Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 Samastipur:- क्या आप भी बिहार में विकास मित्र के पदों पर भर्ती की तलाश कर रहे हैं और खासकर समस्तीपुर जिले से हैं? तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है Bihar Vikas Mitra इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 Samastipur:- इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे है तो आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, जरूरी दस्तावेज, महत्वपूर्ण तिथियाँ और आधिकारिक लिंक। इसलिए अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को ध्यान से अंत तक जरूर पढ़ें.
Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 Samastipur : Overviews
| Recruitment Name | Bihar Museum Recruitment 2025 |
| Post Type | Job Vacancy |
| Total Vacancies | 01Posts |
| Post Name | Bihar Vikas Mitra |
| Apply Mode | ऑफलाइन |
| Official Website | samastipur |
Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 Samastipur : Application Dates
बिहार विकास मित्र भर्ती 2025 समस्तीपुर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 तय की गई है। इसके बाद 24 सितंबर 2025 को औपबंधिक मेधा सूची जारी की जाएगी, जिस पर 27 सितंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज की जा सकती है। आपत्तियों के समाधान के बाद 27 सितंबर 2025 को अंतिम मेधा सूची एवं चयन सूची प्रकाशित होगी।
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| ताजपुर प्रखंड मुख्यालय में आवेदन प्राप्त करना | 17-09-2025 – 23-09-2025 |
| औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन | 24-09-2025 |
| औपबंधिक मेधा सूची पर आपत्ति प्राप्त करना एवं निराकरण | 24-09-2025 – 27-09-2025 |
| अंतिम मेधा सूची / चयन सूची का प्रकाशन | 27-09-2025 |
| नियोजन पत्र वितरण / शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सह उन्मुखिकरण | 27-09-2025 |
Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 Samastipur : Post Details
बिहार विकास मित्र भर्ती 2025 समस्तीपुर के अंतर्गत इस बार केवल ताजपुर प्रखंड में भर्ती निकाली गई है। इसमें माधोपुर दिघरुआ पंचायत के लिए कुल 01 पद स्वीकृत किया गया है। इस पद पर केवल उसी पंचायत के स्थायी निवासी आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि विकास मित्र का चयन पंचायत स्तर पर किया जाएगा
| प्रखंड का नाम | पंचायत का नाम | स्वकृत बल |
| ताजपुर | माधोपुर दिघरुआ | 01 |
Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 Samastipur : चयन हेतु अर्हता
- उम्मीदवार महादलित वर्ग से होना चाहिए।
- आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास या समकक्ष होगी।
- उम्र सीमा – 01/01/2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष।
- उम्मीदवार उसी पंचायत का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहाँ से आवेदन आमंत्रित किया गया है (यानी माधोपुर दिघरुआ पंचायत के निवासी)।
- चयन उसी महादलित जाति से होगा, जिसकी बहुलता पंचायत/वार्ड समूह में अधिक है।
Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 Samastipur : Documents
- मैट्रिक/समकक्ष का अंक पत्र और प्रमाण पत्र।
- नॉन-मैट्रिक अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र।
- 5वीं से 8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र (RTPS से निर्गत)।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र (RTPS से निर्गत)।
Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 Samastipur : चयन प्रक्रिया
- चयन मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा।
- पहले औपबंधिक मेधा सूची निकाली जाएगी और उस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा।
- आपत्तियों के समाधान के बाद अंतिम चयन सूची प्रकाशित होगी।
- चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र, शपथ ग्रहण और प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 Samastipur : आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र संबंधित प्रखंड कार्यालय से प्राप्त करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है –
सबसे पहले उम्मीदवार ताजपुर प्रखंड कार्यालय से विहित आवेदन प्रपत्र प्राप्त करें।
आवेदन पत्र को सही-सही भरें और मांगे गए सभी विवरण सावधानी से दर्ज करें।
सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित कॉपी संलग्न करें।
भरे हुए आवेदन पत्र को अंतिम तिथि 23-09-2025 से पहले संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, ताजपुर में जमा करें।
अपूर्ण या गलत जानकारी वाले आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 Samastipur : Important Links
| Download Official Notification | Download |
| Official Website | Visit Here |
निष्कर्ष (Conclusion)
समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत माधोपुर दिघरुआ पंचायत में विकास मित्र पद के लिए यह भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती का उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देना और महादलित वर्ग के युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करना है।
इसमें आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है और अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 तय की गई है। चयन प्रक्रिया मेधा सूची के आधार पर होगी और योग्य उम्मीदवारों को नियोजन पत्र, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
अगर आप पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं और महादलित वर्ग से आते हैं, तो यह आपके लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका है। इसलिए देर न करें और समय रहते आवेदन पत्र भरकर संबंधित प्रखंड कार्यालय में जमा करें
नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।
Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 Samastipur : FAQs
Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 Samastipur में आवेदन कब से शुरू है?
आवेदन 17 सितंबर 2025 से शुरू हो गए हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 है।
आवेदन का तरीका क्या है?
आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में लिए जाएंगे।
योग्यता क्या मांगी गई है?
न्यूनतम योग्यता मैट्रिक या समकक्ष पास होनी चाहिए और उम्मीदवार महादलित वर्ग से होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा।





