Pacs Sadasya Kaise Bane 2026– बिहार के किसानों के लिए PACS (प्राथमिक कृषि साख समिति) का सदस्य बनना एक सुनहरा अवसर है। वर्ष 2026 में अब पैक्स सदस्य बनने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे किसान घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं। अगर आप बीज, खाद, कीटनाशक, केरोसिन तेल पर सब्सिडी और कम ब्याज पर ऋण का लाभ लेना चाहते हैं, तो Pacs Sadasya Kaise Bane 2026 की यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है।
Pacs Sadasya Kaise Bane 2026 में आवेदन करके आप पैक्स के सभी लाभ उठा सकते हैं। पैक्स सदस्य बनने पर खाद, बीज, ऋण और फसल खरीद जैसी सुविधाओं में प्राथमिकता मिलती है। अब PACS सदस्य बनने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। पहले ऑफिस जाना पड़ता था, लेकिन अब esahkari.bihar.gov.in पर जाकर कुछ ही मिनटों में घर बैठे आवेदन किया जा सकता है।
Pacs Sadasya Kaise Bane 2026– Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | Pacs Sadasya Kaise Bane 2026 |
| विभाग | सहकारिता विभाग, बिहार सरकार |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | esahkari.bihar.gov.in |
| शुल्क | आवेदन निःशुल्क |
| मुख्य लाभ | बीज, खाद, केरोसिन, ऋण सुविधा |
Pacs Sadasya Kaise Bane 2026- सदस्य बनने के लाभ
PACS सदस्य बनने के लाभ: सदस्य बनने पर आपको खाद, बीज, ऋण और फसल खरीद में प्राथमिकता मिलती है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलता है और पैक्स की सभी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।
पैक्स का सदस्य बनने से किसानों को कई बड़े और सीधे लाभ मिलते हैं:
- बीज और खाद पर सब्सिडी
- मुफ्त केरोसिन तेल
- कम ब्याज दर पर कृषि ऋण
- कृषि सामग्री में प्राथमिकता
- सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ
- सहकारी योजनाओं में भागीदारी
Pacs Sadasya Kaise Bane 2026- योग्यता
अगर आप pacs sadasya kaise bane 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्न योग्यताएं जरूरी हैं:
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक
- संबंधित पंचायत का निवासी होना चाहिए
- मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए
- किसी अन्य PACS का सदस्य न हो
- दिवालिया घोषित न किया गया हो
- राजनीतिक अपराध छोड़कर किसी गंभीर अपराध में सजा न हुई हो
- ₹1 सदस्यता शुल्क और ₹10 शेयर राशि जमा करने को तैयार
Pacs Sadasya Kaise Bane 2026- के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
दस्तावेज अपलोड नियम:
- PDF फॉर्मेट
- फाइल साइज 400 KB से कम
- फोटो: 50 KB
- हस्ताक्षर: 20 KB
Pacs Sadasya Kaise Bane 2026- शुल्क कितना लगता है
| शुल्क का प्रकार | राशि |
|---|---|
| आवेदन शुल्क | ₹0 |
| सदस्यता शुल्क | ₹1 |
| शेयर राशि | ₹10 |
| SC/ST के लिए शेयर राशि | ₹0 (सरकारी मदद) |
Pacs Sadasya Kaise Bane 2026- में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले esahkari.bihar.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर किसान कार्नर में जाएं
- अधिप्राप्ति / अन्य विकल्प पर क्लिक करें
- PACS / PVCS सदस्यता हेतु ऑनलाइन आवेदन चुनें
- “यहाँ क्लिक करें” पर क्लिक करें
- User ID और Password पाने के लिए रजिस्ट्रेशन करें
- सभी चेक बॉक्स (उम्र, निवास आदि) टिक करें
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर सबमिट करें
- लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें
- सभी दस्तावेज अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट करें
- आवेदन रसीद डाउनलोड करें
Pacs Sadasya Kaise Bane 2026– Important links
| For Online Apply | Click Here |
| Official Website | Click Here |
निष्कर्ष (Conclusion)–
Pacs Sadasya Kaise Bane 2026 बिहार के किसानों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। अब बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए, घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पैक्स सदस्य बनने से खेती से जुड़े सभी जरूरी संसाधन सस्ते और आसानी से मिलते हैं।
अगर आप किसान हैं, तो यह मौका बिल्कुल न छोड़ें
नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट Shiksha Bindu विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।





