Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: अगर आप बिहार में सरकारी व्यवस्था से जुड़ा कोई स्थायी और सम्मानजनक काम करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 के तहत सिवान जिले में उचित मूल्य की दुकान (PDS Shop) के लिए 229 राशन डीलर के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। इस भर्ती में मैट्रिक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, और खास बात यह है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: इस आर्टिकल में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथि, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें से संबंधित पूरी जानकारी सरल हिंदी में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: Overviews
| Article Name | Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 |
| Post Type | Job Vacancy |
| Post Name | बिहार राशन डीलर |
| Total Post | 229 |
| Apply Mode | Online |
| Official Website | siwan.nic.in |
Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: Post Details
बिहार राशन डीलर भर्ती 2026 के तहत खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जन वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत नई सरकारी राशन दुकानों के लिए डीलर (Ration Dealer) के पदों पर भर्ती की जा रही है।
पद का नाम : बिहार राशन डीलर
कुल पदों की संख्या : 229
| अनुमंडल का नाम | रिक्तियों की संख्या |
| सिवान सदर | 134 |
| महाराजगंज | 95 |
Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: Important Dates
बिहार राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जिला-वार अलग-अलग तिथियों में शुरू की जा रही है।
| Event | Date |
| Application Start Date | 16-03-2026 |
| Last Date to Apply | 04-04-2026 |
| Apply Mode | Online |
Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: Eligibility (योग्यता)
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्न योग्यता पूरी करनी होगी:
शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक कम से कम मैट्रिक पास होना चाहिए
- कंप्यूटर ज्ञान रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- आयु की गणना: 01 जनवरी 2026 के आधार पर
अन्य शर्तें
- आवेदक संबंधित पंचायत या वार्ड का निवासी होना चाहिए
- सभी प्रमाण पत्र अंतिम तिथि से पहले जारी होने चाहिए
Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: प्राथमिकता किसे मिलेगी
सरकार द्वारा कुछ विशेष वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी:
- स्वयं सहायता समूह
- महिला समूह
- पूर्व सैनिक समूह
- शिक्षित बेरोजगार
- स्थानीय निवासी
Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: कौन आवेदन नहीं कर सकता
निम्न लोग इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं:
- मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य
- सांसद, विधायक
- सरकारी कर्मचारी
- आटा चक्की मालिक
- एक परिवार से एक से अधिक व्यक्ति
- अपराधी या दोषी व्यक्ति
- दिवालिया या मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति
Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: Selection Process
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
चयन निम्न आधार पर होगा:
- शैक्षणिक योग्यता
- कंप्यूटर ज्ञान
- अनुभव
- प्राथमिकता श्रेणी
Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: Documents
आवेदन के समय निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे:
- मैट्रिक मार्कशीट
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल ID
- कंप्यूटर सर्टिफिकेट (यदि हो)
Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: आवेदन प्रक्रिया
उचित मूल्य की दुकान की अनुज्ञप्ति के लिए आवेदक संबंधित अनुज्ञापन पदाधिकारी को अपना आवेदन पत्र निबंधित डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से समर्पित करेंगे | व्यक्ति अनुसूचित- 1 में , स्वयं सहायता समूह , महिलाओ की सहयोग समितियाँ/ पूर्व सैनिको की सहयोग समितियों अनुसूची-2 में अपना आवेदन पत्र समर्पित करेंगे |
इच्छुक आवेदक दिनांक – 16-03-2026 से दिनांक – 04-04-2026 तक सभी शैक्षणिक योग्यता / अन्य प्रमाण पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रति आवेदन के साथ जिला के वेबसाइट https://siwan.nic.in पर ऑनलाइन समर्पित करेंगे |
ऑनलाइन समर्पित किये हुए आवेदन का प्रिंट आउट आवेदक अपने पास सुरक्षित रखेंगे |
Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: ये सभी नहीं कर सकते है राशन डीलर बनने के लिए आवेदन
♦ एक संयुक्त परिवार में एक से अधिक सदस्य को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी | पिता, माता, भाई, भाई की पत्नी (भाभी) , पति, पत्नी, पुत्र , पुत्रबधू और सौतेला भाई का परिवार की परिभाषा में आयेंगे.
♦ मुखिया, सरपंच ,पंच , वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, जिला परिषद के सदस्य , विद्यायक, विधान पार्षद, सांसद तथा नगर निकायों के निर्वाचित सदस्य इस रूप में अपने कार्य काल तक उचित मूल्य की दूकान की अनुज्ञप्ति प्राप्त करने हेतु निरर्हित रहेंगे.
♦ आटा-चक्की के मालिक एवं उसके निकट संब्नाधियो को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी.
♦ अवयस्क , पागल अथवा दिवालिया को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी.
♦ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 (1955 का केन्द्रीय अधिनियम 10) के अधीन अथवा अन्य किसी आपराधिक मामले में अंतिम रूप से न्यायालय द्वारा सिद्धदोष व्यक्ति को उचित मूल्य की दूकान की अनुज्ञप्ति आवंटित नहीं की जाएगी.
♦ सरकारी लाभ के पद धारण करने वाले को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी.
Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: Important Links
| Apply Link | Apply Link (Link Active Soon) |
| Official Notification | Download Notification |
| Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष (Conclusion)
Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 उन सभी उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है जो मैट्रिक पास हैं और सरकारी व्यवस्था से जुड़कर काम करना चाहते हैं। इस भर्ती में 229 पदों पर आवेदन शुरू होगा 16 मार्च 2026 से और अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2026 है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।





