Bihar Gram Kachahari Sachiv Merit List 2025: पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार द्वारा ग्राम कचहरी सचिव के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने बिहार ग्राम कचहरी सचिव पदों के लिए आवेदन किया है, उनकी Final मेरिट लिस्ट जारी की जा रही है।
स पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि यदि आपने किसी भी जिले में ग्राम कचहरी सचिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो आप अपनी बिहार ग्राम कचहरी सचिव मेरिट लिस्ट डाउनलोड कैसे कर सकते हैं। इसके साथ ही, आपको यह भी जानकारी मिलेगी कि आपका फॉर्म स्वीकार किया गया है या अस्वीकृत हुआ है और इसे कैसे चेक कर सकते हैं।
Bihar Gram Kachahari Sachiv Merit List 2025: बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025– संक्षिप्त परिचय
भर्ती का नाम | बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025 |
---|---|
पद का नाम | ग्राम कचहरी सचिव |
कुल पदों की संख्या | 1583 |
विभाग का नाम | पंचायती राज विभाग, बिहार |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | मेरिट आधारित |
Bihar Gram Kachahari Sachiv Merit List 2025: बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ | 15 जनवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 29 जनवरी 2025 |
आवेदन पत्र की जांच एवं मेरिट लिस्ट तैयार करने की तिथि | 30 जनवरी से 7 फरवरी 2025 |
मेरिट लिस्ट की अनुमोदन प्रक्रिया | 8 फरवरी से 13 फरवरी 2025 |
Provisional मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि | 15 फरवरी 2025 |
आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि | 19 फ़रवरी से 05 मार्च 2025 |
आपत्तियों का निपटारा एवं संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि | 22 मार्च 2025 |
ग्राम कचहरी सचिव पद चयन हेतु काउंसलिंग तिथि | तिथि, समय और स्थान की घोषणा जल्द होगी |
नियुक्ति पत्र जारी करने की तिथि | Update Soon |
Bihar Gram Kachahari Sachiv Merit List 2025: बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025 की Final मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?
बिहार ग्राम कचहरी सचिव मैरिट लिस्ट 2025 को देखने और डाउनलोड करने के लिए सभी आवेदकों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं – सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाना होगा।
मैरिट लिस्ट लिंक खोजें – होमपेज पर आपको जिलेवार ग्राम कचहरी सचिव की नियोजन समिति द्वारा अनुमोदित फाइनल मेरिट लिस्ट
का लिंक मिलेगा, इस लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक जानकारी भरें – लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
सर्च बटन पर क्लिक करें – जानकारी भरने के बाद सर्च बटन दबाएं।
मैरिट लिस्ट देखें व डाउनलोड करें – इसके बाद पूरी मैरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप आसानी से देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
इन सरल चरणों का पालन करके आप बिहार ग्राम कचहरी सचिव मैरिट लिस्ट 2025 को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।
Bihar Gram Kachahari Sachiv Counselling 2025: ग्राम कचहरी सचिव काउंसलिंग दस्तावेज लिस्ट जारी– काउंसलिंग Process
बिहार सरकार के पंचायत राज विभाग ने ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए काउंसलिंग में लाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय इन दस्तावेजों को मूल एवं छायाप्रति के साथ प्रस्तुत करना होगा।
आवश्यक दस्तावेजों में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं। यदि अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग या दिव्यांग कोटे में आते हैं तो उन्हें संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
काउंसलिंग की तिथि, समय और स्थान की घोषणा जल्द ही की जाएगी। अभ्यर्थी समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट व पंचायत राज विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए रखें।

Bihar Gram Kachahari Sachiv Bharti 2025- बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025 – मेडिकल सर्टिफिकेट फॉर्मेट PDF कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025 की अंतिम मेधा सूची में चयनित हुए हैं, तो आपको स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (Medical Certificate) डाउनलोड करके जमा करना होगा। इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:

मेडिकल सर्टिफिकेट PDF डाउनलोड करने के चरण:
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं – ps.bihar.gov.in
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें – “ग्राम कचहरी सचिव – आवेदन फॉर्म एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र डाउनलोड करें”
- लॉगिन करें – अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें
- स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (Medical Certificate) PDF डाउनलोड करें
📢 महत्वपूर्ण निर्देश:
✔️ सही तरीके से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भरें और इसे अधिकृत मेडिकल ऑफिसर से सत्यापित करवाएं।
✔️ एक प्रिंट आउट लेकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करें।
Bihar Gram Kachahari Sachiv Merit List 2025: बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025- महत्वपूर्ण लिंक
For Home Page | Website Home Page |
Medical Certificate Format | Download Kachahari Sachiv Medical Certificate Format PDF |
Final Merit List | Download जिलेवार ग्राम कचहरी सचिव की नियोजन समिति द्वारा अनुमोदित फाइनल मेरिट लिस्ट |
Check Official Notice | Counselling Notice |
Provisional Merit List | Check Now |
Revised Dates Notice | Official Notice |
Gram Kachahari Sachiv | Official Website |
निष्कर्ष
Bihar Gram Kachahari Sachiv Merit List 2025: ग्राम कचहरी सचिव भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 12वीं कक्षा के अंकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को बोनस अंक दिए जाएंगे, और यदि किसी उम्मीदवार ने पहले ग्राम कचहरी सचिव के रूप में कार्य किया है, तो उन्हें भी अनुभव के आधार पर अतिरिक्त अंक मिलेंगे। चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है।
Nayay mirar