Swayam Sahayata Bhatta Yojana 2025: अगर आप बिहार के युवा हैं और रोजगार की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। बिहार सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए स्वयं सहायता भत्ता योजना 2025 की शुरुआत की है, जिसके तहत योग्य युवाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सिर्फ एक भत्ता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर उठाया गया एक सशक्त कदम है।
इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि स्वयं सहायता भत्ता योजना क्या है, इसमें कौन आवेदन कर सकता है, किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, आवेदन प्रक्रिया क्या है और योजना से मिलने वाले लाभ क्या-क्या हैं। साथ ही हम यह भी बताएंगे कि आप इस योजना के तहत मिलने वाली फ्री ट्रेनिंग (स्किल डवलपमेंट) का फायदा कैसे उठा सकते हैं। अंत में, हम आपके सभी सवालों के जवाब देंगे FAQs सेक्शन में।
Bihar Swayam Sahayata Bhatta Yojana 2025: Overviews
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना 2025 |
| संचालन विभाग | योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार |
| उद्देश्य | बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता और स्किल ट्रेनिंग प्रदान करना |
| लाभार्थी | बिहार राज्य के 20 से 25 वर्ष आयु के बेरोजगार युवक और युवतियां |
| शैक्षणिक योग्यता | न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण |
| आर्थिक सहायता राशि | ₹1000 प्रति माह (अधिकतम 2 वर्षों तक) |
| अतिरिक्त लाभ | कंप्यूटर ज्ञान, भाषाई और व्यवहारिक प्रशिक्षण |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन (7nischay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर) |
| सहायता केंद्र | जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) |
Swayam Sahayata Bhatta Yojana Kya Hai: मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना क्या है?
आजकल पढ़ाई पूरी करने के बाद भी कई युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। खासकर छोटे शहरों और गांवों में तो युवाओं को काम ढूंढना और भी मुश्किल होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने स्वयं सहायता भत्ता योजना की शुरुआत की है।
इस योजना का मकसद है कि ऐसे युवा जो 12वीं पास करने के बाद अभी तक नौकरी या आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे, उन्हें कुछ आर्थिक मदद दी जाए, ताकि वो अपने छोटे-छोटे खर्च खुद उठा सकें और भविष्य के लिए खुद को तैयार कर सकें।
योजना का उद्देश्य– Swayam Sahayata Bhatta Yojana
इस योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य है —
“बेरोज़गार युवाओं को आर्थिक सहारा देना और उन्हें रोजगार के लायक बनाना।”
मतलब जो युवा अभी नौकरी नहीं कर रहे, उन्हें हर महीने ₹1000 देकर थोड़ी मदद करना, साथ ही उन्हें कंप्यूटर, संवाद कौशल (communication skill) और अन्य स्किल्स का प्रशिक्षण देकर आगे नौकरी या स्वरोजगार करने लायक बनाना।
Swayam Sahayata Bhatta Yojana – Eligibility List
- बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
- उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- कम से कम 12वीं (इंटर) पास होना चाहिए।
- फिलहाल बेरोज़गार होना चाहिए- मतलब कोई नौकरी नहीं कर रहे हों।
- कहीं पढ़ाई या उच्चतर शिक्षा में नामांकित नहीं हों।
- मतलब कॉलेज, यूनिवर्सिटी या कोई कोर्स में एडमिशन नहीं लिया हो।
- रोज़गार तलाशने की स्थिति में हों- मतलब आप नौकरी की तलाश में हों।
Swayam Sahayata Bhatta Yojana Benefits: स्वयं सहायता भत्ता योजना के फायदे
₹1000 महीना आर्थिक मदद।
सरकार बेरोज़गार युवाओं को 2 साल तक हर महीने ₹1000 भत्ता देती है, ताकि वो अपने छोटे-मोटे खर्चे खुद उठा सकें।
रोज़गार योग्य ट्रेनिंग।
इस योजना से जुड़े युवाओं को निःशुल्क कंप्यूटर ज्ञान, भाषा संवाद, व्यवहार कौशल और नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स का प्रशिक्षण भी मिलता है।
किसी भी जाति-धर्म का युवा आवेदन कर सकता है।
बस शर्तें पूरी करनी होंगी।
सरल आवेदन प्रक्रिया।
ऑनलाइन पोर्टल या अपने जिले के DRCC केंद्र पर जाकर आसानी से आवेदन किया जा सकता है।
सरकारी योजना में सीधा लाभ।
इसमें किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं। सीधे सरकारी खाते से लाभार्थी के बैंक अकाउंट में पैसा।
रोज़गार के मौके बढ़ने में मदद।
कंप्यूटर और संवाद कौशल सिखाकर युवा को नौकरी और स्वरोज़गार के काबिल बनाना।
How to Apply For Swayam Sahayata Bhatta Yojana?
ऑनलाइन आवेदन:
- www.7nischay-yuvaupmission.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- “Self Help Allowance” या “ऑनलाइन अप्लाई” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें।
- ज़रूरी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करें।
- आवेदन की रसीद (Acknowledgement) को डाउनलोड कर लें और संभाल कर रखें।
ऑफलाइन आवेदन:
- अपने जिले के DRCC (जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र) जाएं।
- वहां से आवेदन फॉर्म भरें या DRCC कर्मचारी से ऑनलाइन फॉर्म भरवाएं।
ज़रूरी दस्तावेज़ साथ लेकर जाएं:
- आधार कार्ड
- 12वीं का सर्टिफिकेट
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
आवेदन जमा करें और रसीद प्राप्त करें।
Swayam Sahayata Bhatta Yojana – Important Links
निष्कर्ष (Conclusion)- Swayam Sahayata Bhatta Yojana
स्वयं सहायता भत्ता योजना सिर्फ पैसे देने वाली स्कीम नहीं है, बल्कि ये योजना बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाने की कोशिश है। सरकार चाहती है कि हर युवा के पास कुछ ऐसा हुनर हो, जिससे वो आगे चलकर खुद के पैरों पर खड़ा हो सके।
अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं, तो जल्दी से आवेदन करिए और इसका लाभ लीजिए।





