Bihar Tola Sevak All Distric Bharti Check 2025: अगर आप बिहार राज्य से हैं और शिक्षा विभाग में सेवा देना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। बिहार सरकार द्वारा Tola Sevak Bharti 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में शिक्षा सेवकों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है, इस भर्ती की जिलावार अधिसूचना 20 अप्रैल 2025 से जारी की जा रही है।
इसके तहत विभिन्न जिलों में पंचायत स्तर पर Tola Sevak के पदों पर आवेदन लिए जाएंगे। यह एक ऑफलाइन प्रक्रिया है, जिसमें उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र के प्रखंड शिक्षा कार्यालय या पंचायत भवन में आवेदन पत्र जमा करना होगा।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप अपने जिले की भर्ती की जानकारी कैसे चेक कर सकते हैं, आवेदन प्रक्रिया क्या है, जरूरी दस्तावेज क्या लगेंगे, चयन कैसे होगा और किन तारीखों तक आवेदन करना होगा। अगर आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bihar Tola Sevak All District Bharti Check: Overviews
भर्ती का नाम | बिहार टोला सेवक भर्ती 2025 |
भर्ती की शुरुआत | 22 अप्रैल 2025 से |
भर्ती का उद्देश्य | शिक्षा सेवकों की नियुक्ति (पंचायत स्तर पर) |
कुल जिले | सभी 38 जिले (District-wise भर्ती) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आवेदन कहाँ जमा करें | प्रखंड शिक्षा कार्यालय / पंचायत कार्यालय |
प्राथमिक भूमिका | बच्चों को स्कूल से जोड़ना, उपस्थिति सुधारना |
नियुक्ति स्थान | संबंधित पंचायत या वार्ड |
Bihar Tola Sevak All District Bharti Check: बिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण जानकारी
बिहार सरकार ने अक्षर आँचल योजना के अंतर्गत शिक्षा सेवक (Tola Sevak) और तालिमी मरकज के पदों पर भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और वंचित समुदायों में शिक्षा का स्तर सुधारना है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 2,206 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिन्हें राज्य के विभिन्न जिलों में भरा जाएगा।
इस भर्ती में महादलित, दलित, अति पिछड़ा वर्ग (EBC) और अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
भर्ती का उद्देश्य
यह पहल पंचायत स्तर पर शिक्षा को मजबूती देने और वंचित वर्गों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए की जा रही है। चयन उन्हीं उम्मीदवारों में से किया जाएगा जो पात्र सामाजिक वर्गों से संबंध रखते हैं, जिससे शैक्षणिक समानता को बढ़ावा मिल सके।
पिछली भर्ती प्रक्रिया की स्थिति
इससे पहले भी कुछ जिलों में शिक्षा सेवकों की बहाली प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से यह पूरी नहीं हो सकी थी। अब शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से रिक्त पदों का अद्यतन विवरण मांगा है।
गौर करने वाली बात यह है कि पूर्व में चयनित सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इन पदों से हटाया गया है, और अब ये सभी सीटें आरक्षित वर्गों के लिए निर्धारित की गई हैं।
Bihar Tola Sevak All District Bharti Check: बिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025– Post Details
बिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025 के अंतर्गत राज्य सरकार ने कुल 2,206 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह नियुक्ति अक्षर आँचल योजना के तहत की जा रही है, जिसमें महादलित, दलित, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन पदों में शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज दोनों शामिल हैं,
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
शिक्षा सेवक/ तालिमी मरकज | 2206 Post |
Bihar Tola Sevak All District Bharti Check: बिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025– महत्वपूर्ण तिथियां
- जिला वार नोटिफिकेशन 20 अप्रैल 2025 से जारी किए जाएंगे।
- इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने जिले के आधिकारिक पोर्टल से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
- आवेदन पत्र 30 अप्रैल 2025 तक संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जमा करना होगा।
- इस भर्ती की नियोजन प्रक्रिया 30 जून 2025 तक पूरी की जाएगी।
📄 अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
Bihar Tola Sevak All District Bharti Check: बिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025– पात्रता और मापदंड
