।

  • शैक्षणिक योग्यता: Post Graduate (Management / Policy / Development / Public Administration / Regional Planning आदि क्षेत्र)
  • अनुभव: 3 से 10 वर्ष, नियुक्ति स्थान के अनुसार
  • आयु सीमा: GAD विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार
  • निवासी: बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य
  • Reservation: राज्य सरकार के Reservation Rules लागू होंगे
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए

चयनित Fellows की कुल संख्या एवं नियुक्ति विवरण

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना 2025 के अंतर्गत कुल 121 फेलोज़ (Fellows) का चयन किया जाएगा। इनका नियुक्ति स्थान निम्नलिखित अनुसार निर्धारित किया गया है:

कार्यालय / विभागफेलोज़ की संख्याविवरण
मुख्यमंत्री कार्यालय4विशेष नीति एवं प्रशासनिक सहायता हेतु
उपमुख्यमंत्री कार्यालय2
मुख्य सचिव कार्यालय2
विकास आयुक्त कार्यालय2
सचिवालय विभाग45प्रत्येक विभाग में 1 Fellow
प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय9प्रत्येक प्रमंडल में 1 Fellow
जिलाधिकारी (DM) कार्यालय38प्रत्येक जिले में 1 Fellow
नगर निगम कार्यालय19प्रत्येक नगर निगम/नगर निकाय में 1 Fellow

Documents Required for Mukhyamantri Fellowship Yojana?

आवेदन के समय आपको निम्नलिखित दस्तावेज देने होंगे –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Selection Process for Mukhyamantri Fellowship Yojana?

फेलोज का चयन सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इसमें निम्नलिखित चरण शामिल हो सकते हैं –

  1. ऑनलाइन आवेदन – उम्मीदवार को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
  2. दस्तावेज सत्यापन – जमा किए गए दस्तावेजों की जांच होगी।
  3. लिखित परीक्षा/आकलन – योग्यता और ज्ञान की परख के लिए परीक्षा हो सकती है।
  4. साक्षात्कार – योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
  5. अंतिम चयन सूची – मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर 121 फेलोज का चयन होगा।

How to Apply for Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025?

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना 2025 – आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी फिलहाल सरकार द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है

जल्द ही इस फेलोशिप की ऑपरेशनल गाइडलाइंस राज्य सरकार के GAD विभाग (General Administration Department) और IIM बोधगया के संयुक्त सहयोग से जारी की जाएंगी।

इन गाइडलाइंस में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:

  • आवेदन करने की विधि (Online/Offline)
  • पात्रता की पुष्टि करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • आवेदन की अंतिम तिथि एवं चयन प्रक्रिया
  • फेलोशिप की अवधि और शर्तें
  • स्क्रूटनी, इंटरव्यू या अन्य मूल्यांकन प्रक्रिया का विवरण

महत्वपूर्ण लिंक – Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025?

लिंक का नामविवरण
आधिकारिक अधिसूचनाDownload PDF
ऑनलाइन आवेदनआवेदन पोर्टल शीघ्र सक्रिय होगा
आधिकारिक वेबसाइट सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार

निष्कर्ष – Mukhyamantri Fellowship Yojana

Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जो राज्य के छात्रों को सरकारी विभागों में काम करने और अनुभव लेने का अवसर देती है। इस योजना के माध्यम से फेलोज को न केवल प्रशासनिक अनुभव मिलेगा, बल्कि उन्हें 80 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपए प्रति माह तक का मानदेय भी दिया जाएगा।

यह योजना निश्चित रूप से बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, इच्छुक उम्मीदवार जल्दी से आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

FAQs- Mukhyamantri Fellowship Yojana

Q. मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना की शुरुआत कब हुई?
यह योजना बिहार सरकार द्वारा 9 सितंबर 2025 को शुरू की गई।

Q. Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 का लाभ कौन ले सकता है?
केवल बिहार राज्य के छात्र और युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं।

Q. इस योजना के तहत कितने फेलोज का चयन होगा?
कुल 121 फेलोज का चयन किया जाएगा।

Q. फेलोज को कितनी सैलरी मिलेगी?
फेलोज को ₹80,000 से लेकर ₹1,50,000 प्रति माह तक मानदेय मिलेगा।

Q. इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?
आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बिहार सरकार द्वारा जारी की जाएगी।

Aashik Parjapati is the Editor and Writer at Shiksha Bindu, covering government jobs, schemes, admit cards, and results. A native of Bihar, he has over three years of experience and is pursuing graduation in Delhi.

Leave a Comment