Bihar Inter Pass Scholarship List 2025: वे सभी छात्र जिन्होंने हाल ही में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया है, वे विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं पास स्कॉलरशिप 2024 के लिए सरकार प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी और तृतीय श्रेणी के लड़के और लड़कियों दोनों के लिए विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं चला रही है। इसके तहत छात्र अपनी श्रेणी के अनुसार पांच अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
जिसके माध्यम से मेधावी छात्रों को समय-समय पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। स्कॉलरशिप के लाभ प्राप्त करने में सहायता के लिए इस लेख के अंत में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही साथ इस स्कॉलरशिप में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट आवश्यक हैं और आप कैसे आवेदन कर सकते हैं, इसकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
Bihar Inter Pass Scholarship List 2025: संक्षिप्त विवरण
पोस्ट प्रकार | छात्रवृत्ति, शिक्षा, सरकारी योजना |
बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना |
कक्षा | इंटर (12वीं) |
उत्तीर्ण वर्ष | 2025 |
कौन पात्र है? | इंटर पास सभी छात्र 2025 के |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | medhasoft.bih.nic.in |
Bihar Inter Pass Scholarship List 2025
जैसा कि आप सभी जानते हैं, इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्रों को सरकार विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्रदान करती है। 2025 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले कई नए छात्रों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि वे किन-किन छात्रवृत्ति योजनाओं के पात्र हैं और उन्हें कितनी राशि प्राप्त होगी।
इसीलिए, इस पोस्ट में पांच अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई है। आप अपनी पात्रता जांच कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, हम आपको यह भी बताएंगे कि आवेदन प्रक्रिया क्या है, किन शर्तों को पूरा करना आवश्यक है और किस तिथि तक आवेदन करना होगा, ताकि कोई भी छात्र इस महत्वपूर्ण अवसर से वंचित न रह जाए।
Bihar Inter Pass Scholarship List 2025: स्कालरशिप नाम
क्रम संख्या | स्कालरशिप नाम | मिलने वाली राशी |
01 | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना | ₹25,000 |
02 | बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप | According To Course |
03 | बिहार मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना | ₹15,000 |
04 | सेंट्रल सेक्टर स्कीम स्कॉलरशिप (CSS) | ₹36,000 |
05 | बिहार लेबर कार्ड स्कॉलरशिप | ₹25,000 |
Bihar Inter Pass Scholarship List 2025: इन पांच स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से समझे
1.Chief Minister Girls (Secondary+2) Incentive Scheme (मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना)
Bihar Inter Pass Scholarship List 2025: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना:- मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना के तहत इंटर उत्तीर्ण सभी वर्ग की अविवाहित बालिकाओं को 25 हजार की छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना का लाभ देने के लिए मेधासॉफ्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। जिसके बाद छात्रवृत्ति की राशि बच्चियों के खाते में भेज दी जाती है।
पात्रता | 10+2 Pass (अविवाहित बालिका) |
मिलने वाली स्कॉलरशिप | ₹25000 |
डिवीजन | केवल पास (सभी डिविजन) |
वर्ग | सभी वर्ग के अविवाहित लड़कियों को दी जाती है |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | Apply Online |
2. Bihar Post Matric Scholarship (बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप)
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के अंतर्गत इंटर पास के बाद स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसी पढ़ाई करने वाले छात्रों को सहायता प्रदान की जाती है।
यह छात्रवृत्ति अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए होती है।
अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग स्कॉलरशिप राशि निर्धारित की गई है, जो ₹2,000 से ₹15,000 तक हो सकती है।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र छात्रों को Bihar Post Matric Scholarship के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
पात्रता | 10+2 Pass (बालक /बालिका) |
मिलने वाली स्कॉलरशिप | According To Course |
डिवीजन | केवल पास (सभी डिविजन) |
वर्ग | SC/ ST/ BC/ EBC |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | Apply Online Soon |
3. Bihar Chief Minister Merit Scheme (बिहार मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना)
Bihar Inter Pass Scholarship List 2025 – मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के अंतर्गत इंटर पास अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है।
प्रथम श्रेणी में इंटर पास करने वाली छात्राओं को ₹15,000 और द्वितीय श्रेणी में पास होने वाली छात्राओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मेधासॉफ्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, छात्रवृत्ति की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से छात्राओं के बैंक खाते में भेज दी जाती है।
पात्रता | 10+2 Pass (अविवाहित बालिका) |
मिलने वाली स्कॉलरशिप | ₹15000 |
डिवीजन | Only 1st and 2nd Division Pass |
वर्ग | Only SC/ ST |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | Availabe Soon |
4.सेंट्रल सेक्टर स्कीम स्कालरशिप (CSS)– Central Sector Scheme
Bihar Inter Pass Scholarship List 2025– सेंट्रल सेक्टर स्कीम स्कॉलरशिप (CSS) के तहत बिहार बोर्ड उन छात्रों के लिए NSP (CSS Cutoff List) जारी करता है, जिन्होंने इंटर में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।
CSS लिस्ट में नाम शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
इस योजना के तहत स्नातक स्तर पर ₹12,000 प्रति वर्ष और स्नातकोत्तर स्तर पर ₹20,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
पात्रता | 10+2 Pass (बालक /बालिका) |
मिलने वाली स्कॉलरशिप | स्नातक स्तर पर 12,000/- प्रति वर्ष और स्नातकोत्तर स्तर 20,000/- प्रति वर्ष |
डिवीजन प्रतिशत | 60% से अधिक अंकों से पास होना चाहिए |
वर्ग | सभी वर्ग के लड़कों लड़कियों को मिलेगा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | Availabe Soon |
5.Bihar Labor Card Scholarship (बिहार लेबर कार्ड स्कॉलरशिप)
Bihar Labour Card Scholarship के अंतर्गत बिहार लेबर कार्ड धारकों के पुत्र एवं पुत्रियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत अधिकतम ₹25,000 की छात्रवृत्ति दी जाती है, जो श्रमिक कार्ड धारकों के केवल दो बच्चों को मिल सकती है।
छात्रवृत्ति राशि:
- 80% या अधिक अंक प्राप्त करने पर ₹25,000
- 70% से 79.99% अंक प्राप्त करने पर ₹15,000
- 60% से 69.99% अंक प्राप्त करने पर ₹10,000
यह लाभ बिहार राज्य के किसी भी बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) पास करने वाले छात्रों को दिया जाता है।
पात्रता | 10+2 Pass (बालक /बालिका) |
मिलने वाली स्कॉलरशिप | 12वीं की परीक्षा में 80% या अधिक अंक प्राप्त करने पर रु. 25000 70% से 79.99% तक अंक प्राप्त करने पर रु. 15000 60 से 69.99% तक अंक प्राप्त करने पर 10000 |
वर्ग | सभी वर्ग के लड़कों लड़कियों को मिलेगा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | Availabe Soon |
Bihar Inter Pass Scholarship List: Documents List
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षिण योग्यता प्रमाण पत्र
- Fee Receipt, बोनाफाईड सर्टिफिकेट
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Bihar Inter Pass Scholarship List: Important Links
Apply Online | Download Notification (Soon) |
Home Page | Telegram |
Official Website |
निष्कर्ष
बिहार इंटर पास स्कॉलरशिप 2025 योजना उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण बाधाओं का सामना कर रहे हैं। यदि आप इस योजना के पात्र हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और सरकार की इस पहल का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए आप बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।