बिहार सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर अक्षर आँचल योजना के तहत शिक्षा सेवकों (टोला सेवक/वसुधा सेवक) की भर्ती की जाती है। यह भर्ती विशेष रूप से महादलित, दलित, अल्पसंख्यक और अति पिछड़ा वर्ग के लिए होती है।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार को कम से कम 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है।
- किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से 10वीं पास की डिग्री होनी चाहिए।
- उच्च योग्यता वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता नहीं मिलेगी; चयन केवल मैट्रिक के अंकों पर आधारित होगा।
उम्र सीमा (Age Limit as 01-08-2025)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 45 वर्ष
- आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, महिला) को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
प्रत्येक पंचायत में महिला एवं पुरुष पद के अनुसार अलग-अलग चयन होगा।
चयन बिना परीक्षा केवल मेरिट लिस्ट (10वीं के अंक) के आधार पर किया जाएगा।
Bihar Tola Sevak All District Bharti Check: बिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025– आवेदन प्रक्रिया
बिहार शिक्षा सेवक ताल्मी मरकज मार्गदर्शिका 2018 के तहत अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए चिन्हित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। इसके लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करना होगा:
- जिले की आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें: अपने जिले की नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें और उसमें दी गई सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- आवेदन फॉर्म भरें: नोटिफिकेशन में बताए गए तरीके से आवेदन फॉर्म को भरें।
- आवश्यक दस्तावेज: आवश्यक दस्तावेज को सही तरीके से तैयार करें और आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- आवेदन प्रधानाध्यापक के पास जमा करें: आवेदन पत्र और दस्तावेजों को चिन्हित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास जमा करें।
ध्यान दें कि आवेदन से पहले अपनी जिले के नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें, ताकि आपको सभी आवश्यक जानकारी और प्रक्रिया का सही तरीका मिल सके।
Bihar Tola Sevak All District Bharti Check: अपने जिले की भर्ती कैसे चेक करें?
अगर आप भी अपना जिले में टोला सेवक या शिक्षा सेवक भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपके लिए इसकी पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित रूप में प्रस्तुत की गई है I
- अपने जिले की भर्ती की जानकारी चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इस आर्टिकल के ” Important Links “ के क्षेत्र में जाना है और वहां पर आपको All District NIC Portal का लिंक मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है-
- इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया वेबसाइट ओपन होगा वहां पर आपको बिहार के सभी जिले की ” NIC Portal “ का लिंक मिल जाएगा, आपको जिस जिले की भर्ती चेक करनी है उसे पर क्लिक करना है-
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको वहां पर ” Notice “ की ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिसमें आपको ” Recruitment “ का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है-

अगर आपको वेबसाइट के होम पेज पर " Notice " का ऑप्शन नहीं मिलता है तो आपको साइड में 3 Lines पर क्लिक करना है जहां पर आपको नोटिस का ऑप्शन मिल जाएगा-

- इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके जिले की भर्ती की नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक मिल जाएगा (भर्ती नोटिफिकेशन अपलोड होने के बाद)
Bihar Tola Sevak All District Bharti Check: Important Links
निष्कर्ष (Conclusion):
बिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025, अक्षर आँचल योजना के तहत, बिहार सरकार द्वारा महादलित, दलित, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक बड़ा कदम है। इस योजना का उद्देश्य इन समुदायों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और समावेशी समाज निर्माण में योगदान देना है। कुल 2,206 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, और चयन केवल 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
बिहार शिक्षा सेवक अपने जिले की भर्ती कैसे चेक करें?
बिहार शिक्षा सेवक अपने जिले की भर्ती जिला के NIC पोर्टल से चेक कर सकते है
पूरी जानकारी के लिए निचे क्लिक करें – 👇👇👇